silent - Rokthok Lekhani News

पुणे : दुखी अन्ना हजारे का अहिल्यानगर में मौन आंदोलन शुरू, दिल्ली के कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट का किया समर्थन
पुणे : देश के जाने-माने समाजसेवी अन्ना हजारे ने अन्ना हजारे ने दिल्ली के छात्रों के समर्थन में अहिल्यानगर में मौन विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। अन्ना हजारे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में दिल्ली में परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध कर रहे छात्रों के समर्थन में मौन आंदोलन शुरू किया। वह इस मौके पर बेहद इमोशनल हो गए। वह छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर बेहद आहत हैं। हजारे का यह विरोध प्रदर्शन 'कॉकरोच जनता पार्टी' के चल रहे विरोध के बीच हो रहा है, जो परीक्षा पेपर लीक के आरोपों पर जवाबदेही और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। अन्ना हजारे ने एक दिन पहले पीएम मोदी को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था कि सरकार हल निकाले। अन्ना ने कहा था कि एक मंत्री के इस्तीफे से सरकार नहीं गिर जाएगी। उनका आशय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तरफ था।

अन्ना हजारे की पीएम मोदी से अपील
22 जुलाई: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में नीट पेपर लीक को लेकर हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी के 'चलो संसद' मार्च और उस दौरान हुई हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने सरकार को छात्रों से बातचीत करने और इस मुद्दे को लोकतांत्रिक तरीके से सुलझाने को कहा।

20 जुलाई: अन्ना हजारे ने कहा कि मतभेदों को सुलझाने के लिए हिंसा कभी भी सही रास्ता नहीं हो सकती। दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की खबरें बेहद 'पीड़ादायक' हैं। अन्ना हजारे ने कहा था कि लोकतंत्र में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और अत्यधिक बल प्रयोग करना गलत है।

मुंबईः कुछ बड़े फिल्मी सितारे खामोश; पुलिस बनी ट्रोलर: इंस्टाग्राम स्टोरी में किया कटाक्ष
मुंबईः जब देश की सीमाओं पर गोलियों की गूंज सुनाई दे रही थी और सोशल मीडिया पर ‘#OperationSindoor’ ट्रेंड कर रहा था, तब भारत के कुछ बड़े फिल्मी सितारे खामोश दिखाई दिए. जहां कई इंडियन सेलेब्रिटीज ने भारतीय सेना की कार्रवाई का खुलकर समर्थन किया, वहीं कुछ ऐसे भी नाम रहे जो इस मुद्दे पर कुछ कहने से कतराते दिखे.

इन "चुप्प रहने वालों" में शाहरुख़ ख़ान, सलमान ख़ान, आमिर ख़ान, रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा जैसे बॉलीवुड के दिग्गज शामिल हैं. उनकी इस तटस्थता पर अब सवाल उठने लगे हैं—और इस बार सवाल सिर्फ जनता ने नहीं, महाराष्ट्र पुलिस ने भी उठाया.

पुलिस बनी ट्रोलर: इंस्टाग्राम स्टोरी में किया कटाक्ष
मामला तब और दिलचस्प हो गया जब महाराष्ट्र पुलिस ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से इन सितारों की चुप्पी पर तंज कस दिया. पुलिस ने एक मीम री-शेयर किया, जिसमें AI-जेनरेटेड चेहरों के साथ कुछ बॉलीवुड सितारे नजर आ रहे थे—पोस्ट के साथ टेक्स्ट था:
"डियर सेलेब्रिटीज, अब सब सेफ है. अब आप दोबारा इंस्टाग्राम की ओर रेंग सकते हैं. अब इंटरनेशनल फैनबेस को नाराज करने का कोई खतरा नहीं!"
यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई—क्या स्टार्स का चुप रहना भी एक स्टैंड होता है?

सोशल मीडिया पर बंटे लोग, आया मिला-जुला रिएक्शन
एक ओर जहां कई लोगों ने बॉलीवुड की चुप्पी को ‘स्वार्थी चुप्पी’ करार दिया, वहीं कुछ ने कलाकारों के 'न बोलने' के अधिकार का समर्थन भी किया. विक्रम नाम के एक यूज़र ने लिखा, “क्या हम अब भी एक लोकतांत्रिक समाज में हैं या नहीं? किसी मुद्दे पर चुप रहना भी तो एक व्यक्तिगत अधिकार है.”
आमिर खान, जो सोशल मीडिया पर नहीं हैं, ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट कर सेना के साथ एकजुटता जताई.
सलमान खान ने युद्धविराम की अपील करते हुए ट्वीट किया, लेकिन बाद में वह ट्वीट डिलीट कर दिया, जिससे वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए.

