himself - Rokthok Lekhani News

पंजाब : सुनील जाखड़ कांग्रेस में दोबारा होंगे शामिल? खुद ही साफ कर दी तस्वीर...
पंजाब : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ी हुई है. इस बीच पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के फिर से कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. अब बीजेपी नेता जाखड़ ने खुद ही इसे लेकर अपना रुख साफ कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर उन पोस्ट को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं. उन्होंने साफ तौर से कहा कि ये बेबुनियाद बातें हैं.

उन्होंने जोर देकर कहा कि वह BJP की 'सबका साथ, सबका विकास' वाली विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में स्पष्ट करते हुए कहा, "मैंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी पोस्ट देखी हैं जिनमें कहा गया है कि मैं कांग्रेस पार्टी में दोबारा शामिल हो रहा हूं. मैं यह साफ करना चाहता हूं कि ये बातें झूठी और बेबुनियाद हैं और इनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है. मैं BJP के साथ हूं.''

सुनील जाखड़ मई 2022 में BJP में शामिल हुए थे, जो पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के तीन महीने बाद हुआ था. उन्हें जुलाई 2023 में पंजाब BJP का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और उन्होंने विधायक अश्वनी शर्मा की जगह राज्य इकाई के अध्यक्ष का पद संभाला था. मई में केवल सिंह ढिल्लों ने जाखड़ की जगह ली.

कांग्रेस के पूर्व नेता जाखड़ अबोहर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं और 2017-2019 के दौरान गुरदासपुर से लोकसभा सदस्य रहे थे. वह पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और 2012 से 2016 के बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं.

मुंबई: लोकभवन में ड्यूटी पर तैनात SRPF कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुंबई : हाई सिक्योरिटी क्षेत्र स्थित महाराष्ट्र लोकभवन से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां ड्यूटी पर तैनात स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स ग्रुप-16, कोल्हापुर के कॉन्स्टेबल अमलदार कौस्तुभ सांगले ने कथित तौर पर अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस  घटना के बाद पूरे लोकभवन परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मालाबार हिल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटना के समय लोकभवन के भीतर मुंबई पुलिस के अधिकारी भी तैनात थे. पुलिस को इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही आत्महत्या के कारणों का अभी कुछ पता चल सका है.

जांच में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद मौके पर मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर मनोज शर्मा भी पहुंचे हैं. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है. सूत्रों ने बताया कि कौस्तुभ शाम 6 बजे से रात 9 बजे की शिफ्ट में थे. उनकी लोकभवन के टावर 2 पर ड्यूटी थी. यहां हर 3 घंटे में शिफ्ट बदलती है. इसी बीच एक रूम नुमा जगह पर कौस्तुभ ने खुद की सर्विस गन से एक गोली मार ली.

कैसे सामने आई आत्महत्या की खबर
कौस्तुभ के पास एसएलआर थी, जिससे उन्होंने अपने आपको गोली मारी है. एसएलआर का एक राउंड (गोली) 7.62 एमएम है. आत्महत्या का पत तब चला जब कौस्तुभ को रिलीव करने उनका सहकर्मी आया. सहकर्मी ने जब खून देखा तो तुरंत बाकियों को इसकी जानकारी दी, जिसके तुररंत बाद उस जगह को सील कर जांच शुरू कर दी गई. सूत्रों का दावा है कि कौस्तुभ शराब पिया करता था और डिप्रेशन में भी था. हालांकि, पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

मुंबई : पहले हुआ शिकार, फिर खुद बन गया ठग; मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी का कंबोडिया कनेक्शन भी
मुंबई : गामदेवी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. रोचक बात यह है कि आरोपी खुद साइबर ठगी के इस नेटवर्क का शिकार था और बाद में उसी गिरोह का हिस्सा बन गया. यह मामला कंबोडिया से जुड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और हवाला के जरिए पैसे की हेराफेरी से जुड़ा हुआ है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय उदय कुमार चौधरी के तौर पर हुई है.चौधरी को 6 फरवरी को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उस वक्त पकड़ा गया,जब वह कंबोडिया से भारत लौटा था.पुलिस के मुताबिक,उसके खिलाफ पहले से ही लुकआउट सर्कुलर जारी था,जिसके चलते एयरपोर्ट पर अलर्ट मिलते ही उसे हिरासत में ले लिया गया और बाद में मुंबई लाया गया.

