film style - Rokthok Lekhani

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को गलत साइड कार पार्क करना पड़ा भारी... मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में लगाई क्लास
मुंबई : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ रिलीज हो चुकी हैं और दर्शकों को पसंद भी आ रही है। हालांकि अपनी फिल्मों से अलग कार्तिक आर्यन का नाम किसी और वजह से चर्चा में है।

दरअसल, सड़क के रॉन्ग साइड कार पार्क करने के कारण मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कार्तिक आर्यन की कार का चालान काटा है। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में एक्टर को नसीहत भी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने कार्तिक आर्यन की लैम्बोर्गिनी कार का चालान काटा है। पुलिस ने कार की एक फोटो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया है।

इसके साथ ही एक मजेदार अंदाज में मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अपनो पोस्ट में लिखा, ‘प्रॉबलम ये थी कि गाड़ी को गलत दिशा में पार्क किया गया। आप ये भूल कभी न करें। आप कभी ये न सोचें कि शहजादे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर सकते हैं’। हाालंकि पोस्ट में पुलिस ने कार के नंबर को ब्लर कर दिया है। अपने मैसेज में मुंबई पुलिस को लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए कार्तिक आर्यन के फिल्मों का नाम और फेमस डायलॉग का इस्तेमाल अपने पोस्ट में किया है।

बॉक्स ऑफिस पर शहजादा के लिए शनिवार भी कुछ खास नहीं रहा। पहले दिन से कुछ ही ज्यादा कमाई हुई है। पहले दिन जहां इस फिल्म ने 6 करोड़ का कलेक्शन किया था तो वहीं सैकनिल्क के अनुसार दूसरे दिन शहजादा ने 16.67 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाते हुए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 7 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई अब 14 करोड़ के आसपास हो गई है।

फिल्मी स्टाइल में 15 वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार... पुलिस ने LIC एजेंट बनकर किया अरेस्ट
मुंबई : आर.ए.के मार्ग पुलिस ने 38 वर्षीय भगोड़े आरोपी को फिल्मी स्टाइल में 15 साल के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रवीण आशुभा जडेजा उर्फ प्रविणसिंह उर्फ प्रदीप सिंह आशुभा जडेजा के रूप में की है। दिलचस्प बात यह है कि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी उसके मुंह में लगे दो सोने के दांत से की हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर धोखधड़ी और पुलिस को गुमराह करने का मामला दर्ज था, यह अदालत में पेश होने के बाद से फरार था और पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।

आर.ए.के मार्ग पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक (अपराध) लीलाधर पाटिल ने बताया कि सहायक पुलिस निरीक्षक महेश लमखाड़े और उनकी टीम ने यह गिरफ्तारी की है। उन्होंने बताया कि प्रवीण 2007 में एक सेल्समैन के रूप में कपड़े की दुकान में काम करता था। इसके मालिक ने इसे 40 हजार रुपए दूसरे व्यापारी को देने के लिए कहा था। इसने वो पैसा अपने पास छुपाकर, पुलिस और मालिक को गुमराह किया था कि किसी ने उसके पैसे से भरा बैग शौचालय में चुरा लिया है। जांच में हकीकत सामने आई थी और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया था।

अदालत से जमानत मिलने के बाद से यह फरार हो गया था, मुखबिर और इसके दो सोने के दांत से इसकी पहचान की गई और पुलिस ने एलआईसी एजेंट बनकर इसमें मुंबई बुलाया और गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।

