withdrawn - Rokthok Lekhani News

मुंबई: संजय गांधी नेशनल पार्क के पास की कीमतों में बढ़ोतरी पर लगी रोक, वापस लिया गया फैसला
मुंबई :  बोरीवली स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क  में टिकट की दरों में बढ़ोतरी के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. यह दरें 1 मई (शनिवार) से लागू होने वाली थीं, लेकिन नागरिकों के भारी विरोध के बाद इसपर रोक लगा दी गई है. इसको लेकर पार्क प्रबंधन ने एक ज्ञापन जारी किया है, जिसमें कहा है कि प्रशासनिक एवं तकनीकी कारणों से नई दरों पर रोक लगाई जा रही है. इसके  साथ ही, पर्यटक सेवाओं की संशोधित दरें जल्द ही निर्धारित करने की मांग की गई है. इसमें कहा गया है कि जब तक नई दरों तय नहीं होती तब तक पुरानी दरों के आधार पर ही  पर्यटक सेवाओं का शुल्क लिया जाएगा.

ज्ञापन में कहा गया है कि, 'प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से, उक्त दर वृद्धि को स्थगित किया जा रहा है. साथ ही, पर्यटक सेवाओं के लिए संशोधित दरें जल्द ही तय की जाएंगी। जब तक संशोधित दरें तय नहीं हो जातीं, तब तक पर्यटक सेवाओं के लिए पहले से स्वीकृत दरों पर ही शुल्क लिया जाना चाहिए." एक वन अधिकारी ने शुक्रवार (1 मई) को बताया कि मई के अंत तक इस मामले में और अधिक स्पष्टता आने की उम्मीद है.

शुल्क बढ़ोतरी के फैसले पर क्यों लगी रोक?
संजय गांधी नेशनल पार्क के उप निदेशक (दक्षिण) किरण पाटिल ने बताया कि कीमतों में संशोधन का फैसला फिलहाल रोक दिया गया है. जल्द ही डिजिटल टिकटिंग प्रणाली भी शुरू की जाएगी जिसके लिए एक व्हाट्सएप  चैटबॉट लॉन्च किया जाएगा. गौर हो कि अचानक संजय गांधी नेशनल पार्क पार्क के शुल्क वृद्धी के फैसले का लोगों ने काफी विरोध किया और इसे बेतुका बताया था. मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों ने इस के बदलाव को सुबह सैर करने वालों के साथ अन्याय करार दिया था. लोगों का तर्क था कि पार्क की कई बुनियादी सुविधाओं का खर्च सीएसआर फंड से उठाया आता है, ऐसे में इतनी कीमतें क्यों वसूली जा रही हैं. बढ़ते विरोध को देखते हुए शुल्क वृद्धी के फैसले को फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है.

क्या है मामला?
गौर हो कि इसी प्राधिकरण की ओर से 21 अप्रैल को एक ज्ञापन के जरिए 1 मई से पार्क के टिकट की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी. घोषणा में मॉर्निंग वॉकर्स के लिए वार्षिक शुल्क को  383 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया था.  वहीं, वरिष्ठ नागरिकों  को पास के लिए सालाना 5,000 रुपये का भुगतान करने की बात कही गई थी. मासिक पास के लिए नागरिकों के लिए 1,000 रुपये और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 500 रुपये कर दिया गया था.

इसके अलावा सफारी, मिनी ट्रेन, नौका विहार और ई-बस जैसी सेवाओं के शुल्क भी बढ़ा दिए गए थे. बढ़़ाए गए शुल्क पर प्रशासन का तर्क था कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या, सुविधाओं के रखरखाव, कर्मचारियों के वेतन और बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) में सुधार के लिए इसे बढ़ाया गया था.

मुंबई : जीशान सिद्दीकी को दी गई वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी वापस; परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई
मुंबई : पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हाई-प्रोफाइल हत्या के बाद, उनके बेटे, जीशान सिद्दीकी को दी गई वाई  - कैटेगरी की सिक्योरिटी अब वापस ले ली गई है। सिक्योरिटी हटाए जाने के बाद, जीशान सिद्दीकी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को एक लेटर लिखकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

सूत्रों के मुताबिक, सिक्योरिटी कवर में कमी के बाद, अभी जीशान के साथ सिर्फ दो कांस्टेबल तैनात हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर पर पहले तैनात सिक्योरिटी वालों को हटा दिया गया है। अभी तक, मुंबई पुलिस ने इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।

दोस्त की हत्या कर मृत दोस्त के एटीएम से निकले 1500 रुपए, आरोपी बंदूक के साथ गिरफ्तार...
वसई : वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच  यूनिट 2 के अधिकारियों ने रविवार की रात मांडवी पुलिस हद में हुई 21 वर्षीय कमरुद्दीन चौधरी की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक युवक भंगार का व्यवसाय करता था।

घटना के दिन  उसके तीन दोस्तों ने लूट के इरादे से उसे पारोल गांव के पास बुलाया और फिर उसे बाइक से भिवंडी ले गए, रात को लौटते वक्त उसे चलती बाइक पर गोली मार दी। और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। आरोपियों ने मृतक के एटीएम कार्ड से 1500 रुपए निकाल कर आपस में बाट लिए थे |

नालासोपारा पूर्व के वाकनपाडा परिसर में रहने वाले कमरुद्दीन चौधरी का भंगार व्यवसाय था।उसके पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय मोहम्मद सुफियान शेख जो चायनीज का ठेला चलाता था ,सुफियान की  दुकान पर अक्सर नदीम इकबाल शेख चायनीज खाने आता था।

एक दिन नदीम ने सुफियान से कहा कि मेरे पास पिस्टल है कोई पैसा वाला होगा तो उसका गेम करके पैसे लूटकर हम बाट लेंगे उसके बाद हम भी पैसे वाले हो जाएंगे। सुफियान ने नदीम से कहा कि उसके पड़ोस में कमरुद्दीन चौधरी है जिसके पास काफी पैसा है। नदीम व सुफियान ने उसे लूटने की साजिश रची  रात 8 बजे जैसे ही तीनों पारोल भिवंडी रोड के धुमालपाडा के पास पहुंचे तभी नदीम ने चलती बाइक पर ही अपनी पिस्टल से कमरुद्दीन के सिर पर गोली मार दी। इस हमले में उसकी मौत हो गई।

तीनों ने शव को सड़क से 50 मीटर दूर इंटभट्टी के पास फेंक दिया और मृत कमरुद्दीन के जेब से उसका एटीम कार्ड निकाल कर उसके बैंक से 1500 रुपए निकाल कर आपस मे बाट लिए | क्राइम ब्रांच यूनिट 2 के पुलिस निरीक्षक साहूराज रनवरे व उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुफियान व सोनू को वाकनपाडा से गिरफ्तार किया है जबकि नदीम को भुसावल से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बंदूक ,एक मैगजीन और 32 जिंदा कारतूस बरामद किया हैं |