surrounded - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 7 साल की बच्ची से दरिंदगी, भड़का लोगों का गुस्सा, थाने का घेराव कर आरोपी के लिए मांगी फांसी
मुंबई : मुंबई के पायधुनी इलाके के एक गोदाम के चौकीदार ने 7 साल की एक मासूम के साथ दरिंदगी की. इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश दिखा, गुस्साए नागरिकों ने पायधुनी पुलिस स्टेशन का घेराव कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की. 7 साल की बच्ची घर से बाहर वॉशरूम के लिए गई थी. रास्ते में एक गोदाम पड़ता था, जहां आरोपी चौकीदार काम करता था. बच्ची को अकेला पाकर और आसपास किसी को न देखकर, आरोपी चौकीदार ने बच्ची का मुंह दबाया और उसे खींचकर गोदाम की ऊपरी मंजिल पर ले गया, जहाँ उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

लोगों ने आरोपी चौकीदार को पीटा
काफी देर तक जब बच्ची वापस नहीं लौटी, तो घबराई हुई मां ने उसकी तलाश शुरू की, इसी दौरान दो महिलाओं को गोदाम के पास कुछ संदिग्ध लगा. जब उन्होंने गोदाम के अंदर जाकर देखा, तो बच्ची आपत्तिजनक और बदहवास हालत में मिली. घटना का पता चलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. भीड़ ने आरोपी चौकीदार को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

डीसीपी ने कहा- आरोपी हिरासत में, मामले की जांच जारी
डीसीपी (ज़ोन 2) विजयकांत सागर ने बताया कि रविवार दोपहर के समय इस घटना की जानकारी मिली थी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है. आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.

आज पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी
आरोपी चौकीदार को आज सत्र न्यायालय स्थित विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा. पीड़ित मासूम को इलाज के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची इलाज पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही है और अब उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सभी जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

उधमपुर : सुरक्षाबलों ने मार गिराया जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी... 3 दहशतगर्द घिरे, मुठभेड़ जारी
उधमपुर : उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है जबकि तीन के घिरे होने की खबर है। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ में मारा गया आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का है।

जानकारी के मुताबिक, बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में आंतकियों के देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है।

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों को पनाह देने वाले मददगार तो गिरफ्तार कर लिए गए हैं, लेकिन दहशतगर्द अब भी पकड़ से बाहर हैं। इतना भी स्पष्ट हो गया है कि हमला करने वाले तीन आतंकी थे। तीनों लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी नागरिक हैं।

इन आतंकियों को लेकर जांच एजेंसियां दो थ्योरी पर काम कर रही हैं। पहली यह कि आतंकी सफलतापूर्वक पाकिस्तान भाग गए होंगे। ये आतंकी 22 मई को किश्तवाड़ में हुई मुठभेड़ में भी घेरे गए थे, लेकिन बच निकले। दूसरी यह कि अगर तीनों कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में छिपे हैं तो वे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक संचार का उपयोग नहीं कर रहे।

त्राल आतंकियों का गढ़ है। यहां आतंकियों को स्थानीय स्तर पर काफी मदद मिलती है। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला करने की साजिश को अंजाम देने वाले भी इसी क्षेत्र में रहते थे। इसे लेकर पुलवामा के चप्पे-चप्पे को लगातार खंगाला जा रहा है। पूर्व से लेकर अब तक इस क्षेत्र में सक्रिय रहे आतंकियों और उनके परिवारों पर नजर रखी जा रही है।

दो माह से एनआईए व अन्य एजेंसियां लगातार तलाश में जुटी हैं। दो लोगों का पकड़ा जाना उसी प्रयास का हिस्सा है। बायसरन में वारदात को अंजाम देने वाले आतंकी कमांडो जैसी ट्रेनिंग लेकर आए थे। उन्हें घुसपैठ करने और वारदात को अंजाम देकर बच निकलने की विशेष ट्रेनिंग मिली थी। फिलहाल वे इन इलाकों से बाहर जा चुके हैं। अभी भी आतंकियों के लिए रेकी करने वाले मददगार स्थानीय लोगों के बीच रिश्तेदार बनकर रह रहे हैं।

हमले की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पहली गिरफ्तारी की है। इसके लिए पूरे दो महीने लगे हैं। इस दौरान करीब दो हजार संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इनमें बायसरन घाटी में काम करने वाले घोड़ेवाले, पिट्ठू वाले, स्थानीय दुकानदार और पर्यटन से जुड़े अन्य लोग शामिल हैं। एनआईए ने इस हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से बनाए गए वीडियो, तस्वीरों को भी लिया। इनकी गहनता से जांच की गई। बायसरन में घटना के दिन का डंप डाटा जांचा गया।

सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आतंकी मददगारों ने एनआईए को यह तो बता दिया कि तीनों आतंकी पाकिस्तान के थे। इनके नाम पूरी तरह से नहीं बता पाए। दरअसल, जब पाकिस्तानी आतंकी सीमा पार से आते हैं, तो कोडवर्ड के नाम पर अपनी पहचान बताते हैं। या फिर ये अपनी पहचान बताते ही नहीं। इनको पनाह देने वालों को सिर्फ इतना लक्ष्य दिया जाता है कि एक जगह से लेकर जाना है। अपने पास रखकर जरूरी रसद देनी है। ऐसा पूर्व में कई मामलों में देखा जा चुका है।

हमले में कितने आतंकी, यह भी अब पूरी तरह स्पष्ट
पहलगाम हमले के बाद जांच में कई तरह के खुलासे हुए। शुरुआत में पता चला कि हमला करने वाले सात से आठ आतंकी थे। फिर पता चला कि पांच आतंकी थे। अंत में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन आतंकियों के नाम के साथ स्केच जारी कर इनके नाम बताए। प्रत्येक पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया।

हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली भाई उर्फ तल्हा पाकिस्तान के हैं और स्थानीय ओजी वर्कर आदिल हुसैन ठोकर का नाम सामने आया था। लेकिन, पहलगाम में गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों ने एनआईए को स्पष्ट तौर पर बताया कि हमले में तीन ही आतंकी थे। तीनों लश्कर के हैं और रहने वाले भी पाकिस्तान के हैं।

इस हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने अपने डिजिटल संचार से पता लगाया कि हमले की साजिश पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद व कराची सेफ हाउस से रची गई। एजेंसियों ने बताया कि इन जगहों पर हमले के दिन ठीक वैसे ही कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा था, जैसे 2008 में मुंबई हमलों के दौरान संचालित हुआ।

इससे पता चला कि यह पाकिस्तानी साजिश है। इस पर कार्रवाई करते हुए भारत ने सात मई को ऑपरेशन सिंदूर के साथ जवाब दिया। पाकिस्तान और पीओके में लश्कर, जैश और हिजबुल मुजाहिदीन के नौ आतंकी ठिकानों पर हमला करते हुए 100 आतंकियों को मार गिराया। इस ऑपरेशन के बाद भारत और पाकिस्तान में चार दिन तक सैन्य संघर्ष चला। इस संघर्ष में लड़ाकू विमान, मिसाइल, ड्रोन और तोपों का इस्तेमाल तक हुआ।

Badlapur में 3 साल की 2 बच्चियों से छेड़छाड़ के विरोध में गुस्साए लोगों ने रेलवे स्टेशन घेरा... पुलिस पर पथराव
ठाणे : ठाणे के बदलापुर में स्थित आदर्श विद्यालय के शिशु वर्ग में पढ़ने वाली दो बच्चियों के साथ सफाई ठेकेदार के कर्मचारी ने छेड़छाड़ की थी. इस घटना से गुस्साए लोगों ने स्कूल के सामने मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे थे. देखते ही देखते प्रदर्शन कर रहे लोगों की संख्या बढ़ती गई और पूरे शहर में आक्रोशित लोगों की भीड़ बैनर-पोस्टर लेकर निकल आई. इसके बाद लोगों ने रेलवे स्टेशन का घेराव शुरू कर दिया.

घटना के विरोध में बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय लोग स्कूल के गेट पर जमा हो गये और स्कूल की लापरवाही पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. स्कूल प्रशासन की ओर से कोई ठोस रुख नहीं अपनाये जाने से अभिभावक नाराज हैं. लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए रेलवे ट्रैक पर उतर आए और नारेबाजी करने लगे. इस दौरान जब पुलिस के जवानों ने भीड़ को हटाने की कोशिश की तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया.

पटरियों पर प्रदर्शन के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है. रेलवे ट्रैक पर जमा लोगों को हटाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े. क्योंकि गुस्साए लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी. लोगों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया. छेड़खानी का यह मामला तूल पकड़ने लगा है.

