Udaipur - Rokthok Lekhani News

भोपाल से कोटा 5 घंटे में, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा बुंदेलखंड, सागर, जयपुर-उदयपुर तक सीधी कनेक्टिविटी
भोपाल : कोटा जाने में अभी 8 से 9 घंटे का समय लगता है, लेकिन जल्द ही यह दूरी महज 4 से 5 घंटे में पूरी कर ली जाएगी. क्योंकि सागर कोटा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दोनों शहरों की दूरी को कम कर देगा. यह हाईवे एमपी भोपाल और सागर को राजस्थान के कोटा, जयपुर और उदयपुर से सीधा कनेक्टिविटी देने वाला है. 16000 हजार करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट का पूरा नाम कोटा-विदिशा-सागर एक्सप्रेसवे है. यह नया 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेसवे होगा, जिसकी खासियत यह है कि यह तीन बड़े कॉरिडोर से सीधा कनेक्ट होगा. जिससे मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच भी दूरियां अब और कम होने वाली हैं. यह कॉरिडोर मध्य भारत में कनेक्टिविटी और यात्रा को पूरी तरह से बदलने वाला है.

भोपाल से कोटा का सफर 5 घंटे में होगा
सागर कोटा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से भोपाल और कोटा की दूरी में बड़ा बदलाव आएगा. अभी दोनों शहरों के बीच आने जाने के लिए नेशनल हाईवे-52 का इस्तेमाल होता है. दोनों शहरों के बीच की कुल दूरी 345 किलोमीटर होती है, जिसे तय करने में 8 से 9 घंटे तक समय लग जाता है. लेकिन नया ग्रीनफील्ड कॉरिडोर पूरी तरह से एक नए अलाइनमेंट रूट तैयार कर रहा है. जहां आप पहले भोपाल से सागर आएंगे और यहां से सीधे कोटा तक हाई स्पीड कनेक्टिविटी हो जाएगी. जहां गाड़ियों की रफ्तार 100 से 120 किलोमीटर रहेगी. इसे भोपाल के बाहरी हिस्से और भोपाल-बैरसिया रोड से सीधे कनेक्ट किया जाएगा, जिससे भोपाल से कोटा के बीच की दूरी लगभग 75 किलोमीटर तक कम भी होगी और ट्रैफिक का दवाब भी नहीं रहेगा. जिससे यात्रियों के पूरे 4 घंटे तक की बचत होगी.

चार बड़े एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: यह प्रोजेक्ट राजस्थान के कोटा से सीधे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा.

भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: यह हाईवे सागर और विदिशा के बीच भोपाल-कानपुर एक्सप्रेसवे से इंटरकनेक्ट करेगा.

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: इसके अलावा यह भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर से होते हुए यह चेन सीधे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगी.

चंबल एक्सप्रेसवे: सागर कोटा एक्सप्रेसवे कोटा क्षेत्र में बनने वाले नए इंटरचेंज के माध्यम से चंबल एक्सप्रेसवे से भी कनेक्ट होगा.

एमपी-राजस्थान की हाईस्पीड कनेक्टिविटी
यह एक्सप्रेसवे मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करने वाला है. यह कॉरिडोर कोटा से शुरू होकर झालावाड़ और अकलेरा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करेगा, इसके बाद यह एमपी में एंट्री करेगा और गुना जिले के चाचौड़ा और मकसूदनगढ़ से निकलेगा, यहां से बैरसिया, विदिशा और अंत में बुंदेलखंड के केंद्र सागर तक जाएगा.

