love - Rokthok Lekhani News

गढ़चिरौली : प्रेम जाल में फंसाकर युवक से लाखों रुपए की वसूली, जहर पिलाकर हत्या की कोशिश
गढ़चिरौली : महाराष्ट्र के गढ़चिरैली जिले आरमोरी शहर में एक बेहद चौंकाने वाला और फिल्मी अंदाज में हनी ट्रैप का मामला उजागर हुआ है, जिसमें एक युवती और उसके दो साथियों पर एक युवक को प्रेम जाल में फंसाकर उससे लाखों रुपए की उगाही करने तथा बाद में उसकी जान लेने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई है और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आरमोरी का रहने वाला 26 वर्षीय कृष्णा मारुति लाड होटल व्यवसाय से जुड़ा है और साथ ही पढ़ाई भी कर रहा था। करीब डेढ़ वर्ष पहले 23 वर्षीय श्रेया हेमके नाम की युवती से पहचान हुई थी। यह पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। शुरुआती दौर में दोनों के बीच संबंध सामान्य और सौहार्दपूर्ण थे, लेकिन कुछ समय बाद युवती के जीवन में एक और युवक के आने से दोनों के बीच विवाद और तनाव उत्पन्न होने लगा।

इसी दौरान आरोप है कि श्रेया हेमके ने अपने दो साथियों नितीन जोध और राजू अंबानी के साथ मिलकर एक सुनियोजित साजिश के तहत कृष्णा लाड को ब्लैकमेल करना शुरू किया। आरोपियों ने कृष्णा और श्रेया के बीच हुई निजी बातचीत (व्हाट्सऐप चैटिंग) को सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसके साथ ही उसे और उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी जाती रही। बदनामी और सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से पीड़ित युवक ने समय-समय पर आरोपियों को करीब 3 से 4 लाख रुपए की राशि दी। हालांकि, इसके बावजूद आरोपियों की मांग थमी नहीं और उन्होंने युवक से 15 लाख रुपए की अतिरिक्त रकम की मांग की। पीड़ित के अनुसार, 14 मार्च को रात करीब 8 से 8:15 बजे के बीच आरमोरी से ब्रह्मपुरी मार्ग पर आरोपियों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसे जबरन कीटनाशक पिलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास भी किया गया। गंभीर अवस्था में युवक ने अपने भाई को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया, जिसके बाद उसे तत्काल आरमोरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकीय स्थिति गंभीर होने के कारण उसे आगे इलाज के लिए पहले ब्रह्मपुरी स्थित एक निजी अस्पताल और बाद में नागपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना के बावजूद पुलिस द्वारा समय पर मामला दर्ज नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली और कथित रूप से राजनीतिक संबंध रखने वाले हैं, जिसके चलते पुलिस की ओर से प्रारंभिक स्तर पर टालमटोल की गई। 31 मार्च से 3 अप्रैल तक लगातार पुलिस थाने के चक्कर लगाने और निवेदन करने के बाद अंततः मामला दर्ज किया गया।

आरमोरी पुलिस ने इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस 2023) की धारा 109, 308(4), 115(2), 126(2) तथा 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल हनी ट्रैप जैसे संगठित अपराधों की गंभीरता को उजागर किया है, बल्कि यह भी प्रश्न खड़े किए हैं कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को समय पर न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराना कितना आवश्यक है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, और आरोपियों की भूमिका, आपसी साजिश, तथा कथित राजनीतिक संरक्षण के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

मुंबई : इश्क, तकरार और कत्ल... लव ट्रायंगल में रची गई साजिश, मुंबई में 19 साल की लड़की की सरेआम हत्या
मुंबई : शिवाजी नगर इलाके में 19 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी सबूतों के आधार पर एक प्रेमी जोड़े को अरेस्ट किया. शुरुआती जांच में लव ट्रायंगल में साजिश रचे जाने की कहानी सामने आई है. मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में 19 साल की लड़की की हत्या कर दी गई. यहां फुरकानिया इलाके में तेज आवाज गूंजी. किसी ने पहले पटाखा समझा, किसी ने बाइक की बैकफायर, लेकिन कुछ ही सेकंड में साफ हो गया कि यह आवाज एक गोली की थी. और वह गोली 19 साल की शिफा की जिंदगी खत्म कर चुकी थी. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि यह पूरी साजिश लव ट्रायंगल और आपसी विवाद के चलते रची गई थी.

