Disclosure - Rokthok Lekhani News

मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, साइबर ठगी के पैसों की हेराफेरी करने वाले नेटवर्क पर शिकंजा
मुंबई: साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई क्राइम ब्रांच ने साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क की कार्यप्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी राज तिलक रोशन ने बताया कि साइबर अपराध आमतौर पर दो चरणों में संचालित होते हैं और पुलिस ने ऐसे नेटवर्क की पहचान की है जो ठगी की रकम को अलग-अलग खातों के जरिए आगे भेजने का काम करता है। डीसीपी राज तिलक रोशन ने बताया कि पहला समूह उन लोगों का होता है जो सीधे साइबर ठगी को अंजाम देते हैं। इनमें डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, आईपीके से जुड़े धोखाधड़ी के मामले और अन्य ऑनलाइन ठगी शामिल हैं। दूसरा समूह उन लोगों का होता है जो ठगी के बाद प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैंक खातों या अन्य माध्यमों से स्थानांतरित कर उसकी असली पहचान छिपाने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह दूसरा नेटवर्क साइबर अपराधियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण कड़ी होता है। इसका काम ठगी से हासिल रकम को कई खातों में घुमाकर या अलग-अलग स्थानों पर भेजकर उसकी ट्रैकिंग को मुश्किल बनाना होता है। इस प्रक्रिया को आमतौर पर 'लेयरिंग' कहा जाता है, जिसका उद्देश्य अवैध धन के स्रोत को छिपाना होता है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, जांच में सामने आया है कि इस तरह के नेटवर्क कई प्रकार के साइबर अपराधों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब इन नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से साइबर अपराधों के बड़े गिरोह तक पहुंचने में मदद मिलेगी। पुलिस ने नागरिकों से भी सतर्क रहने की अपील की है। किसी अनजान कॉल, ओटीपी साझा करने, फर्जी निवेश योजनाओं या डिजिटल अरेस्ट जैसे दावों पर भरोसा न करने की सलाह दी गई है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता और त्वरित शिकायत दोनों बेहद जरूरी हैं।

उद्धव गुट की मांग सरपंच संतोष देशमुख मर्डर केस में जांच में सामने आई डिटेल्स का हो खुलासा...
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख मर्डर केस को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास दानवे ने बड़ी मांग की है. उन्होंने शुक्रवार (03 जनवरी) को कहा कि महाराष्ट्र सीआईडी ​​को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की जांच में सामने आई डिटेल्स का खुलासा करना चाहिए.

रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने दोहराया कि हत्या के मामले और संबंधित जबरन वसूली मामले, जिसमें एनसीपी के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को गिरफ्तार किया गया है, दोनों में मुकदमा बीड जिले के बाहर चलाया जाना चाहिए.

सरपंच संतोष देशमुख मर्डर केस में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शिवसेना (यूबीटी) नेता अंबादास ने कहा, ''तीन आरोपी अभी भी लापता हैं, उनके बारे में क्या? मुझे जानकारी है कि गिरफ्तार आरोपियों ने फरार लोगों से संपर्क किया होगा. सीआईडी ​​को जांच के दौरान सामने आई डिटेल्स का खुलासा करना चाहिए. तथ्य तभी सामने आएंगे जब तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

उन्होंने मांग करते हुए कहा, ''हत्या और उससे जुड़े जबरन वसूली मामले की सुनवाई बीड के बाहर की जाए. मामले की जांच कर रहे ज्यादातर अधिकारी बीड से हैं और उनके राजनीतिक संबंध हैं. कराड उस इलाके में था जहां शुरुआत में पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कर रही थी. इसलिए मेरी मांग है कि यह सुनवाई बीड से बाहर हो.'' उधर, कराड का दावा है कि उनका इन सब से कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि, गिरफ्तार आरोपियों ने दावा किया है कि जबरन वसूली के बारे में (कंपनी और कराड के बीच) संचार हुआ था.