मुंबई : डिलीवरी बॉय ने तीन दिन में उड़ाए 2.9 करोड़ के सोने के गहने, उदयपुर में गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना में 24 वर्षीय डिलीवरी बॉय मेहुल गर्ग ने नौकरी ज्वाइन करने के महज तीन दिन बाद ही 2.9 करोड़ रुपये के सोने के गहने चुरा लिए। 2 अगस्त को जय अंबे कूरियर सर्विसेज में नियुक्त हुए गर्ग को दक्षिण मुंबई के जवेरी बाजार से गहनों के पार्सल उठाने की जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, उसने व्हाट्सऐप ग्रुप पर शेयर हुई पार्सल की जानकारी देखकर चोरी की योजना बनाई।

5 अगस्त को सभी पार्सल लेने के बाद गर्ग ने मालिक साहिल कोठारी (29) को फोन कर बताया कि उसका बैग भर चुका है और मोबाइल की बैटरी खत्म होने वाली है। इसके थोड़ी देर बाद उसने फोन स्विच ऑफ कर दिया और मुंबई से फरार हो गया। जांच में पता चला कि वह पहले भी कोठारी के साथ काम कर चुका था, लेकिन नौकरी छोड़कर उदयपुर लौट गया था।

7 अगस्त को चोरी की शिकायत दर्ज होने के बाद कोठारी ने पुलिस को बताया कि गर्ग गहनों के पार्सल लेकर भाग गया है। पुलिस ने उसे उदयपुर में उसके घर से गिरफ्तार किया, जहां चोरी का माल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज कर उसे अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उदयपुर के जंगल में सरकारी टीचर और युवती की लाश मिली...युवक का कटा था प्राइवेट पार्ट, लड़की पर मिले चोट के निशान
उदयपुर : उदयपुर में युवक-युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों की बॉडी न्यूड मिली। युवक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ और युवती के चोट के निशान मिले हैं। शवों को जलाने का भी प्रयास किया गया। मामला गोगुंदा थाना इलाके का शुक्रवार का है।

पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान राहुल मीणा (32) पुत्र चतरसिंह मीणा निवासी पलोदड़ा (बांसवाड़ा) और युवती मदार गांव निवासी सोनू (31) पुत्री भूरसिंह है। युवक अदवास (उदयपुर) के सरकारी स्कूल में टीचर था।

उसकी शादी 2017 में हुई थी। उसके दो बेटियां हैं। पिता चतरसिंह पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल है। जो पुलिस लाइन में कार्यरत है।  युवक 15 नवंबर से लापता था। घरवाले लड़के की तलाश कर रहे थे। चतरसिंह ने स्थानीय पुलिस चौ​की पर भी इसकी सूचना दी थी।

पुलिस ने बताया- शव करीब दो दिन पुराने लग रहे हैं। शवों के झुलसे होने से लगता है, किसी केमिकल से जलाने की कोशिश की गई है। दोपहर 12 बजे यहां ऊबेश्वरजी रोड से करीब 300 मीटर अंदर जंगल में शव पड़े देखकर लोगों ने सूचना दी थी। शवों के पास ही कपड़े और जूते मिले हैं। लड़के के कपड़ों के नीचे मोबाइल भी दबा मिला। इसमें कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है।

मृतका सोनू के पिता भूर सिंह ने बताया कि बेटी की शादी बरवाड़ा के पास मोजावतों की भागल में हुई थी। पति से नहीं बनी तो उसने घर छोड़ दिया। उसने पति के खिलाफ भरण पोषण के अधिकार का मामला भी दर्ज करवाया है। वर्तमान में वो बड़गांव मे रह रही थी, जहां सिलाई का काम करती थी।

उदयपुर से उबेश्वरजी करीब 20 किमी दूर ऊंची घाटी पर है। जहां जाने के लिए चढ़ाई पड़ती है। इस घाटी से पूरा शहर नजर आता है। यहां उबेश्वरजी मंदिर है। आसपास जंगल है। पिकनिक स्पॉट होने से युवाओं में घूमने का क्रेज ज्यादा है। युवक-युवती के शव भी इसी रोड से करीब 300मीटर अंदर जंगल में मिले।

मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ASP कुंदन कंवरिया, गिर्वा डिप्टी भूपेन्द्र सिंह, झाड़ोल डिप्टी जितेन्द्र सिंह राठौड़, नाई थानाधिकारी श्याम सिंह रत्नू मौके पर पहुंचे l

उदयपुर SP विकास शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। शवों को देखकर घटना एक या दो दिन पुरानी लगती है। जिस तरह से ये घटना हुई वो रंजिश की तरफ इशारा कर रही है। शवों पर कई जगह चोट के निशान हैं। मामले की जांच कर रहे हैं।