shop - Rokthok Lekhani News

गोंदिया : शराब की दुकान बंद कराने की मांग पर ग्रामीणों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन
गोंदिया : महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में एक गांव के लोगों ने शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह मामला तब बढ़ गया जब पुलिस ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संतोष डोनोडे को गिरफ्तार करने की कोशिश की।

ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से गांव में चल रही शराब की दुकान को स्थायी रूप से बंद कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को 10 अप्रैल तक कार्रवाई का समय दिया था और चेतावनी दी थी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो वे सड़क और रेल जाम करेंगे, यहां तक कि आत्मदाह तक का कदम उठाएंगे।

जब पुलिस टीम संतोष डोनोडे को पकड़ने उनके घर पहुंची, तो गांव के कई लोग वहां इकट्ठा हो गए और विरोध करने लगे। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गांव में तनाव बना हुआ है।

मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई : मुंबई के खार वेस्ट स्थित व्यस्त लिंकिंग रोड पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कंक्रीट का स्लैब गिरने के कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ग्रांट रोड निवासी नीरव निसार और मध्य प्रदेश से शादी में शामिल होने आए उनके दोस्त हर्ष पोरवाल एक दुकान के बाहर सनग्लासेस खरीदने के लिए रुके थे।

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में लापरवाही बरतने और बिल्डिंग के रखरखाव में विफलता के आरोप में खारघर पुलिस ने बांद्रा वेस्ट में लिंकिंग रोड पर स्थित बिल्डिंग के मालिक कदम कुडपी हाउस के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 7 फरवरी को रात करीब 9:40 बजे KFC जंक्शन के पास, लिंकिंग रोड पर एक मोची फुटवियर स्टोर के बाहर हुई।

कब और कैसे हुआ हादसा?
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पीड़ित निसार का दोस्त हर्ष परिवार की शादी में शामिल होने के लिए MP से मुंबई आया था। वे मरीन लाइंस में अपनी बहन के घर रह रहे था। शुक्रवार को उसने शादी के कार्यक्रम के लिए सनग्लासेस खरीदने का फैसला किया। जब दोनों बाइक पर मोची की दुकान के बाहर खड़े थे, तभी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के स्लैब से सीमेंट, रेत और लोहे का मलबा अचानक गिर गया, जो सीधे उन पर गिरा।"

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, "निसार को दाहिने कंधे और बाएं हाथ में चोटें आईं, जबकि हर्ष को सिर, चेहरे, पीठ, छाती, बांहों, पैरों और जांघों में गंभीर चोटें आईं और बहुत ज़्यादा खून बह रहा था। दोनों को होली क्रॉस अस्पताल ले जाया गया और आगे के इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।" गिरते हुए मलबे से उनकी खड़ी दोपहिया गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने दर्ज की FIR
पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ लापरवाही या बिल्डिंग के रखरखाव में विफलता के कारण स्लैब गिरने के लिए FIR दर्ज की है। नागरिक और स्ट्रक्चरल अधिकारियों द्वारा वेरिफिकेशन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

मुंबई : ज्वेलरी शॉप पर सनसनीखेज लूट की वारदात; दुकान में घुसकर लूटपाट; दुकान मालिक पर हमला कर उसे घायल कर दिया
मुंबई : घाटकोपर इलाके में एक ज्वेलरी शॉप पर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के दम पर दुकान में घुसकर लूटपाट की और भागने से पहले दुकान मालिक पर हमला कर उसे घायल कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 10.30 बजे अमृत नगर इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में हुई. तीनों आरोपी दुकान में ग्राहक बनकर घुसे और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने दुकान मालिक पर हमला कर उसे घायल किया और करीब 3 लाख रुपये के आभूषण लेकर मौके से फरार हो गए.

वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने घायल ज्वेलर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही घाटकोपर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 1153/2025 के तहत मामला दर्ज किया है. इस संबंध में धाराएं 309(6), 311, 3(5) भारतीय न्याय संहिता और 3/25, 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.

दिल्ली: चांदनी चौक से सटे बाजार, जहां दिवाली से पहले खरीदारी करने पहुंचते लोग
दिल्ली: पुरानी दिल्ली चांदनी चौक से सटे हुए कई बाजार हैं जहां पर दिल्ली एनसीआर के लोग दिवाली से पहले खरीदारी करने पहुंचते हैं. इन बाजारों के अलग-अलग प्रतिनिधियों ने इस वक्त बाजार को कई अलग तरीकों से सजाया है. खास तौर पर अगर हम बात करें किनारी बाजार की, तो यहां दुकानों के बाहर फैंसी-फैंसी चीजें लगाई गई है. वहीं पूरे बाजार पर लाइट की एक झालर लगाई गई है, जिसे बाजार काफी खूबसूरत दिख रहा है. वहीं यदि अगर चांदनी चौक से सटी हुई नई सड़क की बात करें तो यह बाजार में आपको छोटे-छोटे छातों से सजी नजर आएगी.

ऐसे में अगर चांदनी चौक के मुख्य चौराहे और चांदनी चौक के बीचों बीच वाले बाजार की बात की जाए, तो इस बाजार को दो-तीन भागों में बांट लिया गया है. एक भाग में चमकीले कागज लगाए गए हैं जो कि शाम और रात के समय में लाइटों की वजह से काफी चमकते हैं. वहीं बाजार के एक और भाग में सिर्फ लाइटों की झालर लगाई गई है जो रात के समय जलाई जाती है और दृश्य देखते ही बनता है. ऐसे में फतेहपुरी मस्जिद की तरफ आते वक्त इस बाजार में जहां चमकीले प्लास्टिक के कई डेकोरेशन वाली चीज़ें लगी गई हैं. वहीं लाइटों के साथ-साथ इस बाजार में हर दुकान के बाहर दीपावली के कई बड़े पोस्टर भी लगाकर बाजार को सजाया गया है.

लोगों ने कहा यह सब
इस बाजार में जब हमने लोगों से बात की तो खास तौर पर महिलाओं का कहना था कि वह इस बाजार में धनतेरस और दीपावली की शॉपिंग के लिए पहुंच रही हैं. सोनम और रिति नाम की दो लड़कियों का कहना था कि वे चांदनी चौक से सटे हुए बाजारों में इसलिए आ रही हैं, क्योंकि यहां पर जितनी वैरायटी मिलती है वह शायद ही कहीं और पर मिल पाए और यहां पर रेट भी काफी सही होते हैं.

ऐसे में जब हमने दुकानदारों से पूछा कि किस तरह का माहौल है और कैसी कमाई कर पा रहे हैं? तो विकास और ऋषि नाम के दुकानदारों का साफ कहना था कि इस वक्त बाजार में काफी अच्छा माहौल है और लोग खरीदारी भी कर रहे हैं और उनकी अच्छी कमाई भी हो रही है. वहीं कुछ दुकानदारों का यह भी कहना था कि लोग बाजारों में सिर्फ चीज़ देखने के लिए आ रहे हैं और कमाई अभी इतनी अच्छी खासी नहीं हो रही है लेकिन उन्हें यकीन है कि आने वाले कुछ दिनों में लोग खरीदारी अच्छी खासी करना शुरू कर देंगे.