Akhilesh - Rokthok Lekhani News

मुंबई: यूपी में नहीं दे पाए नौकरी इसलिए मुंबई आए...मराठी भाषा के मुद्दे पर मंत्री प्रताप सरनाईक का अखिलेश यादव पर पलटवार
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य किए जाने पर राजनीति गरमाई हुई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक्स पोस्ट पर अब महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा है कि मैं अखिलेश यादव से बस इतना कहना चाहूंगा कि उन्हें महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स के बारे में नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के चुनावों के बारे में सोचना चाहिए। महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जो हमेशा कल्चर और सम्मान का ध्यान रखता है। पिछले कई सालों से नॉर्थ इंडियन लोगों को नौकरी के मौके नहीं मिले, जिसकी वजह से महाराष्ट्र पिछले 40-50 सालों से नॉर्थ इंडियंस को रोजी-रोटी दे रहा है। महायुति सरकार ऐसी सरकार है जो नौकरी देती है, छीनती नहीं। महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा के निर्देश और ऑटो ड्राइवरों के विरोध पर अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट करके मामले को उठाया था। प्रताप सरनाईक ने अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है।

अखिलेश यादव ने उठाया था मुद्दा
अखिलेश यादव ने लिखा था कि हर राज्य की मातृभाषा का सम्मान और उत्थान होना चाहिए लेकिन किसी भी भाषा का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। इससे देश की भाषिक-भाविक एकता में दूरी और दुराव पैदा होता है। मुंबई में भाजपा के उत्तर भारतीय नेता हैं या भ्रष्टाचार में लीन होकर ठंडे पड़े हैं। क्या इस तरह की भाषा-ज्ञान की शर्त रखकर किसीको संपूर्ण देश में व्यवसाय करने की स्वतंत्रता के सांविधानिक अधिकार का हनन नहीं होता है? अगर ऐसा ही है तो फिर जो विदेशी कंपनियां मुंबई में काम कर रही हैं, उन पर भी ये शर्त लागू हो लेकिन होगी नहीं क्योंकि धन लोलुप भाजपा धनवानों के आगे कालीन की तरह बिछने को तैयार रहती है। भाजपा का सारा ज़ोर गरीबों, शोषितों, वंचितों और उपेक्षितों पर ही चलता है।
अखिलेश ने बीजेपी पर बोला था हमला
अखिलेश यादव ने लिखा था कि अगर ऐसा ही है तो मुंबई-महाराष्ट्र की भाजपा घोषित कर दे कि वो किसी हिंदी, ब्रज, बुंदेली, रोहेली-कौरवी, अवधी, भोजपुरी, मैथिली; हरियाणवी, गढ़वाली- कुमायूँनी; मारवाड़ी, ढूंढाड़ी, मेवाती, मालवी, हाड़ौती, बागड़ी, शेखावाटी, मेवाड़ी; गुजराती, काठियावाड़ी, सुरती, चरोतरी, महसाणी; तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयाली, तुलु, ओड़िया, गंजामी, संबलपुरी-कोसली, बालेश्वरी देसिया; सिंधी, पंजाबी; कश्मीरी-कॉशुर, डोगरी, गोजरी, पहाड़ी, शिना, बाल्टी, लद्दाखी; असमिया, मणिपुरी-मेइतेइलोन, मिजो, कोकबोरोक, खासी, गारो, नागामी, बोडो, भीली, गोंडी, कुड़ुख, मुंडारी, संथाली व अन्य भाषा भाषियों का एक भी वोट नहीं लेगी। आखिर में उन्होंने लिखा था कि सरकारों को दिल भी बड़ा रखना चाहिए और दिमाग भी।

