unemployment - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : मतदाता पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं - तारिक अनवर
नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच एनडीए और महागठबंधन की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने दावा किया कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी मतदाता पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं। बिहार में मतदाता महागठबंधन की सरकार बना रहे हैं। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि बिहार के मतदाता बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं। पहले चरण में भी हम आगे हैं और लोगों ने महागठबंधन को वोट दिया है। लोग बदलाव चाहते हैं, परिवर्तन चाहते हैं, पलायन, बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहते हैं।

उन्होंने खुशी जाहिर की है कि महिलाएं बढ़-चढ़ कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले रही हैं। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने तारिक अनवर के दावे को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी और प्रदेश के लोगों के लिए खुशियां लाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है। इसके अंतर्गत कुटुंबा के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि कुटुंबा में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान होगा तथा सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का पूरा अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने आगे लिखा कि मेरा वोट, मेरा अधिकार। आज मैंने अपने परिवार संग ई-रिक्शा से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अब आपकी बारी है। विकसित कुटुंबा के संकल्प में सहभागी बनें और लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कुटुंबा विधानसभा के सभी मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान अवश्य करें। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर और 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान हो रहा है। 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। फरीदाबाद में जब्त किए गए विस्फोटकों और दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके पर तारिक अनवर ने कहा कि यह जांच का विषय है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए। हमें यह पता लगाना होगा कि क्या दोनों घटनाओं के पीछे एक ही दिमाग है। हमें यह भी पता लगाना होगा कि क्या ये किसी बड़ी योजना या षड्यंत्र का हिस्सा हैं। हमारा मानना ​​है कि हमारी जांच एजेंसियों को इस सब के पीछे की सच्चाई उजागर करनी चाहिए।

देश में व्याप्त गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी अब चुनावी चिंता नहीं - मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि देश में महंगाई, बेरोगजारी और गरीबी अब चुनावी और राजनीतिक चिंता नहीं रहे लेकिन फिर भी सरकारों का इन मुद्दों के प्रति उदार बने रहना उचित नहीं है। सरकार को इन समस्याओं के समाधान के लिए जीजान से जुटना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश में व्याप्त गरीबी व पिछड़ेपन से लाचारी व महंगाई की मार तथा बेरोजगारी से त्रस्त मेहनतकश लोग हर दिन आटा, दाल-चावल व नमक-तेल आदि के महंगे दाम को लेकर सरकार को कोसते रहते हैं किन्तु वह इसका जवाब देने व उपाय ढूंढने के बजाय ज्यादातर खामोश बने रहते हैं, ऐसा क्यों?

उन्होंने आगे कहा कि अब आटा का दाम भी एक साल में काफी महंगा होकर लगभग 37 रुपए प्रति किलो तक पहुंच जाने से लोगों में बेचैनी, हताशा व निराशा है तो ऐसे में सरकार को अपनी निश्चिन्तता व लापरवाही आदि त्यागकर, इसके समाधान के गंभीर उपायों जी-जान से जुट जाना चाहिए, जो समय की सबसे बड़ी मांग है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि भारत जैसे विशाल आबादी वाले देश में यहां वर्षों से व्याप्त विचलित करने वाली गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई आदि अब असली राजनीतिक एवं चुनावी चिंता नहीं रही हैं। तब भी सभी सरकारों को इनके प्रति उदासीन बने रहकर देश की प्रगति व जनता की उन्नति में रोढ़ा बने रहना अनुचित व दुःखद है।