AC - Rokthok Lekhani News

मुंबई लोकल का एसी खराब होने के बाद भट्टी बना ट्रेन का डिब्बा, दम घुटने से कई यात्री बेहोश
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोकल का डिब्बा उस वक्त गर्म भट्टी में तब्दील हो गया जब उसका एसी खराब हो गया। यात्रियों से खचाखच भरे इस डिब्बे में महिलाओं समेत कई लोग दम घुटने से बेहोश हो गए। एक यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और आखिर में ट्रेन को मुलुंड और कुर्ला के बीच लगभग 15 किलोमीटर तक दरवाजे खोलकर चलाया गया ताकि हवा आ-जा सके।

रेलवे ने क्या कहा?
सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, "आज सुबह 8:33 बजे टिटवाला से सीएसएमटी जाने वाली ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब हो गया। यात्रियों की ओर से दम घुटने की शिकायत के बाद ट्रेन को मुलुंड स्टेशन पर रात 9:38 बजे से 9:54 बजे तक रोका गया। दो महिलाओं ने दम घुटने की शिकायत की और एक अन्य यात्री 43 वर्षीय फहीम अंसारी को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। इसके अलावा हवा के आवागमन के लिए मुलुंड और कुर्ला के बीच 15 किलोमीटर की दूरी तक ट्रेन को दोनों तरफ के दरवाजे खोलकर चलाना पड़ा।"

उन्होंने आगे कहा, "कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार और पानी दिया गया और वे अपनी यात्रा पर आगे बढ़ गए लेकिन अंसारी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उन्होंने मेडिकल मदद मांगी थी। उन्हें मुलुंड वेस्ट के एमटी अग्रवाल अस्पताल ले जाया गया और बाद में सुबह 11:30 बजे उन्हें छुट्टी दे दी गई।"
उन्होंने कहा कि सेंट्रल रेलवे ने इस बात की जांच के लिए एक इंक्वायरी बिठाई है कि एयर-कंडीशनिंग का लोड बगल वाली यूनिट ने क्यों नहीं उठाया, जबकि ऐसा ही होना चाहिए था। साथ ही ट्रेन में बहुत ज्यादा भीड़ होने के कारण वहां मौजूद टेक्नीशियन एसी रीसेट स्विच तक नहीं पहुंच पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?
चश्मदीदों के मुताबिक, दीवा स्टेशन के बाद ट्रेन के कई डिब्बों में एसी ने काम करना बंद कर दिया, जिससे खचाखच भरी ट्रेन के अंदर बहुत ज्यादा गर्मी और दम घुटने जैसी स्थिति बन गई। यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन पर 15 से ज्यादा बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन किसी भी कॉल का जवाब नहीं मिला।
जब ट्रेन मुलुंड स्टेशन (सुबह लगभग 9:50 बजे) पहुंची तो हालात बहुत खराब हो चुके थे। यात्रियों ने मांग की कि ट्रेन को रोका जाए और आगे बढ़ने से पहले तकनीकी खराबी को ठीक किया जाए। उन्होंने डिब्बों में ताजी हवा आने देने के लिए दरवाजे भी खुले रखे क्योंकि लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

मुंबई में बढ़ेगी एसी लोकल ट्रेनों की संख्या, मध्य रेलवे शुरू करेगी 12 नई सेवाएं
मुंबई : मुंबई के लाखों लोकल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मध्य रेलवे ने एसी लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) स्वप्निल नीला ने बताया कि वर्तमान में मुंबई मंडल नेटवर्क पर कुल 108 एसी लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित की जा रही हैं और यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 12 नई एसी सेवाएं और शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा 108 एसी लोकल सेवाओं में से 80 ट्रेनें मेन लाइन पर संचालित होती हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को कल्याण और आसपास के क्षेत्रों से जोड़ती हैं। वहीं 28 एसी लोकल ट्रेनें हार्बर लाइन पर चल रही हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस  और पनवेल के बीच यात्रियों को सुविधा प्रदान करती हैं।

स्वप्निल नीला के अनुसार, नई सेवा की शुरुआत सुबह 5:35 बजे ठाणे से टिटवाला जाने वाली एसी लोकल ट्रेन से होगी। इसके अलावा यह सुविधा कुल छह नए रूटों पर उपलब्ध कराई जाएगी। इनमें टिटवाला से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस , छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से घाटकोपर और वापसी की यात्रा के साथ-साथ कुर्ला, ठाणे और कल्याण को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि एसी लोकल ट्रेनों को यात्रियों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। गर्मी और भीड़भाड़ के बीच आरामदायक सफर के लिए बड़ी संख्या में यात्री इन ट्रेनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन लगातार एसी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। मध्य रेलवे का कहना है कि भविष्य में भी एसी लोकल ट्रेनों के बेड़े में वृद्धि करने की योजना है, ताकि मुंबई महानगर क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