आप उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम हैं। आप अपने समय में नौकरी नहीं दे पाए, इसलिए ये लोग महाराष्ट्र आए और हमने उन्हें स्वीकार कर लिया। इसे यूपी में चुनावी एजेंडा न बनाएं। राज्य में, हमने 1600-1800 टीचर (मराठी पढ़ाने के लिए) रखे हैं। हम बस इतना कह रहे हैं कि पैसेंजर से मराठी में बात करें, मराठी प्राइड बनाए रखें। आपको 1 महीने का समय दिया जाएगा और उसके बाद 3 महीने का समय दिया जाएगा। अगर आप अभी भी मराठी नहीं सीख पा रहे हैं, तो आपका बैज कैंसिल कर दिया जाएगा। क्योंकि यह महाराष्ट्र है। राज्य रोज़ी-रोटी देना जानता है, लेकिन महाराष्ट्र के गर्व और संस्कृति का सम्मान करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है।

मुंबई : अखिलेश यादव ने एक्टर सलमान खान से की मुलाकात, पिता सलीम खान का पूछा हाल
मुंबई : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को मुंबई पहुंचे, जहां उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से मुलाक़ात की, सपा मुखिया देर शाम को सलमान खान के घर पहुंचे और उनके पिता सलीम खान के स्वास्थ्य की जानकारी लीं. सलीम खान ख़राब तबीयत के चलते अस्पताली में भर्ती हैं. सपा मुखिया ने इस मुलाक़ात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कल मुंबई में आयोजित क्रिएटिव इकॉनोमी समिट में शामिल होने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी बात भी रखी. समिट के बाद अखिलेश यादव फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. हालांकि इस दौरान उनकी मुलाक़ात सलमान खान के पिता सलीम खान से नहीं हुई है. उन्होंने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर कीं और इसके साथ कैप्शन में लिखा- 'मुंबई मिलन!'

अभिनेता सलमान खान से मिले अखिलेश यादव
सलमान खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से भी बात की और बताया कि वो अभिनेता के पिता की तबीयत की जानकारी लेने आए थे. उन्होंने उम्मीद जताई कि वो जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगे. अखिलेश यादव ने कहा- "मैं उनके (सलमान खान) पिताजी से तो नहीं मिला हूं क्योंकि वो अस्पताल में थे. लेकिन, उनके स्वास्थ्य के बारे में मैंने सलमान खान जी से पूछा और उनकी जानकारी ली. हमें उम्मीद है कि वो बहुत जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगे.

रविवार को मुंबई दौरे पर रहे अखिलेश यादव
इससे पहले क्रिएटिव इकॉनोमी समिट में अखिलेश यादव ने मंच को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में सपा सरकार की उपलब्धियां बताई. उन्होंने कहा कि  यूपी मेट्रो रेल का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारी सरकार बनी तो मेट्रो हमारे मेनिफेस्टो प्लान में नहीं था. लेकिन, हमने समय की जरुरत को देखते हुए उसे बनवाया.

सपा अध्यक्ष ने इस दौरान महाकुंभ में सिलेंडरों की व्यवस्था से लेकर गोमती रिवर फ्रंट, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे का भी जिक्र किया. अखिलेश यादव ने यहां से ये भी ऐलान किया कि सपा चार राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.

मुख्यमंत्री योगी ने बीजेपी के चुनाव जिताऊ फॉर्मूले से की प्रचार की शुरुआत... अखिलेश के लिए ये है टेंशन की वजह
यूपी: यूपी में निकाय चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ रखा है. बीजेपी इस चुनाव में भी कानून को लेकर विपक्ष को घेरने में लगी है. अभी हाल में मारे गए अतीक अहमद की कार्रवाई के एजेंडे को धार देने में लगे हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें तो बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रचार की शुरूआत की. उन्होंने विकास और राष्ट्रवाद के साथ माफियाओं की दुर्दशा का बखान किया. राजनीतिक विश्लेषक प्रसून पांडेय कहते हैं कि बीजेपी चुनाव में मुद्दे उठाना ठीक से जानती है.

चाहे लोकसभा चुनाव रहा हो या फिर विधानसभा, उसने कानून व्यस्था को ही अहम मुद्दा बनाकर सत्ता पलट दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव प्रचार का इतना अनुभव है कि वो ठीक से विपक्षी दलों को जवाब देना जानते हैं. पांडेय आगे कहते हैं कि पश्चिमी यूपी में प्रचार की शुरुआत करते हुए माफिया मुख्तार और अतीक के गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई से बने माहौल को ठीक से भुनाने की कोशिश हो रही है.