शिफा सड़क पर गिरी थी, लोग घबराकर इकट्ठा हो रहे थे, कोई एंबुलेंस को फोन कर रहा था, कोई पुलिस को. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस वारदात से आसपास सनसनी फैल गई. सवाल उठने लगे- आखिर किसने और क्यों?

शुरुआत में मामला उलझा हुआ लगा. चश्मदीदों के बयान अलग-अलग थे. कुछ लोगों ने एक महिला को घटनास्थल के आसपास देखा था. शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने जांच शुरू की.

मुंबई: लव मैरेज को लेकर अहम फैसला; वयस्क फैसले खुद लेने के लिए स्वतंत्र
मुंबई: बॉम्बे हाई कोर्ट ने लव मैरेज को लेकर अहम फैसला दिया है। हाई कोर्ट ने वकोला पुलिस अधिकारियों को अल्पसंख्यक समुदाय की एक महिला को महाराष्ट्र के बाहर उस स्थान तक वापस ले जाने का निर्देश दिया है जहां वह अपने दोस्त के साथ रहती है। महिला दूसरे धर्म के अपने दोस्त से शादी करना चाहती थी। घरवाले इसके विरोध में थे, जिसके बाद उसने अपना घर छोड़ दिया था। महिला 10 अक्टूबर को अपने पिता की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में अदालत में पेश हुई। न्यायमूर्ति सारंग कोटवाल और श्याम चांडक ने कहा कि वह वयस्क है। वह अपने फैसले खुद लेने के लिए स्वतंत्र है।

पिता की याचिका में कहा गया है कि उसकी बेटी 18 अप्रैल को लापता हो गई थी। उन्होंने वकोला पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का ज़िक्र किया जिस पर उन्हें शक है। 3 अक्टूबर को, उनके वकील ने बेटी की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई।

जज ने चेंबर में की मुलाकात
अभियोजक सुप्रिया काक ने वकोला पुलिस के उस पुलिस स्टेशन से प्राप्त बेटी का एक वीडियो प्रस्तुत किया जिसके अधिकार क्षेत्र में वह रहती है। पिता के वकील ने कहा कि वह दबाव में बयान दे रही हो सकती है, इसलिए न्यायाधीशों ने वकोला पुलिस अधिकारियों को उसे अदालत में पेश करने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला से चैंबर में पूछताछ की और विशेष रूप से पूछा कि क्या वह दबाव में है और अपनी परेशानियों को व्यक्त करने में उसे कठिनाई हो रही है।
न्यायाधीशों ने कहा, 'उसने अपनी वर्तमान स्थिति के बारे में स्पष्ट जवाब दिए। उसने बताया कि वह अच्छी नौकरी करती है और महाराष्ट्र के बाहर अपने दोस्त के साथ रह रही है। वह सचमुच उससे शादी करना चाहती है, लेकिन उसके माता-पिता उनकी शादी में बाधा डाल रहे हैं। उसने बताया कि वह तीन महीने की गर्भवती है।'
हाई कोर्ट ने कहा, याचिका में कुछ नहीं बचता
स्थिति पर विचार करने के बाद, न्यायाधीशों ने निष्कर्ष निकाला कि वह वयस्क है और निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने आगे कहा कि इस स्थिति में, इस याचिका में आगे कुछ भी नहीं बचता। उन्होंने पिता को अपनी बेटी से बात करने की अनुमति दी और कहा कि पिता और बेटी, दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की, हालांकि उन्होंने एक-दूसरे को देखा।
महिला को सुरक्षा देने का आदेश
याचिका का निपटारा करते हुए, न्यायाधीशों ने कहा कि पक्षों के बीच दुश्मनी को देखते हुए, उसे कुछ पुलिस सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए ताकि वह उस स्थान तक पहुंच सके जहां वह वर्तमान में अपने दोस्त के साथ रह रही है। उन्होंने वकोला के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अन्य कर्मचारियों की सहायता और सहयोग से, याचिकाकर्ता की बेटी के साथ महाराष्ट्र से बाहर उस स्थान तक जाएं जहां वह वर्तमान में रह रही है। उन्होंने कहा कि महिला अपने स्थानीय क्षेत्र में सुरक्षा प्राप्त करने के लिए आगे कदम उठाने के लिए स्वतंत्र है और उसका वकील इस संबंध में उसका मार्गदर्शन करेगा। इसके अलावा, वकोला के पुलिस अधिकारी उस स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क करेंगे जहां वह रहती है और उस क्षेत्र में भी उसके लिए कुछ सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