विदेश से ऑपरेट हो रहा था पूरा रैकेट
इस केस की शुरुआत पिछले साल हुई थी,जब गामदेवी पुलिस ने कंबोडिया से संचालित हो रहे एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया था.उस वक्त पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया था,जो ऑनलाइन निवेश के नाम पर भारतीय नागरिकों को ठग रहे थे. जांच में सामने आया कि यह पूरा रैकेट विदेश से ऑपरेट हो रहा था और ठगी की रकम हवाला के जरिए इधर-उधर की जाती थी.बाद में कुल 16 आरोपियों की पहचान हुई,जिनमें से दो विदेश में होने के चलते फरार बताए जा रहे थे.
पुलिस के अनुसार,आरोपी लोग सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाते थे.इसके बाद पीड़ितों से निकाली गई रकम को हवाला चैनलों से ट्रांसफर किया जाता था.सभी आरोपी आपस में टेलीग्राम के जरिए लगातार संपर्क में रहते थे. इसी तकनीकी जांच के दौरान उदय चौधरी के टेलीग्राम अकाउंट का सुराग मिला,जिससे उसकी लोकेशन और गतिविधियों का पता चला.

पूछताछ में सामने आया कि उदय कुमार चौधरी ने कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया. ठगी से जुटाई गई रकम को वह पहले निकालता था और फिर उसे क्रिप्टोकरेंसी,खासतौर पर यूएसडीटी में बदलकर चीनी माफिया तक पहुंचाता था.पुलिस का कहना है कि हवाला ट्रांजेक्शन में उसकी अहम भूमिका थी और वह इस नेटवर्क का एक अहम कड़ी बन चुका था.

खुद था शिकार,फिर बना साइबर ठग
दिलचस्प बात यह है कि उदय कुमार खुद भी साइबर क्राइम स्लेवरी का शिकार रह चुका है.पुलिस के मुताबिक,वह कंबोडिया में एचपी पे–हाय पे नाम की एक कंपनी में डेटा ऑपरेटर के तौर पर काम करने गया था.शुरुआत में वह भी मजबूरी में इस सिस्टम का हिस्सा बना,लेकिन धीरे-धीरे चीनी माफिया के लिए काम करने लगा,जो इस पूरे साइबर फ्रॉड रैकेट को चला रहे थे.

चौधरी का दावा है कि कंबोडिया में उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज हुआ था और वहां की पुलिस से छूटने के लिए उसने करीब 6 लाख रुपये का जुर्माना भरा. जेल से बाहर आने के बाद वह भारत लौटा,लेकिन यहां आते ही कानून के शिकंजे में फंस गया.फिलहाल पुलिस इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े एक और आरोपी की तलाश कर रही है,जो अभी फरार बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

मुंबई : ब्रेकअप के बाद महिला पर चाकू से वार फिर खुद पर भी चाकू से किया वार; पुरुष की मौत, घायल महिला बच गई
मुंबई : प्रेमी को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और पुरुष के साथ संबंध है। ब्रेकअप के बाद आखिरी बार जब वह उससे मिला, तो उसने महिला पर चाकू से वार किया। फिर उसने खुद पर भी चाकू से वार किया। हालाँकि, पुरुष की मौत हो गई, जबकि घायल महिला बच गई। (पुरुष ने प्रेमिका को खुद चाकू मारा) यह घटना महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुई। 24 वर्षीय सोनू बरई और मनीषा यादव एक-दूसरे से प्यार करते थे। हालाँकि, सोनू को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और पुरुष के साथ संबंध है। इसी सिलसिले में 8 दिन पहले उनका ब्रेकअप हो गया।

इस बीच, सोनू ने शुक्रवार सुबह मनीषा को फोन किया। उसने कहा कि वह उससे आखिरी बार नर्सिंग होम में मिलेगा। उसने अपनी माँ से कहा कि वह बाहर जा रहा है। वह रसोई का चाकू अपने साथ ले गया। दूसरी ओर, मुलाकात के बाद, सोनू और मनीषा के बीच झगड़ा हुआ। नतीजतन, सोनू ने अपने साथ लाए चाकू से उस पर वार किया। फिर उसने उसी चाकू से खुद पर भी वार किया। नर्सिंग होम के प्रवेश द्वार पर खून से लथपथ उसकी मौत हो गई। हालांकि, चाकू के हमले में घायल मनीषा बच गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जाँच कर रही है।