Shivpal - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे यूपी चुनाव, अखिलेश बनेंगे सीएम! चाचा शिवपाल ने की भविष्यवाणी
नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। शिवपाल यादव ने कहा कि सपा और कांग्रेस 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। शिवपाल यादव ने आगे कहा, ''सपा और कांग्रेस 2027 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।''

शिवपाल ने भाजपा पर साधा निशाना
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अभी तक अपनी चुनावी रणनीति का खुलासा नहीं किया है और सही समय आने पर सबको सब कुछ पता लग जाएगा। सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव  ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उत्तराखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है और इसीलिए ये सब कर रही है।

भाजपा के दावों की खुल गई पोल
सपा नेताओं को निशाना बनाने के लिए भाजपा द्वारा कथित तौर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बने वीडियो के इस्तेमाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा ने ही यह चलन शुरू किया था और समाजवादी पार्टी ने केवल उस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी थी। शिवपाल ने कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सड़कों की हालत और एक्सप्रेसवे पर गड्ढों ने विकास के उसके दावों की पोल खोल दी है।

ओम प्रकाश राजभर के बयान रिकॉर्ड हैं
शिवपाल यादव ने इन दिनों समाजवादी पार्टी के प्रमुख और अपने भतीजे अखिलेश यादव पर खासे हमलावर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर उनकी हालिया टिप्पणियों पर भी निशाना साधा और कहा कि सपा के साथ गठबंधन के दौरान भाजपा के खिलाफ राजभर के सारे बयान 'रिकॉर्ड' हैं। सपा महासचिव ने फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव से मुलाकात भी की। उन्होंने सपा नेता शराफत हुसैन के पिता हाजी अब्दुल अजीज के निधन पर संवेदना भी व्यक्त की।

मैनपुरी के मैदान में बहुत सोचकर दांव लगाएंगे अखिलेश.... तेज प्रताप, डिंपल या शिवपाल?
समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव किसे आगे करेंगे फिलहाल यह तय नहीं है लेकिन जिन तीन नामों को लेकिन पिछले कई दिनों से चर्चा है उनमें से तेज प्रताप यादव का नाम फिलहाल सबसे आगे चल रहा है।

पिता की इस सीट पर प्रत्‍याशी तय करना अखिलेश के लिए आसान नहीं है। सूबे की राजन‍ीति में बीजेपी की कड़ी घेराबंदी का सामना कर रहे अखिलेश यहां बहुत सोचकर दांव लगाएंगे।

माना जा रहा है कि तेज प्रताप को मैदान में उतारकर अखिलेश एक साथ सियासत और परिवार दोनों के समीकरण दुरुस्‍त कर सकते हैं। मैनपुरी सीट पर जिन दो अन्‍य नेताओं को लेकर चर्चा है उनमें अखिलेश यादव की पत्‍नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव और अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव का नाम शामिल है।

बताया जा रहा है कि परिवार में एकता बनाए रखने के लिए अंदर ही अंदर शिवपाल को मनाने की कोशिशें भी चल रही हैं। इसका असर शिवपाल की बातों में भी दिख रहा है जो लगातार परिवार में एका की बात करते हुए इसे जरूरी बता रहे हैं।

पार्टी में एक धड़ा मैनपुरी सीट पर मुलायम की विरासत डिंपल यादव को सौंपे जाने के पक्ष में है लेकिन इस सीट पर तेज प्रताप की दावेदारी को फिलहाल सबसे मजबूत माना जा रहा है। बताया जा रहा है सपा और अखिलेश यादव, तेज प्रताप को मैनपुरी से उतारने का लगभग मन बना चुके हैं।

ब्रिटेन के लीड्स विश्वविद्यालय से एमएससी (मैनेजमेंट) की डिग्री हासिल करने वाले तेज प्रताप वर्ष 2014 में मैनपुरी से सांसद चुने गए थे। हालांकि शिवपाल यादव ने भी अभी तक अपनी दावेदारी छोड़ी नहीं है। मैनपुरी से खुद प्रसपा के टिकट पर मैदान में उतरने की सम्‍भावना से उन्‍होंने इनकार नहीं किया है।

समाजवादी पार्टी और यादव परिवार चाहता है कि कम से कम मैनपुरी में ऐसा कुछ न होने पाए। सूत्रों का कहना है कि परिवार की एकता के लिए शिवपाल, तेज प्रताप का समर्थन करने इसकी पुरजोर कोशिशें की जा रही हैं।

इसके बदले में शिवपाल को 2024 में होने वाले लोकसभा आम चुनाव में वह जहां से चाहें चुनाव लड़ाने का ऑफर दिया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि तेज प्रताप के हक में शिवपाल अपनी दावेदारी छोड़ भी सकते हैं।

दरअसल, परिवार में तेज प्रताप और शिवपाल के रिश्‍ते बेहतर बताए जाते हैं। वह एक बार मैनपुरी से सांसद रह भी चुके हैं। बताया जा रहा है बड़े भाई मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई सीट पर तेज प्रताप की उम्‍मीदवारी का शिवपाल भी समर्थन कर सकते हैं।