'Drishyam 2' - Rokthok Lekhani

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ के सामने पहले ही दिन निकला ‘सलाम वेंकी’ का दम...
बॉक्स ऑफिस पर साल की शुरुआत से साउथ की फिल्मों का बोलबाला देखने को मिला था। लेकिन अब साल के अंत में बॉलीवुड की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। अजय देवगन की 'दृश्यम 2' इन्हीं में से एक है। वहीं, अब शुक्रवार को 'सलाम वेंकी' और 'विजयानंद' ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी है।

दृश्यम 2 - अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन हो गए हैं और यह अभी भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। वहीं, अब 22वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने शुक्रवार को 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब इसकी कुल कमाई 198.40 करोड़ रुपये हो गई है।

सलाम वेंकी - शुक्रवार को काजोल और विशाल जेठवा की फिल्म 'सलाम वेंकी' रिलीज हुई है। मां-बेटे के खूबसूरत कहानी दिखाती इस फिल्म को समीक्षकों का बढ़िया रिस्पांस मिला, लेकिन यह पहले दिन कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन महज 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

विजयानंद - कन्नड़ डायरेक्टर ऋषिका शर्मा की पैन इंडिया फिल्म 'विजयानंद' ने भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। यह लिविंग लीजेंड विजय संकेश्वर की बायोपिक है। फिल्म में कन्नड़ एक्टर निहाल आर, भरत बोपन्ना, अनंत नाग, रविचंद्रन, सिरी प्रह्लाद, अर्चना कोटिग सहित कई सितारे मौजूद हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म की पहली दिन की कमाई की बात करें तो इसने महज 30 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकएंड पर ही ‘भेड़िया’ ने टेके घुटने... ‘दृश्यम 2’ के दूसरे वीकएंड से भी कम रही कमाई!
बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी चमक खोते जा रहे अभिनेता वरुण धवन की बीते शुक्रवार रिलीज फिल्म ‘भेड़िया’ के पहले सप्ताहांत के कलेक्शन ने हिंदी सिनेमा में फिर से खतरे की घंटी बजा दी है।

ये फिल्म न सिर्फ अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम’ के दूसरे वीकएंड कलेक्शन से भी पीछे रही, बल्कि इसका कलेक्शन खुद वरुण धवन की पहले फ्लॉप हो चुकी फिल्मों से भी कम रहा। सिर्फ वरुण धवन की फिल्मों की बात करें तो पहले वीकएंड कलेक्शन के मामले में फिल्म ‘भेड़िया’ की गिनती उनकी टॉप 10 फिल्मों में भी नहीं हो पाई है।

निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म ‘भेड़िया’ 25 नवंबर को रिलीज हुई और इस दिन इसकी ओपनिंग सिर्फ 7.48 करोड़ रुपये रही। फिल्म के मेकिंग और प्रचार बजट की 10 फीसदी रकम तक भी नहीं पहुंच पाने वाली इस फिल्म के अगले दो दिन और खराब रहे।

शनिवार को फिल्म सिर्फ 9.57 करोड़ रुपये और रविवार को 11.50 करोड़ रुपये ही कमा सकी। जानकारी के मुताबिक इस तरह से फिल्म ‘भेड़िया’ का सभी भाषाओं को मिलाकर पहले वीकएंड का कुल कलेक्शन सिर्फ 28.55 करोड़ रुपये ही हो सका। करीब 65 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म पर 15 से 20 करोड़ रुपये प्रचार और सिटी टूर पर भी खर्च होने की बात कही जा रही है।

फिल्म ‘भेड़िया’ पहले वीकएंड में ही बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी फिल्म ‘दृश्यम 2’ के आगे घुटने टेक चुकी है। जबकि फिल्म ‘दृश्यम 2’ का ये दूसरा हफ्ता था। पहले हफ्ते में 104.66 करोड़ रुपये कमा चुकी फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने दूसरे हफ्ते के पहले तीन दिनों में 38.77 करोड़ रुपये कमाई की है।

जानकारी के मुताबिक दूसरे शुक्रवार को फिल्म ‘दृश्यम 2’ पर ‘भेड़िया’ के रिलीज होने का असर दिखा और इसका कलेक्शन गुरुवार के कलेक्शन 8.62 करोड़ रुपये से गिरकर 7.87 रह गया। लेकिन फिल्म ‘भेड़िया’ के बारे में दर्शकों ने जो धारणा बनाई उसका असर शनिवार को देखने को मिला।