बीड जिले की केज तहसील के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का 9 दिसंबर को कथित तौर पर एक पवनचक्की कंपनी से पैसे मांगने वाले कुछ लोगों द्वारा जबरन वसूली का विरोध करने पर अपहरण कर लिया गया और बेरहमी से हत्या कर दी गई. कराड ने हत्याकांड के 22 दिन बाद 31 दिसंबर को पुणे में सीआईडी दफ्तर जाकर आत्मसमर्पण किया था.

साबुन में कोकीन छिपाकर तस्करी किए जाने का खुलासा...
मुंबई : साबुन में कोकीन छिपाकर तस्करी किए जाने का खुलासा डीआरआई ने किया है। डीआरआई ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए २५ करोड़ रुपए की कोकीन जप्त की है। इस मामले में कुलाबा से एक नाइजीरियाई महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। महिला को आरोपी से कोकीन लेने का काम सौंपा गया था। मिली जानकारी के अनुसार, डीआरआई ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इथियोपिया से आए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसके सामान की तलाशी लेने के बाद अधिकारियों को साबुन की १२ टिकिया में कोकीन मिली।

करीब दो सप्ताह पहले सुब्बुराज नामक व्यक्ति को अदीस अबाबा से कोकीन भारत लाने का काम सौंपा गया था। वह कुलाबा के एक होटल में एक महिला को कोकीन देने वाला था। उसके आने की सूचना मिलने के बाद डीआरआई ने कुलाबा के एक होटल में जाल बिछाया और कोकीन खरीदने आई एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ४० हजार रुपए से अधिक बरामद किए गए हैं। वह राशि सुब्बुराज को देने के लिए कहा गया था। इन दोनों के पकड़े जाने के बाद एजेंसी गिरोह के अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

१,५०० लोगों के सेक्टॉर्शन के काले धंधे में लिप्त होने का खुलासा...
पुणे :  इंटरनेट, स्मार्ट फोन, कंप्यूटर और सोशल मीडिया के वर्तमान युग में तो शॉर्टकट से कमाई और महिलाओं के जाल में फंस कर ठगी का शिकार बनने के मामले कुछ ज्यादा ही बढ़ गए हैं। झारखंड का जामताडा जिला अब तक साइबर सेंधमारी के लिए पूरे देश में बदनाम था लेकिन अब राजस्थान में भी ‘जामताड़ा’ होने का खुलासा पुणे पुलिस की जांच में हुआ है।

सेक्सटॉर्शन के एक मामले की जांच के दौरान राजस्थान पहुंची पुणे पुलिस को पता चला कि राज्य के अलवर जिले का गांवगोठडी देश में दूसरा ‘जामताड़ा’ बन गया है। लगभग ५०० परिवारों वाले इस गांव के करीब १,५०० लोगों के सेक्टॉर्शन के काले धंधे में लिप्त होने का खुलासा पुणे पुलिस की जांच में हुआ है।

पुणे पुलिस ने सेक्सटॉर्शन पीड़ित युवक की खुदकुशी के मामले में राजस्थान के अलवर जिले के गांव गोठडी से सेक्सटॉर्शन गिरोह के एक मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों पुणे के एक १९ वर्षीय युवक की एक अज्ञात महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी।

कुछ दिनों तक मैसेजों के आदान-प्रदान के दौरान पीड़ित युवक का विश्वास जीतकर महिला ने मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। फिर व्हॉट्सऐप पर चैिंटग और फोन कॉल के दौरान महिला ने ‘अपनी’ आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं और युवक को भी तस्वीर भेजने को प्रेरित किया। महिला ने नग्न होकर युवक को वीडियो कॉल किया तथा युवक को भी कपड़े उतारने को उकसा कर उसका वीडियो बना लिया।

बाद में उक्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग करने लगी। दत्तावाड़ी की एक बहुमंजीला इमारत में रहनेवाले पीड़ित युवक ने परेशान होकर बीते २८ सितंबर को १०वीं मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके के गोथरी गुरु गांव निवासी अनवर सुबान खान को गांव वालों के उग्र विरोध के बावजूद गिरफ्तार किया है।