affair - Rokthok Lekhani News

उल्हासनगर : प्रेम संबंध से नाराज मां ने 20 वर्षीय बेटी की हत्या की, स्कार्फ से घोंट दिया गला
उल्हासनगर : मुंबई से सटे उल्हासनगर के भय्यासाहेब आंबेडकर नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेम संबंध का विरोध कर रही एक मां ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की स्कार्फ से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद उल्हासनगर पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका अमृता गरड का अपने ही इलाके के एक युवक से प्रेम संबंध था। उसकी मां आशा गरड इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थी और किसी भी हालत में बेटी की शादी उस युवक से नहीं कराना चाहती थी। इसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष आव्हाड़ ने मीडिया को बताया कि शनिवार देर रात भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। उस समय अमृता और उसकी मां एक कमरे में सो रही थीं, जबकि पिता और दोनों भाई दूसरे कमरे में थे। बहस के दौरान जब अमृता ने घर छोड़कर जाने की बात कही तो आशा गरड ने आपा खो दिया। आरोप है कि गुस्से में उसने बेटी के स्कार्फ से ही उसका गला घोंट दिया।

प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि हत्या पूर्व नियोजित नहीं थी, बल्कि विवाद के दौरान आवेश में उठाया गया कदम था। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, इसलिए किसी को इसकी भनक नहीं लगी। गला घोंटने से अमृता की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी मां पूरी रात सदमे की स्थिति में बेटी के शव के पास बैठी रही। रविवार सुबह जब घटना की जानकारी परिवार को हुई तो अमृता के पिता ने उल्हासनगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी मां आशा गरड को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ।

गुरदासपुर : मां के प्रेम संबंधों में रोड़ा बना बेटा तो हत्या कर आंगन में दफनाया, 12 साल बाद सुलझा मामला; कंकाल भी बरामद
गुरदासपुर : बटाला पुलिस ने 12 साल बाद हत्या के एक मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की है। मामला सुलझने के साथ ही हैरानीजनक पहलू सामने आया है कि मृतक की मां ने ही प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहे अपने 14 वर्षीय बेटे की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। 12 साल तक मृतक की मां अपने प्रेमी के साथ घर से फरार होकर अलग-अलग राज्यों में रह रही थी। कुछ दिन पहले उसका प्रेमी गांव आया और पकड़ा गया। जिसके बाद पुलिस की सख्ती के चलते उसने बताया कि आरोपित मृतक की मां इस समय जालंधर में है। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। काबिलेजिक्र है कि इस मामले में पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों को करीब 11 साल पहले भगौड़ा करार दिया था।

पुलिस जिला बटाला की ओर से एसएसपी सुहेल कासिम मीर के नेतृत्व में पीओ के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एसपी इंवेस्टीगेशन बटाला गुरप्रताप सिंह और डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर हरीश बहल के निर्देशों के तहत थाना श्री हरगोबिंदपुर के इंचार्ज एसआई सुखविंदर सिंह, स्पेशल ब्रांच बटाला के इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रताप सिंह, एसआई रवेल सिंह, एएसआई गुरदेव सिंह, एएसआई रविंदर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल नवप्रीत सिंह ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अनसुलझे कत्ल का मामला 12 साल बाद सुलझाने में सफलता हासिल की है।

साल 2014 में थाना श्री हरगोबिंदपुर के गांव खोजकीपुर में संदीप सिंह उर्फ जगदीप सिंह पुत्र गुरमुख सिंह के गुम होने व उसके ताया हरजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव खोजकीपुर की ओर से 20 अप्रैल 2014 को थाना श्री हरगोबिंदपुर में रणजीत कौर पत्नी गुरमुख सिंह व सतनाम सिंह उर्फ सत्ता पुत्र अजीत सिंह निवासी खोजकीपुर के खिलाफ दर्ज करवाया था। शिकायकर्ता ने पुलिस को बताया कि मृतक की मां के गांव में रहने वाले सतनाम सिंह के साथ संबंध बन गए थे। जिसका उसका लड़का विरोध करता था। इसी के चलते उन्होंने उसके साथ गलत किया।

खुदाई के दौरान बरामद किया गया कंकाल।
उक्त मामले में 12 साल से अगवा लड़के संबंधी कोई सुराग नहीं मिला था और न ही आरोपितों की गिरफ्तारी हो पाई। जिसके चलते जज निधि सैनी की ओर से उक्त दोनों आरोपितों सतनाम सिंह व हरजीत कौर को दस दसंबर 2014 को पीओ करार दे दिया गया था। जिन्हें उक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। टीम द्वारा की गई पूछताछ के दौरान रणजीत कौर ने पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए बोला कि उसका लड़का यूपी में है।

पूछताछ में आरोपी मां ने किया खुलासा
पुलिस द्वारा यूपी में टीम को रवाना करने से पहले जब सख्ती से रणजीत कौर से पूछताछ की गई, तो फिर उसने बताया कि उसके पति की साल 2010 में मौत होने के बाद उसके आरोपित सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के संबंध थे और उसका लड़का संदीप उर्फ जगदीप सिंह जिसकी उम्र उस समय 14 साल थी, इसका विरोध करता था। उसे अपने रास्ते का रोड़ा समझते हुए रणजीत कौर ने अपनी प्रेमी सतनाम सिंह के साथ मिलकर 2014 में अपने लड़के संदीप सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को अपने ही रिहायशी मकान खोजकीपुर में दबा दिया।