क्या स्टारडम का मतलब है मौन रहना?
यह कोई पहली बार नहीं जब ऐसे संवेदनशील मौके पर बॉलीवुड बंटा नजर आया हो. कुछ सितारे अपने अंतरराष्ट्रीय फैनबेस और ब्रांड वैल्यू को देखकर बोलने से बचते हैं, तो कुछ डरते हैं कि कहीं उनकी राय उन्हें विवादों में न घसीट ले, लेकिन जब जनता 'रिअल हीरो' ढूंढती है, तब पर्दे के पीछे की चुप्पी ज़्यादा गूंजती है.

पुणे : अवरुद्ध फुटपाथों और सुरक्षा की कमी से परेशान निवासियों के साथ मौन मार्च में सांसद सुप्रिया सुले हुईं शामिल
पुणे : खराब सड़कों, अवरुद्ध फुटपाथों और सुरक्षा की कमी से परेशान बावधन के निवासियों को मौन विरोध मार्च के लिए सड़कों पर उतरे। बारामती की सांसद सुप्रिया सुले भी निवासियों के साथ मौन मार्च में शामिल हुईं। बावधन मार्केट यार्ड से शुरू होकर एक्सिस बैंक पर समाप्त होने वाला यह मार्च, क्षेत्र में बिगड़ती स्थितियों को दूर करने के लिए स्थानीय अधिकारियों से बेहतर पैदल चलने की सुविधा, बेहतर सुरक्षा और जवाबदेही की मांग के लिए आयोजित किया गया था।

सुले, जिन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुणे के बावधन के निवासियों द्वारा सामना किए जाने वाले ज्वलंत मुद्दों को संबोधित करने के लिए बावधन नागरिक मंच द्वारा आयोजित मार्च में भाग लिया, ने निवासियों के सामने आने वाली गंभीर चुनौतियों पर प्रकाश डाला, जिसमें खराब सड़कें, असमान फुटपाथ और दैनिक यातायात जाम शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार, पीएमआरडीए और नगर निगम प्रशासन को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

MVA का बदलापुर घटना पर साइलेंट प्रोटेस्ट... उद्धव ठाकरे बोले- हमारी आवाज को नहीं दबाया जा सकता
मुंबई : उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब सरकार को लगा कि महाराष्ट्र बंद रहेगा तो उन्होंने अपने समर्थकों को कोर्ट में भेज दिया। हमारा मामला पिछले दो साल से सुप्रीम कोर्ट में है और तारीखें दी जा रही हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरद पवार (एनसीपी-एसपी), शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस सहित महा विकास अघाड़ी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूरे महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन किया।

महाराष्ट्र के बदलापुर में दो नाबालिग लड़कियों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान प्रमुख चेहरों को अपने माथे और बांहों पर काली पट्टियां बांधे देखा गया। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बदलापुर घटना के खिलाफ मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया।

इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब सरकार को लगा कि महाराष्ट्र बंद रहेगा तो उन्होंने अपने समर्थकों को कोर्ट में भेज दिया। हमारा मामला पिछले दो साल से सुप्रीम कोर्ट में है और तारीखें दी जा रही हैं। हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि कल कोर्ट ने दिखा दिया कि कोर्ट इतनी जल्दी फैसला ले सकती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ बहन पर अत्याचार हो रहा है और ये लोग राखी बांध रहे हैं। हमने जो शक्ति एक्ट बनाया था उसे राष्ट्रपति के पास भेजा गया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति जी से अपील करना चाहता हूं कि आपके कार्यालय में जो शक्ति कानून भेजा गया है उस पर ध्यान दें और जल्द से जल्द यह कानून महाराष्ट्र में लागू किया जाए। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "अदालत ने भले ही हमारे बंद को रोक दिया हो, लेकिन वह हमारी आवाज को दबा नहीं सकती।"

उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार को हटाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह महत्वपूर्ण है। ठाकरे ने आरोप लगाया, ''दुख की बात है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय वह उनके साथ खड़ी है।''

बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों को बदलापुर घटना के विरोध में 24 अगस्त को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) द्वारा बुलाए गए बंद पर आगे बढ़ने से रोक दिया। जवाब में, उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को "बहिन सुरक्षित तर घर सुरक्षित" (बहनें सुरक्षित हैं तो घर सुरक्षित है) नारे के साथ एक हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का निर्देश दिया, जिसे बॉम्बे उच्च न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।