बदलापुर की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने इस मामले को गंभीरता से  लिया है. इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन हो चुका है और हम उस स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई करने जा रहे हैं, जहां यह घटना हुई थी. मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

इस मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक SIT गठित करने का आदेश दिया है. इस एसआईटी को आईजी रैंक की सीनियर आईपीएस अफसर आरती सिंह लीड करेंगी. यह टीम बदलापुर मामले की जांच करेगी. इसके साथ ही ठाणे के पुलिस कमिश्नर को इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए प्रस्ताव देने को कहा गया है. ताकि, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके.

हजारों गुस्साए लोगों की भीड़ बदलापुर में रेलवे ट्रैक पर जाकर प्रदर्शन कर रही थी. इस कारण लोकल ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई है. मुंबई से रवाना होने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को दूसरे रूट से गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है. क्योंकि बदलापुर में हजारों लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए हैं और घटना के विरोध में रेल रोको प्रदर्शन कर रहे हैं.

बदलापुर के आदर्शन स्कूल में साढ़े तीन साल की दो छात्राओं के साथ सफाई का काम करने वाले एक स्टाफ ने छेड़खानी की थी. हालांकि, आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बावजूद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है. स्कूल में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक और स्थानीय लोग ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं.

इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल और क्लास टीचर को निलंबित कर दिया है. साथ
ट्रांसफर कर दिया गया. उन पर अभिभावकों ने कार्रवाई में ढीला रवैया अपनाने का आरोप लगाया था.  इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होने की बात कही गई है.

डीसीपी सुधाकर पठारे ने शहरवासियों से सहयोग की अपील की है. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद साढ़े तीन घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट ने उसे पुलिस हिरासत में भी भेज दिया है. डीसीपी पठारे ने शहरवासियों से अपील की है कि वे जांच में पुलिस का सहयोग करें, ताकि इस गंभीर मामले की तह तक पहुंचा जा सके और न्याय सुनिश्चित हो सके.

डीसीपी ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई शहर बंद या आंदोलन का आयोजन करता है, जिससे जांच में बाधा उत्पन्न हो सकती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरतेगी और दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है.

नागपुर के म्हाड़ा एलआईजी कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत से मचा बवाल... लोगों ने किया पुलिस थाने का घेराव
नागपुर: नागपुर के वाड़ी परिसर के न्यू म्हाड़ा एलआईजी कॉलोनी में मंगलवार को एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत से बवाल मच गया है। बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति से रात में 5 लोगों ने मारपीट की थी। वहीं, दूसरे दिन वह मृतावस्था में पाया गया। पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके बाद रिश्तेदार और लोगों द्वारा थाने के बाहर हंगामा करने का बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि लोगों द्वारा दबाव बनाने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी का बयान दर्ज किया। मृतक की पहचान राजेश राघव तिवारी (40) के रूप में हुई है। राजेश ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम कर अपना परिवार चलाते थे। राजेश की पत्नी सोहानी तिवारी (31) के अनुसार सोमवार रात 12.30 बजे के दौरान तेजप्रताप, करण और 3 अज्ञात युवक ने उनके घर पर दस्तक दी। राजेश ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने उन्हें साथ बाहर चलने को कहा। 5 मिनट में आता हूं कहकर राजेश बाहर गए। आधे घंटे तक घर नहीं लौटे तो सोहानी बाहर निकली।

इस दौरान उसने देखा कि पांचों आरोपी राजेश को बुरी तरह पीट रहे थे। इससे सोहानी भयभीत हो गई। पांचों युवकों ने अधमरे हालत में राजेश को घर के भीतर ला कर सुला दिया और कहा कि कुछ देर बाद होश आ जाएगा। आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने राजेश की पत्नी सोहानी को धमकाते हुए चाय बनाने को कहा।

उनके साथ आपत्तिजनक बातें कीं। सोहानी ने उनसे मारपीट का कारण पूछा तो अभी मारा नहीं है पैसे नहीं मिले तो और मारेंगे कहकर आरोपी चले गए। बाद में जांच करने पर राजेश के होठों से खून निकलता दिखाई दिया। पीठ पर भी जख्मों के निशान थे और कंधा सूजा हुआ था। डर के मारे सोहानी ने किसी को कुछ नहीं बताया।

हालांकि, मंगलवार की सुबह राजेश को जगाने गई तो उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया, लेकिन सोहानी का बयान दर्ज नहीं किया गया। कांग्रेस नेता प्रमोदसिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग वाड़ी थाने पहुंचे। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वाड़ी के पीआई ने उन्हें जांच कर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।