Shraddha - Rokthok Lekhani

जाह्नवी कपूर को NTR 30 के लिए मिल रही मोटी फीस...कभी श्रद्धा को 'साहो' के लिए मिली थी ये भारी रकम
बॉलीवुड के लोकप्रिय निर्माता बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी कड़ी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में अपना रास्ता बनाया. हालांकि, बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के बाद, अभिनेत्री जूनियर एनटीआर के साथ दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें अपनी डेब्यू के लिए कितनी फीस मिल रही है? जाह्नवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ 'धड़क' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. और तब से वो 'रूही', 'गुंजन सक्सेना', 'गुड लक जेरी' जैसी तमाम फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

उन्हें आखिरी बार ओटीटी फिल्म 'मिली' में देखा गया था, जिसमें दर्शकों ने उनके अभिनय की जमकर सराहना की थी. रिपोर्टों की मानें तो जाह्नवी कपूर को जूनियर एनटीआर के साथ तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत के लिए मोटी फीस मिल रही है. जी हां, इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को 4 करोड़ की फीस दी जा रही है. हालांकि, हाल ही में अपडेट की गई रिपोर्टों के मुताबिक दावा किया गया है कि निर्देशक कोराताला शिवा की अनटाइटल्ड फिल्म के लिए अभिनेत्री को 5 करोड़ रुपये की फीस मिल रही है.

क्या आप जानते हैं कि प्रभास की फिल्म 'साहो' पहले कैटरीना कैफ को ऑफर की गई थी, जिन्होंने तब अपनी भूमिका के लिए 7 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस मांगी थी. जी हां. हालांकि कैटरीना कैफ के साथ बात कुछ बन नहीं पाई और ये फिल्म श्रद्धा कपूर के हाथ लग गई. इस फिल्म के लिए श्रद्धा को 5 करोड़ रुपये की फीस दी गई थी. अब जाह्नवी कपूर को भी श्रद्धा जितनी ही फीस मिल रही है. एनटीआर 30 में जहां जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं फिल्म में सैफ अली खान का नेगेटिव रोल देखने को मिलेगा. वर्कफ्रंट की बात करें तो इसके अलावा जाह्नवी कपूर ने वरुण धवन के साथ 'बवाल' और राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज धोनी भी की हैं.

मुंबई में लिव-इन पार्टनर पर मारपीट-जबरदस्ती के आरोप... पुलिस ने श्रद्धा वालकर मामले की तरह किया टालमटोल
मुंबई : मुंबई में श्रद्धा वालकर मामले की तरह ही एक और मामला सामना आया है, जहां लिव-इन में रह रही महिला की शिकायत पर एफआईआर लिखने के बजाय पुलिस ने टालमटोल करना बेहतर समझा। मुंबई में सामने आए इस मामले में पीड़ित महिला ने जानकारी दी कि लगभग चार वर्ष पहले अपने लिव-इन पार्टनर स्टीव पिंटो से मिली।

छह माह बाद वह वसई में अपने पिता के घर में उसके साथ लिव-इन में रहने लगी। पिछले एक वर्ष से उनके संबंध बिगड़ने लगे। महिला का आरोप है कि उसके पार्टनर ने उससे मारपीट और गाली-गलौज करना शुरु कर दिया। उसने बिना सहमति के उससे संभोग किया और उसे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और मुख मैथुन के लिए मजबूर किया। फिर एक दिन उसने महिला की छाती पर लात मारी। वह चूंकि अपने पार्टनर से शादी करना चाहती थी, इसलिए उसने इन सब का किसी से जिक्र नहीं किया।

महिला ने आगे बताया कि उसका लिव-इन पार्टनर ने उसका आर्थिक शोषण भी किया। घर का ज्यादातर खर्च महिला ही उठाती थी और उसके पार्टनर ने अपने पैसों से कार आदि महंगी चीजें खरीद रखी थीं। महिला के आरोपों के अनुसार, 18 मार्च को पिंटो ने उससे मारपीट की और उसकी कलाई मरोड़ दी। इस पर महिला शिकायत दर्ज करवाने काशीमीरा पुलिस स्टेशन पहुंची। यहां से पुलिस ने उसे वसई भेज दिया, क्योंकि अपराध वहीं हुआ था। फिर वह मानिकपुर पुलिस स्टेशन पहुंची। यहां पहले पुलिस टालमटोल करती रही। वह दो दिन बाद फिर थाने पहुंची।