मुंबई : इस रूट पर पहली बार एसी लोकल ट्रेन चलेगी, जानिए सभी डिटेल
मुंबई : मुंबई की लोकल ट्रेनें अब आधुनिक रूप ले रही हैं। यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और शीतल यात्रा मिले, साथ ही दुर्घटनाएं कम हों, इस उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में एसी सुविधाएं शुरू की हैं। वर्तमान में मुंबई के कई रूटों पर एसी लोकल सेवाएं उपलब्ध हैं, और जल्द ही इनमें एक और मार्ग जुड़ सकता है। जानकारी के अनुसार, सेंट्रल रेलवे सीएसएमटी से गोरेगांव के बीच एसी लोकल ट्रेन सर्विस शुरू करने की तैयारी में है, रेलवे के अधिकारी इसकी आवश्यक व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

हार्बर मार्ग पर बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए, कुछ गैर-एसी लोकल की जगह एसी लोकल चलाने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। हालांकि, मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि यह प्रस्ताव अभी स्वीकृत नहीं हुआ है। कब शुरू हो रही ये एसी ट्रेन? यदि सेंट्रल और वेस्‍टर्न रेलवे इसे मंजूरी दें, तो यह सेवा 1 अप्रैल से शुरू हो सकती है। सीएसएमटी से गोरेगांव तक 34-36 किमी की इस यात्रा पर रोजाना 3-5 लाख यात्री सफर करते हैं। फिलहाल हर 45 मिनट में लोकल मिलती है, पर एसी लोकल के जुड़ने से सामान्य लोकल की प्रतीक्षा डेढ़ घंटे तक बढ़ सकती है।

सीएसएमटी-पनवेल हार्बर मार्ग पर 14 एसी लोकल इसके अलावा, सेंट्रल रेलवे ने हाल ही में सीएसएमटी-पनवेल हार्बर मार्ग पर 14 एसी लोकल सर्विस पुनः शुरू कीं, जो कुल 94 एसी सेवाओं का हिस्सा हैं। एसी लोकल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए, हार्बर मार्ग पर 50 लाइसेंसधारी विक्रेताओं को नियुक्त किया गया है, जिस पर कुछ यात्रियों ने असुविधा और नाराजगी जताई है।

मुंबई : एसी लोकल का विस्तार: वीकडे में 133 और वीकेंड पर 106 सेवाएं, यात्रियों को बड़ी राहत
मुंबई : मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेनों में अब सफर और ज्यादा आरामदायक होता जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में एसी लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई उपनगरीय खंड में वातानुकूलित लोकल सेवाओं की संख्या लगातार बढ़ाई है।

वेस्टर्न लाइन पर 133 एसी लोकल ट्रेनें
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, फिलहाल सोमवार से शुक्रवार तक वेस्टर्न लाइन पर 133 एसी लोकल सेवाएं चलाई जा रही हैं। वहीं शनिवार और रविवार को 106 एसी लोकल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इससे सप्ताहांत में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी आरामदायक सफर का विकल्प मिल रहा है।

दो महीने में 24 नई एसी सेवाएं
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष जनवरी में 12 नई एसी लोकल सेवाएं शुरू की गईं, जबकि फरवरी में 12 और सेवाएं जोड़ी गईं। इन नई सेवाओं के साथ पश्चिम रेलवे नेटवर्क पर एसी लोकल की कुल संख्या बढ़कर 133 हो गई है।

AC लोकल में खूब चढ़ रहे यात्री
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि एसी लोकल ट्रेनों को उपनगरीय नेटवर्क के विभिन्न वर्गों के यात्रियों से लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और सप्ताहांत में यात्रा करने वालों के लिए ये सेवाएं खास तौर पर राहतभरी साबित हो रही हैं। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए एसी लोकल ट्रेनों की बढ़ती उपलब्धता यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा मानी जा रही है।
पश्चिम रेलवे का कहना है कि वह सुरक्षित, कुशल और यात्री-अनुकूल सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। एसी लोकल सेवाओं का विस्तार दैनिक यात्रा की गुणवत्ता सुधारने और मुंबई की उपनगरीय रेल व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।