Tragic - Rokthok Lekhani News

मुंबई में दर्दनाक हादसा, बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से व्यक्ति की मौत
मुंबई: वालकेश्वर में बाबुलनाथ रोड स्थित 'सूर्य प्रकाश बिल्डिंग' एक हिस्सा अचानक गिर जाने से 51 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मलबे को हटाया। घटना की छानबीन की जा रही है। मुंबई नगर निगम के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि बीती रात सूर्यप्रकाश बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और वार्ड के कर्मचारियों की टीमें घटनास्थल पर भेजी गई।

मौके पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला जिसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान संतोष रामचंद्र भारस्कर (51) के रूप में हुई है। घटनास्थल से इमारत का मलबा हटा दिया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है।

कोटा : दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराकर उड़े कार के परखच्चे, 4 की मौत
कोटा : राजस्थान के कोटा में सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कोटा जिले के चेचट थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह चारों युवक एक कार में सवार थे, जिसकी ट्रक से भिड़ंत हो गई थी। सूचना मिलने पर चेचट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के कंट्रोल सेंटर से भी टीम मौके पर पहुंच गई थी। हाईवे पेट्रोलिंग वाहन भी मौके पर आ गई। आनन-फानन में इन युवकों को रामगंज मंडी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चारों को मृत घोषित कर दिया गया।

पूरे मामले पर चेचट थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह गोदारा का कहना है कि घटनाक्रम चेचक इंटरचेंज के नजदीक हुआ है। यह कार मध्य प्रदेश की तरफ से आई थी और दिल्ली की तरफ जा रही थी। ट्रक से ओवरटेक कर आगे जाने का प्रयास कार चालक ने किया था। इस दौरान कार पीछे से ट्रक में घुस गई। घटना के क्या कारण रहे हैं। यह सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों से जांच की जाएगी। फिलहाल, चारों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनके परिजनों के संबंध में पता लगाया जा रहा है। केवल इतनी जानकारी लगी है कि यह मध्य प्रदेश से यूपी की तरफ जा रहे थे। चारों युवक लखनऊ और कानपुर के हैं।

महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे युवक
हादसे का शिकार हुए युवक उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करके अपनी ब्रेजा कार से लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार चारों युवक बुरी तरह फंस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों के नाम श्रेष्ठ वाजपेयी (21), प्रियंजुल चतुर्वेदी (26), अंकुश दुबे (25), और आशुतोष प्रताप सिंह (20) बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव रामगंजमंडी की मोर्चरी में रखवा दिए हैं।  परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम होगा। हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक के सो जाने की आशंका जताई जा रही है।

मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कार ने कंटेनर को पीछे से मारी टक्कर, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत
मुंबई : देश में सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, जिनकी वजह से कई परिवार उजड़ रहे हैं. ताजा घटना मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे की है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से कंटेनर को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि कार में बैठे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए अब्दुल सखुर (58) और उनके 25 वर्षीय बेटे सज्जाद मुंबई से महाड़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी कंटेनर के पीछे से टकरा गई. गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था, जो गंभीर रूप से घायल है.

बताया जा रहा है कि गाड़ी में सज्जाद का एक 20 वर्षीय बेटा और ड्राइवर भी सवार था. दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सज्जाद के छोटे बेटे सजेत खोत हादसे के तुरंत बाद इलाज के लिए माणगांव उपजिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. ड्राइवर उस्मान अब्दुल हमीद करविलकर उम्र 21 वर्ष निवासी महाड, को मामूली चोटें आईं और उन्हें कोलाड प्राथमिक केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मुंबई गोवा हाईवे पर कोलाड के पास पुई गांव के पास हुई.

हादसा इतना भयानक था कि दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे एक व्यक्ति को हाइड्रोलिक कटर की मदद से बाहर निकाला गया. पुलिस और एसवीआरएस बचाव दल और ग्रामीणों की मदद से, दोनों मृतकों को शव परीक्षण के लिए रोहा उपजिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया और घायलों को माणगांव अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. आगे की जांच कोलाड पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर नितिन मोहिते कर रहे हैं.

हादसा इतना भयानक और दिल दहला देने वाला है कि जवान सज्जाद की 29 दिसंबर को शादी होनी थी. इसके लिए पिता काम के सिलसिले में कतर दुबई में हैं. जब ये तीनों उन्हें लेने के बाद मुंबई एयरपोर्ट से आ रहे तो रास्ते में ही वक्त ने उन पर मौत से घेरा और इस हादसे में पिता-पुत्र दोनों की मौत से पूरे गोरेगांव इलाके में शोक फैल गया है.

पनवेल : दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत; दो अन्य गंभीर रूप से घायल
पनवेल : पनवेल शहर में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार एक्सयूवी-700 कार ने आगे चल रहे एक कंटेनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। कार में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों- श्रीनाथ और हितेंद्र को बेहद गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। बाकी दो घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कार चालक बहुत तेज गति से गाड़ी चला रहा था और लापरवाही भी बरत रहा था। इसी कारण उसका वाहन पर काबू नहीं रहा और यह भयानक टक्कर हुई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चालक ने सुरक्षित दूरी भी नहीं रखी थी। हादसे की सूचना मिलते ही पनवेल सिटी पुलिस और हाईवे ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। क्षत-विक्षत कार को क्रेन की मदद से हटवाया गया और यातायात को बहाल किया गया।

मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पनवेल पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब चालक की तलाश कर रही है, क्योंकि हादसे के बाद वह मौके से फरार बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हाईवे पर हमेशा निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।