मुंबई : पूर्व सांसद किरीट सोमैया को मुंबई पुलिस ने “आई लव महादेव” अभियान में नोटिस जारी किया
मुंबई : महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया को मुंबई पुलिस ने “आई लव महादेव” अभियान में शामिल न होने का नोटिस जारी किया है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस आयोजन से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है, इसलिए बिना अनुमति कार्यक्रम न किया जाए. मुंबई के कुर्ला पुलिस स्टेशन की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि कुर्ला के एलबीएस रोड पर होने वाले “आई लव महादेव” कार्यक्रम के लिए किसी तरह की अनुमति नहीं दी गई है.
नोटिस में साफ लिखा गया है कि अगर सोमैया या उनके समर्थक बिना इजाजत सड़कों पर जमा होते हैं या कोई ऐसा कदम उठाते हैं जिससे सामाजिक अशांति फैले, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी कहा कि यह नोटिस आगे चलकर सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है.

सोमैया बोले- 'मैं जरूर जाऊंगा'
पुलिस के इस नोटिस के बावजूद किरीट सोमैया ने कार्यक्रम में शामिल होने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा, “मुझे कल शाम 6 बजे कुर्ला के एलबीएस रोड पर न्यू इंडिया आजाद रेस्टोरेंट के पास आयोजित ‘आई लव महादेव’ अभियान में भाग लेने से रोका गया है, लेकिन मैं वहां जरूर जाऊंगा.”
सोमैया ने इस अभियान को धार्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया और कहा कि वे अपने समर्थकों के साथ शांतिपूर्वक हिस्सा लेंगे.

पुलिस को कानून-व्यवस्था बिगड़ने का डर
पुलिस का मानना है कि बिना अनुमति किसी बड़े धार्मिक आयोजन से भीड़ जुटने और नारेबाजी की स्थिति बन सकती है, जिससे तनाव फैलने की आशंका है. इसी वजह से कुर्ला इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. स्थानीय प्रशासन ने आयोजकों से अपील की है कि वे बिना इजाजत सभा न करें, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न पैदा हो.

इस पूरे मामले ने मुंबई की सियासत को गरमा दिया है. भाजपा समर्थक इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बता रहे हैं, जबकि विपक्षी दल कह रहे हैं कि यह कानून-व्यवस्था बनाए रखने का कदम है.

क्या है ‘आई लव महादेव’ अभियान
‘आई लव महादेव’ अभियान का उद्देश्य भगवान शिव के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना और सामाजिक सौहार्द बढ़ाना बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने आयोजकों से कहा है कि ऐसे आयोजनों के लिए पहले से अनुमति लेना जरूरी है ताकि कोई सुरक्षा या शांति व्यवस्था का मुद्दा न उठे. मुंबई पुलिस ने कुर्ला और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी है. अधिकारियों का कहना है कि वे किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. सोमैया के बयान के बाद मंगलवार को क्षेत्र में सियासी और धार्मिक दोनों मोर्चों पर हलचल बढ़ने के आसार हैं.