मुंबई में रिक्शा से हुई 22 लाख की चोरी... पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा चोर
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में अपराध की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में और एक घटना मुंबई से सामने आ रही है। दरअसल मुंबई में 27 से ज्यादा मामले दर्ज हुए एक अपराधी को पकड़ने के लिए 5 पुलिसकर्मियों की टीम काम पर लग गई। अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिस ने कल ईरानी गिरोह से जुड़े एक चोर को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद आज मुंबई में जोगेश्वरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक, मुंबई के वेस्ट दूधगती हाईवे पर रिक्शा में सफर कर रहे एक यात्री से तीन लोगों के गिरोह ने चाकू की नोंक पर फिल्मी स्टाइल में 22 लाख रुपये लूट लिए। अब हुआ यह है कि इन तीनों व्यक्तियों के गिरोह को जोगेश्वरी पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चाकू दिखाकर 22 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने चोरी की रकम में से 19 लाख रुपये बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से यात्रियों से लूट की घटनाओं में भारी इजाफा हुआ है। इसी तरह की एक कंपनी रूपल प्लास्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड का मैनेजर जोगेश्वरी पूर्व में मोगरा मेट्रो स्टेशन के पास एक रिक्शा में सफर कर रहा था। इस बार वह 22 लाख रुपये के बैग के साथ यात्रा कर रहा था जब उसे चाकू की नोंक पर लूट लिया गया।

लूट की इस घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को जोगेश्वरी पुलिस ने ठाणे के मालवानी, विरार इलाके से गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार आरोपियों के नाम नंदकुमार कांबली (30 वर्ष), सनी शशिकांत सुर्वे (28 वर्ष) और अभिषेक जायसवाल (30 वर्ष) हैं। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस चोरी की रकम में से 19 लाख रुपये बरामद करने में सफल रही है।

फिल्मी स्टाइल में लाखों की लूट कर यूपी भागे बदमाश... पुलिस ने यूं जाल बिछाकर किया गिरफ्तार
मुंबई: मुंबई पुलिस ने पिछ्ले महीने भिवंडी के भीड़-भाड़ वाली सड़क पर दिन-दहाड़े 12 लाख की लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. भिवंडी पुलिस ने 2 बैंक कर्मचारियों से लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इन आरोपियों को ट्रैक करके उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अधिकारियों ने शानिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

आरोपियों ने फूड डिलीवरी ऐप कर्मी की वर्दी पहनकर पुलिस को धोखा देने की योजना बनाई थी. लेकिन आरोपियों के ड्रेस कोड ने ही इनकी गिरफ्तारी में मदद की. इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को स्कैन कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया.

पूरे मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि घटना पिछले महीने यानी अक्टूबर के अंत की है. जब एक स्थानीय सहकारी बैंक शाखा का कैशियर और सुरक्षा गार्ड पैसे जमा करने के लिए आसपास के दूसरे बैंक जा रहे थे. तभी आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बताया गया कि घटना का मास्टरमाइंड उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जो मुंबई में एक श्रमिक के रूप में काम करता है. उसी ने अपने 2 साथियों के साथ लूट की योजना बनाई.

बताया गया कि बैंककर्मी रोजाना आसपास के दूसरे बैंकों में पैसा जमा करने जाते थे. जिसकी भनक आरोपी मास्टरमाइंड को लगी. इसके बाद उसने अपने दो साथियों के साथ लूट की योजना बनाई. तीनों आरोपियों ने उस मार्ग की रेकी की जिस रास्ते बैंककर्मी पैसा जमा करने जाते थे.

घटना वाले दिन अन्य दो आरोपियों ने बाइक पर बैंककर्मियों का पीछा किया, जबकि मास्टरमाइंड बैंक के पास से उनके संपर्क में था. बैंककर्मियों का पीछा कर रहे दो आरोपियों ने मौका देखकर बैंककर्मी के हाथों से पैसों से भरा बैग छीना और फरार हो गए. पहचान छिपाने के लिए दोनों ने हेलमेट और फूड डिलीवरी ब्वॉय के कपड़े पहने हुए थे.

पूरे मामले को लेकर सहायक आयुक्त ‘किशोर खैरनार’ ने बताया कि पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी आपस में डेटा कॉल के माध्यम से जुड़े थे. लेकिन सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की आवाजाही को ट्रैक करने में मदद मिली.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को ट्रैक किया तो उसके माध्यम से कल्याण के दर्जी को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद एक विशेष टीम यूपी के लिए रवाना हुई. जहां पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की मदद से मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के 8 लाख रुपए बरामद कर तीनों को जेल भेज दिया है.