आरोपितों की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मृतक संदीप सिंह के शव का पिंजर पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने नायब तहसीलदार विनोद मेहता, डीएसपी हरीश बहल, एसएचओ सुखविंदर सिंह की मौजूदगी में खुदाई के दौरान तीन फीट नीचे मृतक का कंकाल बरामद हुआ है। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि इन 12 सालों में वह राजस्थान, यूपी आदि कई राज्यों में इकट्ठे रहे। इस दौरान सतनाम सिंह मजदूरी का काम करता था। जिसे उनका गुजर बसर हो रहा था। पुलिस टीम ने बताया कि उन्हें गुप्तचर से सूचना मिली थी कि आरोपित सतनाम सिंह सत्ता कभी कभार गांव आता है। कुछ दिन पहले जैसे ही वह गांव पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबौच लिया। जिसके बाद रणजीत कौर की भी गिरफ्तारी कर ली गई।

ठाणे : विवाहित महिला के साथ संबंध; व्यक्ति ने कर ली आत्महत्या
ठाणे : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एक व्यक्ति, जिसकी पहचान अल्ताफ के रूप में हुई, ने ठाणे में आत्महत्या कर ली, कथित तौर पर एक विवाहित महिला द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के बाद, जिसके साथ उसका संबंध था। अपनी मौत से पहले रिकॉर्ड किए गए कई परेशान करने वाले वीडियो में, अल्ताफ को अपनी कलाई काटते, खुद को फांसी लगाने की कोशिश करते और जहर खाते हुए देखा जा सकता है। उसके परिवार ने ठाणे और उन्नाव दोनों में पुलिस पर अधिकार क्षेत्र के मुद्दों का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया है।

उसके परिवार के हवाले से मिली खबरों के अनुसार, अल्ताफ ठाणे में एक दर्जी के रूप में काम करता था, लेकिन अपनी मां की मौत के बाद पिछले साल घर लौट आया। उसके परिवार ने उससे उन्नाव में रहने और काम करने का आग्रह किया, जहाँ वह जल्द ही अपने पड़ोस की एक विवाहित महिला के साथ संबंध में शामिल हो गया।

जब उसके परिवार को इस संबंध का पता चला, तो उन्होंने उसे डांटा और उसे वापस ठाणे भेज दिया। हालाँकि, महिला ने कथित तौर पर उसके जाने के बाद भी उसे परेशान करना जारी रखा। अल्ताफ की बहन रेशमा ने कहा कि महिला ने गर्भवती होने का दावा किया और उससे 10,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की माँग करने लगी। उसने कथित तौर पर उसे झूठे आरोप लगाने और कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी, जिससे वह निराशा में डूब गया।

मुंबई के मालवणी इलाके में दूसरी महिला से था पति का अफेयर... पत्नी ने तलाक मांगा तो फेंका तेजाब
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई के मालवणी इलाके में महिला को अपने पति का विरोध करना भारी पड़ गया. महिला को मालूम हुआ की उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर है तो उसने इसका विरोध किया. विरोध करने पर पति ने पत्नी के चेहरे पर एसिड फेंक दिया. एसिड हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई. महिला को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस ने घायल महिला की शिकायत बाद आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है.

मालवणी इलाके में एक पति ने गलत काम करने का विरोध करने पर अपनी पत्नी के चेहरे पर एसिड अटैक कर दिया. घायल महिला ने 2019 में प्रेम विवाह किया था. महिला को बाद में एहसास हुआ की उसका पति बेरोजगार और नशे का आदी है. महिला ने पति की इन हरकतों को विरोध किया लेकिन आरोप पति आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता था. वहीं कुछ दिन बाद महिला को पता चला कि उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर है तो उसने तलाक लेने का फैसला लिया.

आरोपी पति को पत्नी के द्वारा तलाक लेने के फैसले पर गुस्सा आ गया. उसने पत्नी की बात नहीं मानी और हर दिन लड़ाई करने लगा. आए दिन के लड़ाई झगड़ों से तंग आकर महिला अपनी मां के घर चली गई. पिछले तीन महीने से महिला मवाड में अपनी मां के घर में ही रह रही थी. बुधवार को आरोपी पति अचानक पत्नी की मां के घर पर आ गया और महिला पर एसिड अटैक कर दिया.

एसिड अटैक की घटना से घर के लोग सहम गए. वहीं महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया और चेहरे पर चोट आ गई. घायल महिला को आनन-फानन में कूपर अस्पताल ले जाया गया. एसिड अटैक में घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 124(2), 311, 333 और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है.

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला पर एसिड अटैक का मामला सामने आ है. शिकायत के आधार पर महिला का पति ही इस घटना का आरोपी है. शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. आरोपी पति की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.