Sensation - Rokthok Lekhani

महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री अजित पवार के तेरहवीं के बाद खुलेगा राज! अनिल देशमुख के दावे ने मचाई सनसनी...
महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में मौत के बाद से राज्य की राजनीति में अलग ही मोड़ आ गया है। मविआ के सहयोगी दलों द्वारा इस हादसे पर षड्यंत्र का संदेह व्यक्त करते हुए जांच की मांग की जा रही है। राकां शरद पवार गुट के आला नेता 9 फरवरी के बाद दुर्घटना को लेकर रहस्य खोलने के वक्तव्य दे रहे हैं। शहर में दोनों गुटों के बीच भीतरी राजनीति शुरू हो गई है। अजित पवार राकां के दोनों ही गुटों के कार्यकर्ताओं के लिए प्रिय थे और उनके आकस्मिक निधन से सभी पर दुखों का पहाड़ टूटा है। जो उनके करीबी थे उन्हें अपनी जमीन भी खिसकती नजर आ रही थी। उनके सामने सबसे बड़ा सवाल था कि अब आगे क्या। वे किसके नेतृत्व में कार्य करेंगे, उनको सुनने वाला कौन होगा।

इसका समाधान भी जल्द ही हो गया। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को नेतृत्व की जिम्मेदारी दे दी गई। इससे कार्यकर्ताओं का कन्फ्यूजन तो दूर हो गया लेकिन अभी भी स्थानीय कार्यकर्ताओं में यहां हो रहे कुछ घटनाक्रमों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अजित पवार के निधन की खबर फैलते ही राकां के दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था लेकिन उसके कुछ दिनों के बाद ही शरद पवार गुट के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सर्वदलीय जनप्रतिनिधियों की एक शोकसभा आयोजित की जिसमें सभी राजनीतिक दलों के स्थानीय नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

इसके बाद से ही अजित पवार गुट के कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता दबी जबान यह सवाल उठाने लगे हैं कि मूल पार्टी तो अजित पवार की है जिसका चुनाव चिन्ह भी घड़ी है। ऐसे में स्थानीय संगठन के मुख्य पदाधिकारियों ने सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन क्यों नहीं किया। कुछ तो यह भी संदेह जता रहे हैं कि क्या शरद पवार गुट द्वारा स्थानीय पदाधिकारियों पर दबाव डालते हुए यह संकेत देने का प्रयास किया गया है। या फिर गाहे-बगाहे दोनों पार्टियों का विलय होगा, इसलिए संभल जाओ। क्या कोई षड्यंत्र चल रहा है। पूर्व गृह मंत्री ने भी अजित दादा के विमान दुर्घटना को लेकर उनकी तेरहवीं के बाद विस्तार से खुलासा करने की बात मीडिया से कही थी। कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन वे यह जरूर मान रहे हैं, कुछ तो चल रहा है जो जल्द सामने आएगा।

महाराष्ट्र : पंढरपुर में डबल मर्डर से सनसनी... रात में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या !
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के पंढरपुर में मां और बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर अहम सबूत जुटाए हैं. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मां-बेटे की हत्या एक धारदार हथियार से की गई है. पुलिस ने मृतकों की पहचान सुरेखा और लखन के रूप में की है.

अभी तक हुई जांच में पता चला है कि मां-बेटे पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है. शव को देखने के बाद ये साफ है कि हमलावर ने लखन की पीठ और सिर पर जबकि सुरेखा की गर्दन और सिर पर तेज हमला किया है. हमलावर कौन है और इस हत्या के पीछे का मकसद क्या है ये अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

महाराष्ट्र में अजित पवार के कदमों से सनसनी... अटकलों के बीच उप-मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में अगले हफ्ते विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है. इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के कदमों ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. दरअसल, आज अजित पवार राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के रुख को लेकर चल रही अटकलों पर अपना रुख साफ करेंगे.

एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और राज्य अध्यक्ष सुनील तटकरे भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे. एनसीपी ने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को कहा, "अजित पवार आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में एक बड़ी घोषणा करेंगे." महाराष्ट्र में ऐसी अटकलें हैं कि पवार सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन से बहुत खुश नहीं हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस किसी बड़े राजनीतिक नेता के पार्टी में शामिल होने से संबंधित हो सकती है.

इससे पहले अजित पवार ने नासिक में एक कार्यक्रम में कहा, ''महायुति की सरकार लानी है. जहां घड़ी निशान दिखे वहां घड़ी, जहां तीर धनुष बटन (शिवसेना चुनाव चिह्न) रहे वहां तीर धनुष और जहां कमल निशान बटन हो, वहां कमल बटन दबाकर महायुति को जिताना है.'' उन्होंने कहा, ''हम जीतकर आए तो योजनाएं जारी रहेगी. मैं देखता हूं, कौन योजना का लाभ रोकता है. विरोधियों को मुझे जो गाली देनी है मुझे दीजिए, लेकिन लाड़ली बहना योजना से बहनों को लाभ मिल रहा है. कृपया करके भ्रम और अफवाह नहीं फैलाएं.''

क्या है अटकलें?
महाराष्ट्र में अटकलें हैं कि अजित पवार बीजेपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से हाथ मिलाए बिना विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र रूप से लड़ सकते हैं. दावा है कि पवार और शिंदे के बीच पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा है.
लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में मिली हार के बाद कई मौकों पर बीजेपी नेताओं ने स्वीकार किया कि अजित पवार की वजह से उन्हें नुकसान हुआ है. उनका दावा है कि वह पार्टी के लिए वोट नहीं जोड़ सके.
सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्री अजित पवार ने राज्य सरकार से फंडिंग या लोन गारंटी मांगने वाले कई कैबिनेट प्रस्तावों पर नकारात्मक टिप्पणी की है.
सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को शिंदे कैबिनेट की बैठक से अजित पवार जल्दी निकल गए. इस बैठक में 38 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव... इलाके में मची सनसनी
चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के माजरी पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर कुचना इलाके में वणी-वरोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पाया गया। यह घटना मंगलवार तड़के सामने आई। माजरी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वणी-वरोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुचना परिसर में आनंदी बार से 200 मीटर की दूरी पर सड़क के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक का नाम अर्जुन नरसिंह नागुल्ला (33) निवासी सुंदरनगर कॉलोनी वणी जिला यवतमाल बताया जा रहा है। मृतक ने नीली शर्ट पहनी हुई है और उसकी उम्र लगभग 30 से 33 साल है।

सुबह सैर पर निकले लोगों की नजर जैसे ही इस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना माजरी पुलिस को दी। इस बीच पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर जांच की। मृतक के सिर पर वार किया गया है। मृतक के पास होंडा शाइन बाइक क्र. एमएच 34 बीटी 4590 और एक काला बैग पड़ा मिला। इसी बीच पुलिस ने बैग की जांच की तो बैग में एक मोबाइल फोन मिला।

जब उसी मोबाइल से एक नंबर पर कॉल की गई तो उक्त नंबर मृतक के पड़ोस में रहने वाले दोस्त प्रवीण अरामुल्ला का नंबर निकला। घटना की जानकारी प्रवीण अरामुल्ला को दी गई। इसके बाद मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन माजरी थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई।

प्रभारी थानेदार भोजराम लांजेवार ने शव का पंचनामा कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए वरोरा के उपजिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के छोटे भाई गीतेश नरसिंह नागुल्ला की शिकायत के आधार पर माजरी पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए अर्जुन नरसिंह नागुल्ला की मौत का सही कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। माजरी पुलिस उपविभागीय पुलिस अधिकारी और सहायक पुलिस अधीक्षक नायोमी साटम के मार्गदर्शन में आगे की जांच कर रही है।