hikes - Rokthok Lekhani

मुंबई : हवाई सफर हुआ महंगा! इंडिगो ने बढ़ाए टिकट के दाम
मुंबई : अगर आप छुट्टियों में कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं या बिजनेस ट्रिप के लिए फ्लाइट बुक करने वाले हैं, तो यह खबर आपकी जेब पर सीधा असर डालेगी। इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क यानी फ्यूल सरचार्ज में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। 2 अप्रैल 2026 की रात 12:01 बजे के बाद की गई सभी नई बुकिंग्स पर ये नए दाम लागू हो गए हैं। इसका मतलब है कि अब आपको अपनी हवाई यात्रा के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। आइए जानते हैं कि इस फैसले के बाद आपके पसंदीदा शहरों का सफर कितना महंगा हो गया है।

क्यों बढ़े अचानक टिकट के दाम?
हवाई ईंधन  की कीमतों में वैश्विक स्तर पर भारी उछाल आया है। डेटा के अनुसार, इस क्षेत्र में ईंधन की कीमतों में महीने-दर-महीने 130% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद एयरलाइंस ने फिलहाल केवल 25% की आंशिक बढ़ोतरी ही लागू की है, ताकि यात्रियों पर बोझ थोड़ा कम रहे।

घरेलू उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क
0 - 500 किमी: ₹275
501 - 1,000 किमी: ₹400
1001 - 1500 किमी: ₹600
1501 - 2000 किमी: ₹800
2000 किमी से अधिक: ₹950

दिल्ली से प्रमुख शहरों तक जाना अब कितना महंगा?
दिल्ली से लखनऊ: ₹275 एक्स्ट्रा
दिल्ली से भोपाल/इंदौर/अहमदाबाद: ₹400 एक्स्ट्रा
दिल्ली से मुंबई/कोलकाता: ₹600 एक्स्ट्रा
दिल्ली से बेंगलुरु/हैदराबाद: ₹800 एक्स्ट्रा
दिल्ली से चेन्नई: ₹950 एक्स्ट्रा

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क
भारतीय उपमहाद्वीप: 500 किमी तक ₹900 और 500 किमी से अधिक पर ₹2,500
दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन: ₹2,500
अफ्रीका: ₹5,000
खाड़ी एवं मध्य पूर्व: 2,000 किमी तक ₹3,000 और 2,000 किमी से अधिक पर ₹5,000
अन्य मार्ग: 2,000 किमी तक ₹3,500 और 2,000 किमी से अधिक पर ₹5,000
ग्रीस और तुर्की: ₹7,500
यूके एवं यूरोप (ग्रीस और तुर्की को छोड़कर): ₹10,000

क्या आगे और बढ़ेंगे दाम?
इंडिगो ने इस असुविधा के लिए यात्रियों से खेद जताया है। कंपनी का कहना है कि परिचालन खर्च बढ़ने के कारण यह कदम उठाना मजबूरी थी। एयरलाइन स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और यदि ईंधन की कीमतों में गिरावट आती है, तो भविष्य में इसमें संशोधन भी किया जा सकता है।

मुंबई वासियों को लगा झटका... MMRTA ने मुंबई एयरपोर्ट प्रीपेड टैक्सी किराए में की बढ़ोतरी
मुंबई : मुंबई वासियों को महंगाई का एक और झटका लगा है. दरअसल, छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डोमेस्टिक और इंटरनेशनल टर्मिनलों से चलने वाली प्रीपेड काली और पीली टैक्सियों के किरायों में बढ़ोतरी कर दी गई है.

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने फैसला किया है कि इंटरनेशनल टर्मिनल से 6 किमी तक का संशोधित न्यूनतम किराया 140 रुपये होगा, जबकि डोमेस्टिक टर्मिनल से 4 किमी तक का किराया 93 रुपये होगा.

रिपोर्टों के मुताबिक, एमएमआरटीए ने काली और पीली टैक्सियों और ऑटो में किराए में वृद्धि को मंजूरी दी. ये फैसले 4 सदस्यीय खटुआ पैनल के फार्मूले के अनुसार किए गए.

खटुआ पैनल ने 12 किलोमीटर तक के टैक्सी चालकों के लिए 25 फीसदी और 4 किलोमीटर तक के लिए 20 फीसदी इंसेंटिव का सुझाव दिया था. अभी तक इंटरनेशनल टर्मिनल से न्यूनतम किराया 127 रुपये था और घरेलू टर्मिनल से 85 रुपये था.

किराया वृद्धि पर निर्णय के साथ, एमएमआरटीए ने 2,000 बसों के लिए स्टेज कैरिज परमिट को भी मंजूरी दे दी है. इससे बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) को अधिक बसें संचालित करने और बेहतर सेवाएं प्रदान करने का मौका मिलेगा.

अथॉरिटी ने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में 92 नई टैक्सी और ऑटोरिक्शा स्टैंड को भी मंजूरी दी. इसमें 73 ऑटोरिक्शा स्टैंड, 9 टैक्सी स्टैंड, 7 शेयर ऑटोरिक्शा स्टैंड और 3 शेयर टैक्सी स्टैंड शामिल हैं.

सितंबर में एमएमआरटीए ने काली और पीली टैक्सियों और ऑटो रिक्शा में यात्रा करने के लिए न्यूनतम किराए में क्रमशः 3 रुपये और 2 रुपये की बढ़ोतरी की थी.

अथॉरिटी ने काली और पीली टैक्सियों में 1.5 किमी की दूरी के लिए न्यूनतम किराया बढ़ाकर 28 रुपये और ऑटो रिक्शा में समान दूरी के लिए 23 रुपये कर दिया था.