50 lakhs - Rokthok Lekhani

मुंबई के कारोबारी से हनी ट्रैप में फंसाकर वसूले 50 लाख... 1 माह पहले की थी किडनैपिंग की प्लानिंग
मुंबई : मुंबई के कारोबारी मेहुल प्रवीण शाह को हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण और 50 लाख रुपये फिरौती वसूली की घटना को एक माह की तैयारी के बाद श्वेता और उसके पति सिद्धार्थ ने घटना को अंजाम दिया था। इसके लिए दंपती ने शहर के शातिर अपराधियों का सहयोग भी लिया था। सहयोगियों में गिरफ्तार बिरसानगर के त्रिवेणी अपार्टमेंट निवासी बाबू पिल्ले के विरुद्ध चोरी, छिनतई और डकैती के मामले दर्ज हैं।

वह पहले बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी में रहता था, जबकि अभिषेक सिंह हत्या और रंगदारी मामले का आरोपित है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश का निवासी है, जो पिल्ले का करीबी है। अपहरण और फिरौती मामले में रांची जिले के एयरपोर्ट थाना की पुलिस के कब्जे में पिल्ले, अभिषेक सिंह, तौकीर शेख और बिलास मोहन मांजरेकर है। जुगसलाई के युवक इरफान की तलाश पुलिस को है।

अपहरण करने से लेकर फिरौती वसूलने तक गिरोह के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी। श्वेता का मायका कदमा थाना क्षेत्र में है। उसके पिता आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करते हैं। श्वेता ने राजस्थान के युवक सिद्धार्थ से प्रेम विवाह किया है। मुंबई के कारोबारी का मामला सामने आने के बाद पुलिस टीम श्वेता और उसके पति तक श्वेता के पिता से पूछताछ के बाद ही पहुंच पाई थी।

दंपती की गिरफ्तारी के बाद एक-एक कर सभी पकड़े गए। गिरोह ने पूरे संगठित होकर से काम किया। तय हुआ था कि 50 लाख रुपये मिलने पर आधी राशि पर श्वेता और बाकी बचे हुए रुपये का बंटवारा गिरोह में शामिल सदस्यों के बीच किया जाएगा। विगत दस साल से कारोबारी के यहां श्वेता काम कर रही थी। एक साल से कारोबारी के संपर्क में मोबाइल पर थी। वीडियो कॉल और चैट पर दोनों की बातचीत होती थी।

श्वेता ने कारोबारी को फांसकर मंगलवार को रांची बुलवाया, वहां साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद कुछ समय के लिए जमशेदपुर लाया, श्वेता ने कारोबारी का अश्लील वीडियो बनाया। जमशेदपुर में डराने-धमकाने के बाद कारोबारी को चक्रधरपुर के गोइलकेरा की ओर अपहरणकर्ता ले गए।

वीडियो वायरल कर देने और छोड़ने की एवज में करीब 50 लाख रुपये कारोबारी से मांगे। कारोबारी ने 50 लाख रुपये मुंबई से हवाला के जरिए मंगवाया और अपहरणकर्ताओं को दिए। रिहाई के बाद कारोबारी मुंबई वापस जाने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे, वहां थाने को सूचित किया। मुंबई पुलिस को भी मामले की सूचना मिली, इसके बाद झारखंड की पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को दबोचा।

कारोबारी का अश्लील वीडियो बनाने के बाद श्वेता ब्लैकमेल कर कारोबारी से रुपये लेती थी। दस साल से वह कारोबारी के यहां काम कर रही थी। कारोबारी को जाल में फांसकर रुपये वसूल करती थी। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। कारोबारी से एक ही बार में 50 लाख रुपये वसूलने की योजना में वह सफल तो हुई, लेकिन फंस गई। अपहरण के बाद फिरौती के रूप में मिले 50 लाख रुपये का बंटवारा भी आरोपितों ने आपस में कर लिया था। महिला को 25 लाख रुपये मिले थे। बाकी बचे रुपये घटना में शामिल गिरोह के सदस्यों के हाथ लगा था।

पालघर जिले के वसई विरार इलाके में घर खरीदारों को ठगने वाला एक गिरफ्तार, गिरोह 50 लाख की कर चुका ठगी
पालघर : पालघर जिले के वसई विरार इलाके में घर खरीदारों को ठगने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने रविवार को 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने चार अन्य लोगों के साथ घर खरीदारों से कथित तौर पर 50 लाख रुपये की ठगी की थी।

वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बधक ने कहा कि यह गिरोह वसई-विरार क्षेत्र में सक्रिय था। इस गिरोह ने हाल ही में एक फ्लैट बेचकर खरीदार को 17.5 लाख रुपये का चूना लगाया था, जिस पर पहले ही कर्ज लिया जा चुका था। आरोपी ने पीड़िता को फ्लैट का कब्जा नहीं दिया, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि उसके गिरोह ने इलाके में घर खरीदारों से 50 लाख रुपये की ठगी की थी। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कई थानों में अलग-अलग कई मामले दर्ज हैं।

एंटीकरप्शन की टीम ने इंजिनियर को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा...अवैध शेड बचाने पर 50 लाख की मांगी रिश्वत
मुंबई : मनपा में रिश्वत खोरी इस कदर बढ़ गई है कि अधिकारियो को इसका डर तक नहीं रहा। अंधेरी पूर्व के ईष्ट वार्ड में एंटी करप्शन की टीम ने कार्यकारी अभियंता सतीश पोवार को एक अवैध शेड बचाने की एवज में मांगे 50 लाख रूपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मनपा में चल रहे भ्रष्टाचार की जाँच करने का निर्देश दिया है. कोरोना काल में ही अंधेरी पूर्व में बनाए गए अवैध शेड बनाया गया था। शेड को तोड़ने के लिए नोटिस दिया गया था। एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि मनपा के पूर्व विभाग के कार्यकारी अभियंता सतीश पोवार ने अवैध रूप से शेड बनाने पर एक कंपनी के अधिकारियों से 50 लाख रुपए की मांग की थी.

के पूर्व विभाग ने 13 अक्टूबर को कंपनी को नोटिस भेजी थी. कंपनी ने 19 अक्टूबर को मनपा की नोटिस का जवाब भी दिया था. 28 अक्टूबर को मनपा अधिकारी अवैध शेड तोड़ने पहुंचे थे. लेकिन रिश्वत के लालच में बिना कार्रवाई किए वापस लौट आए.

कार्रवाई रोकने के लिए सतीश पोवार ने 50 लाख रुपए की मांग की थी. शुक्रवार की देर शाम कंपनी की तरफ से कार्यकारी अभियंता को फोन कर पैसे देने के लिए अपने ऑफिस बुलाया. पहले से ट्रैप लगाए एसीबी अधिकारियों ने रिश्वत की रकम स्वीकार करते पोवार को रंगे हाथ दबोच लिया.