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा बताते हुए प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था पर ध्यान खींचा. उन्होंने कहा कि आज यूपी में माफिया पर दो आंसू बहाने वाले भी नहीं बचे हैं. यूपी में माफिया का ढोलक बजाकर रसातल में पहुंचाने का काम किया गया है. योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, ''अब उपद्रव नहीं, उत्‍सव हमारी पहचान है, माफिया नहीं, महोत्‍सव हमारी पहचान है.'' उन्‍होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा, ''2017 से पहले सरकारों को दंगा कराने से फुर्सत नहीं थी लेकिन आज उत्तर प्रदेश में कहीं कर्फ्यू नहीं लगता.

अब तो कांवड़ यात्रा निकलती है. पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे होते थे. पहले शोहदों का आतंक रहता था और बेटियां घर से निकलने में डरती थी और आज उत्तर प्रदेश में भयमुक्त माहौल है.'' राजनीतिक जानकर कहते हैं कि भाषण की झलक से साफ दिख रहा है कि निकाय चुनाव में बीजेपी का एजेंडा तो राष्ट्रवाद होगा. इसके साथ ही माफियाओं पर वार को बीजेपी आगे बढ़ाकर चुनाव अपनी ओर मोड़ने के प्रयास में लगेगी.

कानपुर देहात में परिवार से मिले अखिलेश...बोले- पूर्व मुख्यमंत्री ने बलवंत सिंह की पत्नी को सरकारी नौकरी व 1 करोड़ मुआवजा दे सरकार
कानपुर : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को कानपुर देहात पहुंचे। पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए व्यापारी बलवंत सिंह के परिजनों से अखिलेश मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। अखिलेश के स्वागत के लिए भारी संख्या में सपाई कानपुर देहात पहुंचे।

मौके पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस और पब्लिक के बीच धक्का मुक्की हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने बलवंत सिंह के परिजनों को पांच लाख रुपये समाजवादी पार्टी की ओर से देने की बात कही। भाजपा से रिटायर जज से मामले की जांच की मांग की। साथ ही सरकार से बलवंत की पत्नी को सरकारी नौकरी व एक करोड़ मुआवजा देने की बात कही।

पत्नी शालिनी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगाई थी। इसके लिए शालिनी ने उन्हें पत्र भेज बड़ा भाई बताते हुए बहन की मदद की बात लिखी थी। शिवली के लालपुर सरैंया निवासी बलवंत सिंह की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। बलवंत की पत्नी शालिनी ने अखिलेश यादव के नाम एक पत्र लिखा था।

पत्र में शालिनी ने लिखा था कि मैं बलवंत की पत्नी शालिनी आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि मेरे पति को पुलिस हिरासत में मार दिया गया। अब आप को मुझे इंसाफ दिलाने के मेरे घर आना होगा। मेरे पति की मौत के मामले में मुझे न्याय दिलाने के लिए मेरे साथ खड़े हों।

शिवली के मैथा क्षेत्र में सराफा व खाद व्यापारी चंद्रभान सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने छह दिसंबर को लूट लिया था। इस वारदात का खुलासा करने के लिए एसओजी व शिवली थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें चंद्रभान का भतीजा व व्यापारी बलवंत सिंह भी शामिल था। रनियां थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस वालों ने बेरहमी से बलवंत को पीटा था।

इससे उसकी जान चली गई थी। मामले में एसपी सुनीति ने 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित था। बलवंत हत्याकांड में तत्कालीन एसओजी प्रभारी निलंबित दरोगा प्रशांत गौतम, हेड कांस्टेबल दुर्वेश कुमार और कांस्टेबल सोनू यादव को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। अभी इस मामले में चार पुलिस कर्मी फरार हैं। बलवंत प्रकरण की जांच कन्नौज एसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है।