broken - Rokthok Lekhani News

मुंबई: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
मुंबई: मुंबई- दिल्ली जैसे भागदौड़ भरे शहर, जहां पर महंगाई भी ज्यादा है और लोगों की भीड़ भी ज्यादा है. इन शहरों में सर्वाइव करने के लिए घर के केवल एक सदस्य की कमाई ही काफी नहीं है, बल्कि पूरे परिवार को मिलकर इसमें हाथ बंटना चाहिए, और ऐसा होता भी है. लेकिन हाल ही में एक डाटा सामने आया है, जिसमें पता चला है कि मुंबई- दिल्ली नहीं बल्कि एक ऐसा शहर भी है जहां पर हाउसहोल्ड इनकम इन शहरों से भी ज्यादा है.

कौन सा शहर है सबसे आगे?
साल 2025-26 के आंकड़ों के मुताबिक, औसत घरेलू आय यानी Household Income के मामले में बेंगलुरु ने दिल्ली और मुंबई को भी पछाड़ दिया है. देश में सबसे ज्यादा हाउसहोल्ड इनकम के मामले में बेंगलुरु टॉप पर है, जबकि देश की राजधानी दिल्ली तीसरे नंबर है तो वहीं मायानगरी कही जाने वाली मुंबई पांचवे नंबर है.

Paytm के संस्थापक ने किया खुलासा
ये आंकड़े तब चर्चा में आए जब Paytm के संस्थापक ने एक पोस्ट शेयर की. विजय शेखर शर्मा ने अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने PRICE और Tata Sons की रिसर्च 2025-26 के आधार पर ये आंकड़े बताए हैं. पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हर घर की हाउसहोल्ड इनकम में दिल्ली तीसरे, मुंबई पांचवे नंबर पर है. बेंगलुरु और चंडीगढ़ लिस्ट में टॉप पर हैं'.

टॉप 5 शहरों की आय कितनी है?
इस चार्ट के मुताबिक बेंगलुरु सबसे आगे है, यहां पर एक परिवार की औसत सालाना आय करीब 28 लाख रुपये है, जो देश में सबसे ज्यादा है. इसके साथ ही चंडीगढ़ भी लिस्ट में इसकी बराबरी पर ही है. दोनों शहरों की आय लगभग एक जैसी ही है, ऐसे में चंडीगढ़ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. तो वहीं दिल्ली करीब 26 लाख रुपये की औसत सालाना घरेलू आय के साथ तीसरे नंबर पर है. इसके बाद वडोदरा चौथे और मुंबई करीब 25 लाख रुपये की औसत आय के साथ पांचवें नंबर पर इस लिस्ट में है.

कई शहरों की आय में कम है अंतर
इस चार्ट के मुताबिक कई शहरों के बीच आय का अंतर बहुत कम है. जिसमें पुणे, तिरुवनंतपुरम, सूरत और हैदराबाद में औसत घरेलू आय करीब 22 लाख से 24 लाख रुपये सालाना है. तो वहीं कोयंबटूर में औसत आय लगभग 20 लाख रुपये है. वहीं अहमदाबाद, कोच्चि और चेन्नई में ये आंकड़ा करीब 19 लाख रुपये सालाना है.

इस रैंकिंग के मुताबिक तिरुप्पुर, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता, मदुरै, रांची और छत्रपति संभाजीनगर जैसे छोटे शहर भी हैं. इन शहरों में औसत घरेलू आय करीब 15 लाख से 18 लाख रुपये सालाना के बीच है.

मुंबई : आगरा-मुंबई हाईवे पर लगा लंबा जाम, ट्रक खराब होने से कई घंटे तक थमा यातायात; परेशान होते रहे यात्री
मुंबई : देवास शहर से गुजरने वाले आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर शनिवार को अचानक जाम लग गया। जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को करीब दो से तीन घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात की रफ्तार पूरी तरह प्रभावित हो गई। जाम का मुख्य कारण सीमेंट से भरे एक ट्रक में आई खराबी थी।

हाईवे से गुजर रहे यात्रियों ने बताया कि वे करीब दो घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। कई जगहों पर वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे थे, जिससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। बताया गया कि हाईवे पर एक सीमेंट से भरे ट्रक के अचानक खराब हो जाने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया।

ट्रैफिक पुलिस ने थामा मोर्चा
ट्रक के कारण एक लेन पर आवागमन प्रभावित हुआ और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाना शुरू किया। पुलिस की निगरानी में ट्रैफिक को सामान्य करने के प्रयास किए गए, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रित होने लगी।

इंदौर से देवास आ रही महिला यात्री ने बताया कि दो घंटे से जाम में फंसे रहे, हमें पता नहीं था कि जाम क्यों लगा। उन्होंने बताया कि वह डेली अपडाउन करती है, उन्होंने बताया कि उन्हें प्रतिदिन मुताबिक आज क्षिप्रा से रसूलपुर चौराहे तक आने में उन्हें 2 घंटे लग गए। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि सीमेंट से भरे ट्रक के पट्टे टूटने के कारण एक लेन पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी थी। उन्होंने बताया कि स्थिति को सामान्य करने के लिए कार्रवाई की गई, दो घंटे के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी।

