Delivery boy - Rokthok Lekhani

घनसोली में पिकअप वैन और दोपहिया वाहन के बीच भीषण टक्कर... डिलीवरी बॉय की मौत !
मुंबई : घनसोली में पिकअप वैन और डिलीवरी बॉय के दोपहिया वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई।घटना नोड के सेक्टर 2 में घनसोली दरगाह के सामने हुई।मृतक की पहचान फैजान इरशाद कुरैशी (30) के रूप में हुई है। वह कोपरखैराने स्थित अपने घर से निकलकर घनसोली स्टेशन की ओर जा रहा था।

वह MH 43 BV 2630 नंबर की स्कूटी पर सवार था।उसी समय आरोपी की पहचान मोहम्मद शमीम मोहम्मद इस्ताज अंसारी (27) के रूप में हुई, जो अपनी पिकअप वैन - MH 43 BP 8517 को लेकर घनसोली रेलवे स्टेशन से आया था, मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सवार को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन भर्ती होने के समय ही उसकी मौत हो गई।

कोपरखैराने पुलिस के साथ भारतीय न्याय संहिता धारा (बीएनएस) 106 (1), 281 और मोटर वाहन अधिनियम 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच निवासियों ने सड़क के दोनों ओर गलत पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, जिससे इस खंड पर बार-बार दुर्घटनाएं होती हैं। निवासियों ने बताया कि अनधिकृत पार्किंग के कारण यातायात जाम की स्थिति बन जाती है और वाहन यातायात में फंसने से बचने के लिए अक्सर इस खंड पर तेज गति से चलते हैं।

एक निवासी ने बताया कि घनसोली स्टेशन के टी जंक्शन पर निजी वाहनों द्वारा अनधिकृत पार्किंग की जाती है। वाहनों के लिए विशेष रूप से व्यस्त समय के दौरान गुजरने के लिए मुश्किल से कोई जगह बचती है और परिणामस्वरूप मोटर चालक अधीर हो जाते हैं और तेज गति से वाहन चलाते हैं और दुर्घटनाएं करते हैं।

मुंबई में 27 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय 30 से अधिक महिलाओं को अश्लील वीडियो कॉल करने पर गिरफ्तार...
मुंबई : मुंबई पुलिस ने एक 27 वर्षीय युवक को 30 से अधिक महिलाओं से वीडियो कॉल करने और अश्लील हरकत करने के आरोप में पुणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करने वाला युवक FB पर नौकरी के अवसर देखने के बाद, व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होता था और अश्लील वीडियो कॉल करता था।

मुंबई पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान ज्योतिराम बाबूराव मंसुले के रूप में हुई है। युवक जब नौकरी पाने वाले व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हो जाता तो वह महिला की तस्वीर वाले वाट्सएप नंबर पर गंदी और अश्लील फोटो भेजता था।

आरोपी मनसुले के खिलाफ मलाड इलाके में रहने वाली एक 35 साल की महिला ने शिकायत की। निजी कंपनी में काम करने वाली इस महिला को जनवरी में मनसुले ने वीडियो कॉल किया था और महिला ने जैसे ही उठाया तो वो पूरी तरह नग्न अवस्था में खड़ा था। आरोपी ने इसके बाद महिला को कई अश्लील फोटो भी भेजी, जिसके बाद महिला ने मलाड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फोन के लोकेशन के आधार पर आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई के मीरा रोड में मामूली विवाद के चलते डिलीवरी बॉय उतारा मौत के घाट... CCTV में कैद हुई घटना
मुंबई : कई बार कुछ मामूली झगड़े इतने खतरनाक साबित होते है जो जान पर बन आते है। कुछ ऐसा ही मुंबई में हुआ है। दरअसल मुंबई के मीरा रोड पूर्व स्थित शांति पार्क परिसर स्थित जांगिड़ शर्कल में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है। मृत युवक का नाम अंकुश राज है और उसकी उम्र 21 साल के आसपास बताई जा रही है। यह घटना कल (30) सोमवार देर रात की है। काशीमीरा क्राइम ब्रांच ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

इस घटना के बारे में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक पास में ही रहता था और एक ई-शॉपिंग कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई है। हत्या के समय का सीसीटीवी फुटेज और एक मोबाइल वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक मृतक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

ऐसे में इस मारपीट के बाद अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। एक दिन अंकुश का कुछ और लोगों से झगड़ा हो गया। मीरा रोड पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस घटना का हत्या से कोई संबंध है।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पिछले कुछ दिनों में मुंबई और उसके आसपास अपराध की घटनाओं में वृद्धि से कानून व्यवस्था की समस्या बढ़ती जा रही है। मीरा रोड पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

4 लाख की चरस के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तार...
भोपाल : भोपाल की जहांगीराबाद पुलिस ने मुंबई के युवक को 400 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वह मुंबई से चरस की खेप देने के लिए भोपाल आया था। पुलिस ने उसे जहांगीराबाद इलाके के डी-मार्ट के पास उस दौरान पकड़ा, जब वह ग्राहक को डिलीवरी देने के लिए उसका इंतजार कर रहा था। आरोपी ने बताया कि मुंबई के तस्कर ने चरस की खेप भोपाल पहुंचाने के लिए उसे 2 हजार रुपए दिए हैं।

जहांगीराबाद थाना प्रभारी शाहबाज खान ने बताया कि सूचना मिली कि डी-मार्ट के पास एक लड़का पिट्‌ठू बैग में मुंबई से चरस लेकर आया है। उसे भोपाल में किसी को डिलीवरी देनी है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 400 ग्राम चरस मिली। पुलिस का कहना है कि जब्त चरस की कीमत करीब 4 लाख है। आरोपी की पहचान मुंबई निवासी सूरज छारी पिता स्व कल्याण छारी (32) के रूप में हुई है।

टीआई ने बताया कि आरोपी में 6वीं तक ग्वालियर में पढ़ा है। इसके बाद वह मुंबई में परिवार के साथ शिफ्ट हो गया। पूछताछ में उसने बताया कि चरस की डिलीवरी भोपाल पहुंचाने के लिए उसे 2 हजार रुपए मिले हैं। भोपाल में तस्कर को वह चरस सौंप कर मुंबई चला जाता।