'दृश्यम 2' 100 करोड़ से महज इतनी सी दूरी पर... 'यशोदा' और 'ऊंचाई' ने टेके घुटने!
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म बॉलीवुड के लिए वरदान की तरह है। रिलीज के बाद तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही फिल्म ने मेकर्स की उम्मीद को और बढ़ा दिया है। इसके अलावा कृति सेनन और वरुण धवन स्टारर फिल्म भेड़िया की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

एडवांस बुकिंग में अभी तक तो भेड़िया का कलेक्शन लाखों में है। वहीं ऊंचाई और यशोदा का सिनेमाघरों में संघर्ष जारी है। तो चलिए इस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्म ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।

दृश्यम 2 - अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जान फूंक दी है। रिलीज के बाद से मूवी तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिन ही कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' को पीछे छोड़ने में कामयाब रही थी। इस फिल्म ने 15.38 करोड़ से ओपनिंग की थी। वहीं अब इस फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। दृश्यम 2 ने छठे दिन 9.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 96.09 करोड़ रुपये हो गई है।

ऊंचाई - सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ऊंचाई ने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है। इसके बाद भी करीब एक हफ्ते तक फिल्म का कारोबार सही रहा। लेकिन दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन लगातार गिर रहा है। ऊंचाई को सिनेमाघरों में लगे हुए 13 दिनों का समय बीत गया है। 13वें दिन अमिताभ बच्चन की फिल्म ने 0.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऊंचाई का कुल कलेक्शन अब 25.75 करोड़ रुपये हो गया है।

यशोदा - सामंथा रुथ प्रभु की यशोदा और ऊंचाई में भिड़ंत हुई थी। मेकर्स को लग रहा था कि यशोदा, ऊंचाई को मात दे देगी, लेकिन ये फिल्म ओपनिंग डे के बाद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। इस फिल्म को भी सिनेमाघरों में 13 दिनों का समय बीत गया है। 13वें दिन फिल्म का कलेक्शन 0.45 करोड़ रुपये का हो गया है। यशोदा की कुल कमाई 18.64 करोड़ रुपये हो गई है।

कांतारा - ऋषभ शेट्टी की कांतारा सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। कांतारा को थियेटर में लगे 54 दिनों का समय बीत गया है। कांतारा आज अमेजन प्राइम वीडियो ओटटी पर भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दर्शक अब इस फिल्म को घर बैठे आराम से देख सकेंगे। कांतारा के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 54वें दिन 50 लाख रुपये का कारोबार किया है।
भेड़िया - कृति सेनन और वरुण धवन स्टारर फिल्म भेड़िया इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग में भेड़िया ने अब तक 78.89 लाख रुपये कमा लिए हैं।

रिलीज के पहले ही दिन ऑनलाइन लीक हुई अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2'
डायरेक्टर अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. सुपरस्टार अजय देवगन और तब्बू स्टारर इस फिल्म का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन रिलीज के पहले ही दिन 'दृश्यम 2' को बड़ा झटका लगा है.

खबर है कि ओपनिंग डे पर 'दृश्यम 2' पाइरेसी का शिकार हो गई है, जिसकी वजह से तमिल रॉकर्स जैसी कई पाइरेसी वेब साइट पर अजय देवगन की ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है.

18 नवंबर यानी आज रिलीज हुई 'दृश्यम 2' को फिल्म समीक्षकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तमाम लोग इस फिल्म के लिए पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं, लेकिन पाइरेसी की मार के कारण 'दृश्यम 2' को बड़ा झटका लगा है.

बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक 'दृश्यम 2' को तमिल रॉकर्स, टेलीग्राम, फ्लिमी जिला और मूवीरुल्स जैसी बाधित वेब साइटों पर फुल एचडी में क्वालिटी में ऑनलाइन लीक कर दिया गया है. ऐसे में इस ऑनलाइन लीक से यकीनन 'दृश्यम 2' के मेकर्स की चिंता जरुर बढ़ेगी.

क्योंकि इस तरीके से फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कटौती हो सकती है. वहीं अगर आपको फिल्म का असली मजा लेने तो सिनेमाघरों में जाकर 'दृश्यम 2' जैसे सस्पेंस थ्रिलर का पूरा आनंद लीजिए.

जो लोग 'दृश्यम 2' को ऑनलाइन लीक के माध्यम से देख रहे हैं, उन्हें ऐसा करना भारी पड़ा सकता है. दरअसल 1957 कॉपीराइट अधिनियम के तहत पाइरेसी को एक अपराध रुप में मना गया है.

ऐसे में आप इन सभी बाधित वेब साइटों पर 'दृश्यम 2' या किसी भी फिल्म को न देखें. बता दें कि अजय देवगन की 'दृश्यम 2' साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'दृश्यम 2' ऑफिशियल हिंदी रीमेक है.