गौरतलब है कि रसूलपुर चौराहे पर करीब दो वर्षों से ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, उसके कारण कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। वहीं क्षिप्रा से कुछ आगे अर्जुन बड़ोदा पर भी ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। वहां कई बार जाम लग चुका है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही ब्रिज का निर्माण कार्य खत्म कर मार्ग को सुगम बनाए।

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के घर में सचमुच लग गई है सियासी आग...
कोलकाता : टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के छोटे भाई बाबुन बनर्जी ने बुधवार को पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल की हावड़ा लोकसभा सीट से प्रसून बनर्जी को फिर से उम्मीदवार बनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। हालाँकि, बबुन बनर्जी, जो इस समय नई दिल्ली में हैं, ने उन अटकलों से इनकार किया कि वह भाजपा में जा सकते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह हावड़ा सीट से निर्दलीय के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, मैं हावड़ा लोकसभा सीट से उम्मीदवार के चयन से खुश नहीं हूं। प्रसून बनर्जी सही विकल्प नहीं हैं। कई सक्षम उम्मीदवार थे जिन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा, प्रसून ने मेरा जो अपमान किया, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। पूर्व फुटबॉलर, प्रसून बनर्जी, हावड़ा सीट से टीएमसी के दो बार के लोकसभा सांसद हैं। ममता बनर्जी के छोटे भाई-बहनों में से एक बनर्जी ने कहा कि वह हावड़ा के पंजीकृत मतदाता हैं।

उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि दीदी (ममता बनर्जी) मुझसे सहमत नहीं होंगी। लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो मैं हावड़ा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। उन अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं, उन्होंने नकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा, जब तक ममता दी हैं, मैं कभी पार्टी नहीं छोड़ूंगा और न ही किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होऊंगा। हां, मैं खेल से जुड़ा हूं, मैं कई भाजपा नेताओं को जानता हूं, जो खेल से भी जुड़े हुए हैं।

पश्चिम बंगाल की हावड़ा लोकसभा सीट से पार्टी द्वारा प्रसून बनर्जी को फिर से उम्मीदवार बनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करने के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने छोटे भाई बाबुन बनर्जी पर निशाना साधा।

पार्टी के उम्मीदवारों के चयन के खिलाफ बोलने के लिए अपने छोटे भाई पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा, हर चुनाव से पहले वह एक समस्या पैदा करते हैं। मुझे लालची लोग पसंद नहीं हैं। मैं वंशवाद की राजनीति में विश्वास नहीं करती कि मैं उन्हें चुनाव में टिकट दूंगी। मैंने उसे अस्वीकार करने और उसके साथ सभी रिश्ते खत्म करने का फैसला किया है।

मीडिया रिपोर्टों के बारे में पूछे जाने पर कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं, पश्चिम बंगाल के सीएम ने कहा, वह जो करना चाहते हैं वह कर सकते हैं। पार्टी अपने आधिकारिक उम्मीदवार प्रसून बनर्जी के साथ खड़ी है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, हमें जो भी कहना है, हम जनता से कहेंगे। वे (बीजेपी) कहते हैं कि हमें 400 सीटें मिलेंगी... हम सब कुछ जनता पर छोड़ देते हैं, जनता जिसे भी वोट देगी हम उसे स्वीकार करेंगे, लेकिन अगर बीजेपी जबरदस्ती चुनाव कराएगी तो हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

भाजपा द्वारा जनादेश चुराकर बनाई गई महाराष्ट्र सरकार में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है - मल्लिकार्जुन खरगे
नई दिल्ली : हाल ही में एक फेसबुक लाइव सत्र के दौरान एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महाराष्ट्र की घटनाओं को लेकर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को भाजपा पर हमला बोला। खरगे ने आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार के तहत कानून और व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और गुंडा राज फैल रहा है।

X (पूर्व में ट्विटर) पर हिंदी में एक पोस्ट में खरगे ने कहा, 'भाजपा द्वारा जनादेश चुराकर बनाई गई महाराष्ट्र सरकार में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। फेसबुक लाइव पर एक राजनेता की बेरहमी से हत्या की जा रही है। एक मुखर पत्रकार पर भाजपा-आरएसएस के बेलगाम गुंडों द्वारा हमला किया जा रहा है।

खरगे ने आगे कहा, एक भाजपा विधायक खुलेआम पुलिस स्टेशन में दूसरे राजनेता पर गोली चला रहा है।' खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी और तभी राज्य का आर्थिक विकास संभव हो सका। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 'लेकिन प्रवर्तन निदेशालय के बल पर बनी भाजपा सरकार 'गुंडा राज' फैलाकर महाराष्ट्र के लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।'

उल्लेखनीय है कि गुरुवार शाम को यूबीटी नेता विनोद घोसालकर के बेटे पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर की फेसबुक लाइव सत्र के दौरान स्थानीय व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, नोरोन्हा ने भी बाद में खुद की गोली मारकर हत्या कर दी।