बता दें कि पुलिस ने उसकी बात सुनी लेकिन किसी महिला पुलिसकर्मी को नियुक्त नहीं किया। इस मौके पर स्टीव भी अपने रिश्तेदारों और वकीलों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचा। उसने उसे एफआईआर दर्ज करवाने से रोकने की कोशिश की। पुलिस ने भी मामले की एफआईआर दर्ज करने के बजाय गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज कर स्टीव को जाने दिया।

वहीं मानिकपुर थाने के अधिकारी ने बताया कि महिला-पुरुष पिछले 3.5 वर्ष से लिव-इन संबंध में रह रहे थे। ऐसे में दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है। साथ ही, महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने एनसी दर्ज कर ली है। मामले में एफआईआर दर्ज की जा सकती है या नहीं, इस पर कानूनी सलाह ली जाएगी।

श्रद्धा हत्याकांड : ३,००० पन्नों में आरोपी आफताब पूनावाला की हैवानियत की चार्जशीट तैयार...
मुंबई : मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाले श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने ३,००० पन्नों में आरोपी आफताब पूनावाला की हैवानियत की चार्जशीट तैयार की है। वसई निवासी श्रद्धा वालकर की हत्या उसके लिव-इन रिलेशनशिप पार्टनर ने दिल्ली में उसकी हत्या कर दी थी। इस चार्जशीट के मसौदे में १०० से ज्यादा लोगों की गवाही है। इसमें सबसे ज्यादा अहम इलेक्ट्रॉनिक और फॉरेंसिक सबूत हैं, जिसे पुलिस ने महीनों की जांच के दौरान इकट्ठा किया है।

छतरपुर के जंगलों से बरामद हड्डियां और मृतका की डीएनए रिपोर्ट जिसमें पुष्टि हुई कि हड्डियां श्रद्धा की ही थीं, ये सब चार्जशीट का हिस्सा हैं। इसके अलावा आफताब पूनावाला का कबूलनामा और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट भी शामिल है। बता दें कि वसई के रहनेवाले आरोपी आफताब पूनावाला को १२ नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था, जिसे १७ नवंबर को पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया था।

फिलहाल, वह तिहाड़ जेल में बंद है। पिता विकास वालकर आफताब पूनावाला से बेटी के अंतर-धार्मिक संबंधों से परेशान थे। आफताब और श्रद्धा एक डेटिंग ऐप पर मिलने के बाद, पिछले साल मई में दिल्ली शिफ्ट होने से पहले वसई में कुछ महीनों तक साथ रहे। सूत्रों का कहना है कि आफताब ने पहले दिल्ली की एक अदालत को बताया था कि उसने अपनी साथी श्रद्धा वालकर को गुस्से में मार डाला था।

उस्मानाबाद में लिव-इन पार्टनर की धमकी, ‘श्रद्धा के तो 35 टुकड़े हुए, तुम्हारे 70 करुंगा’...
उस्मानाबाद : दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड का मामला अभी तक ठंडा भी नहीं हुआ कि एक नया मामला महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से आ गया है। यहां एक लिव-इन पार्टनर ने अपनी महिला मित्र को 70 टुकड़े करने की धमकी दी है। उसने कहा कि आफताब ने तो श्रद्धा के केवल 35 टुकड़े ही किए थे, लेकिन वह 70 टुकड़े कर डालेगा।

महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अरशद सलीम मलिक के रूप में हुई है। आरोप है कि अरशद काफी समय से अपने महिला मित्र को प्रताड़ित कर रहा था।

महाराष्ट्र में धुले की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि वह आरोपी अरशद के साथ जुलाई 2021 से लिव इन में रह रही थी। लेकिन आरोपी 29 नवंबर से उसे प्रताड़ित कर रहा है। वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। उस समय आरोपी ने अपनी पहचान हरसाल माली के रूप में दी थी।

आरोपी ने अपने प्रेम जाल में फंसाया और धुले के जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने इस वारदात का एक वीडियो भी बनाया था। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने कई बार उसे वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया, आखिरकार जुलाई 2021 में वह अमलनेर आए और लिवइन में रहने लगे। इसके बाद आरोपी का असली नाम पता चला था। बाद में वह दोनों उस्मानाबाद में रहने लगे। इसी दौरान आरोपी ने उसे 70 टुकड़े करने की धमकी दी है।