wedding ceremony begins - Rokthok Lekhani

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की वेडिंग सेरेमनी शुरू, 'माता की चौकी' के लिए पहनी लाल साड़ी, सामने आया वीडियो
तमिल और तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. वह बहुत जल्द अपने बिजनेस पार्टनर सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी. आज हंसिका की वेडिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है. मुंबई में हंसिका मोटवानी ने माता की चौकी रखी है, जिसमें शामिल के लिए जाने के दौरान उन्हें स्पॉट किया गया.

हंसिका मोटवानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार में बैठकर माता की चौकी के लिए रवाना होती नजर आ रही हैं. इस दौरान उनके लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. लाल साड़ी में हंसिका मोटवानी बला की खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने मैचिंग कलर का मांग टीका और ईयररिंग्स पहन रखे हैं, जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहे हैं.

हंसिका मोटवानी माता रानी की बहुत बड़ी भक्त हैं. ऐसे में वह और सोहेल अपनी शादी की शुरुआत माता रानी के आशीर्वाद से करना चाहते हैं. माता की चौकी के बाद 2 दिसंबर को सूफी नाइट होगी. फिर 3 दिसंबर को मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा.  इसके बाद 4 दिसंबर को हंसिका और सोहेल जयपुर के 450 साल पुराने मुंडोता किले में सात फेरे लेंगे.

हंसिका इन दिनों अपनी शादी की तैयारी में जुटी हुई हैं. शादी के लहंगे से लेकर ज्वेलरी तक सब कुछ हंसिका नामी डिजाइनर्स का ही कैरी करेंगी. हंसिका की शादी बेहद ही शाही अंदाज में होने वाली है. उनकी बारात भी शाही अंदाज में आएगी.