kissed - Rokthok Lekhani News

मुंबई : 'फिसलकर गिरा', फिर दो बार होठों पर किया किस, मुंबई के शख्स को 1 साल की जेल, जानिए पूरा मामला
मुंबई : सेशंस कोर्ट ने 34 साल के एक क्लीनर को दोषी ठहराते हुए एक साल की कड़ी सजा सुनाई। मुंबई के रहनेवाले क्लीनर पर एक सेल्सवुमन को जबरदस्ती दो बार किस करने का आरोप लगा था। क्लीनर ने दावा किया था कि पिछले साल बोरीवली (पश्चिम) के एक मॉल में हुई यह एक महज घटना था। वह गलती से फिसलकर गिर गया था। उसने कहा था कि गिरने पर स्वाभाविक प्रतिक्रिया के तौर पर ऐसा हुआ, लेकिन कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया।

सिर्फ 2 महीने चले ट्रायल में, बचाव पक्ष की दलीलों को खारिज करते हुए कोर्ट ने रितेश अरमुल्ला को आपराधिक बल का इस्तेमाल करने और साफ तौर पर यौन इरादे से अनचाहा शारीरिक संपर्क बनाने का दोषी पाया।

कोर्ट ने क्या कहा
जज ने कहा कि अगर बहस के लिए यह मान भी लिया जाए कि कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति पर फिसलकर गिर गया, तो स्वाभाविक प्रतिक्रिया उस व्यक्ति को किस करने से अलग होगी जिस पर वह गिरा है।

कोर्ट ने कहा- हरकत जानबूझकर की गई इसके पर्याप्त सबूत
ये अपराध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से या यह जानते हुए कि इससे उसकी गरिमा को ठेस पहुंच सकती है, उस पर हमला करना या आपराधिक बल का इस्तेमाल करना) और धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत आते हैं।
एडिशनल सेशंस जज पी ए साने ने कहा कि पीड़िता की गवाही भरोसेमंद थी और उस पर अविश्वास करने का कोई कारण नहीं था। जज ने कहा कि रिकॉर्ड में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है कि पीड़िता आरोपी के खिलाफ गवाही क्यों देगी। इसके अलावा, रिकॉर्ड से पता चलता है कि घटना से पहले वह आरोपी को नहीं जानती थी। इसलिए इस बात की कोई संभावना नहीं है कि वह इस मामले में आरोपी को झूठा फंसाएगी।

कोर्ट ने दी यह सजा
आईपीसी की जगह बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के आने के बाद से यह कुछ मामलों में से एक है जिसमें सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने रितेश अरमुल्ला को धारा 74 के तहत एक साल की कड़ी सजा और 1,000 रुपये का जुर्माना, और धारा 75 के तहत एक साल की साधारण सजा और 500 रुपये का जुर्माना लगाया। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

मुंबई : लोकल ट्रेन में लड़की को जबरदस्ती किस किया और फरार हो गया अनजान शख्स; आरोपी की सरगर्मी से तलाश
मुंबई : मुंबई की लोकल ट्रेनों में आए दिन महिलाओं के साथ अश्लील घटनाएं होती रहती हैं। कभी लोकल ट्रेन के डिब्बों में, तो कभी प्लेटफार्म पर गंदी हरकतें होने से लड़कियों और महिलाओं को शर्मसार होना पड़ रहा है। मुंबई में रेलवे पुलिस में पुलिसकर्मियों की भारी कमी होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है। ताजी घटना ने तो जीआरपी और मुंबई पुलिस की नींद उड़ा दी है। एक अनजान शख्स लोकल ट्रेन में लड़कियों का जबरन चुम्मा लेकर फरार हो जाता है।

बता दें कि कॉलेज में ११वीं क्लास में पढ़नेवाली छात्रा अनजान शख्स का शिकार हो गई। यहां तक कि उसका जीना हराम हो गया। लोकल ट्रेन में सफर करने में उसे डर लगने लगा है। छात्रा जब कॉलेज जा रही थी, तभी वह अंधेरी स्टेशन पर लोकल ट्रेन के लेडीज डिब्बे में चढ़ी तो एक युवक डिब्बें में घुसा और लड़की को जबरदस्ती किस किया और फरार हो गया। घबराई लड़की ने शोर मचाया, फिर भी युवक भागने में कामयाब रहा। क्योंकि प्लेटफार्म पर कोई भी रेलवे पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। डर कर छात्रा ने दूसरे दिन ट्रेन के बजाय बस से जाने का इरादा किया। बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर बस स्टॉप पर भी उसके साथ हैरान कर देनेवाली घटना हुई। बस के इंतजार में लड़की खडी थी, तभी युवक वहां पंहुचा और जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो जान से मार डालने की धमकी देकर फरार हो गया। आश्चर्य की बात यह है कि लड़की युवक को जानती तक नहीं है। रोजाना हो रही गंदी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने बांद्रा रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी की शिनाख्त करने के लिए पुलिस रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप के पास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

पहले भी हो चुकी हैं अश्लील हरकतें
बता दें कि इससे पहले भी लोकल ट्रेनों और प्लेटफार्म पर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें हो चुकी हैं। अगस्त महीने में सीएसएमटी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन में एक महिला के सामने एक युवक अश्लील हरकत कर रहा था, तभी यह पूरी घटना ट्रेन में मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड की और पुलिस को दे दिया। आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। दो महीने पहले दादर रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को कालेज छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया था।

पीडिता ने आरोपी युवक का हुलिया बताया है। उस आधार पर भी आरोपी की सरगर्मी से तलाश हो रही है। बताया जा रहा है कि अनजान शख्स ने और भी कई लड़कियों के शर्मसार कर देनेवाली घटनाओं को अंजाम दिया है। बदनामी के डर से कोई शिकायत दर्ज करना नहीं चाह रहा है।

अभिनेत्री श्रिया सरन ने कैमरे के सामने किया पति को किस... यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
अभिनेत्री श्रिया सरन इस समय 'दृश्यम 2' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वह प्रमोशनल इवेंट आदि में भी खूब शिरकत कर रही हैं। फिल्म में श्रिया सरन के अभिनय को भी खूब सराहना मिल रही है, लेकिन अब ऑन कैमरा अपने पति को किस करने पर एक्ट्रेस ट्रोल हो रही हैं। पैपराजी पेज से साझा किए गए वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
दरअसल हाल ही में श्रिया सरन को पति आंद्रेई कोस्चिव के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अभिनेत्री ने पैपराजी को पोज भी दिए और कैमरा के सामने अपने पति को किस करती नजर आईं। हालांकि यूजर्स को उनका ये अंदाज कतई रास नहीं आया और अब लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो पैपराजी पेज वायरल भयानी से साझा किया गया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- "क्या वाहियात हरकतें है.......कैमरा देखकर शो ऑफ कर रही हैं ये"। इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा- "दुनिया को पता है हस्बैंड वाइफ हो...ऐसी हरकतें करना जरूरी है क्या।"अन्य यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
बात करें 'दृश्यम 2' की तो यह फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 15.38 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की और दूसरे दिन भी इसने और ज्यादा बढ़त बनाते हुए 21.20 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। दो दिनों में ही फिल्म की कमाई 36.58 करोड़ रुपये हो गई है।