PNG - Rokthok Lekhani News

मुंबई : जरूरी खबर, पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया तो 30 जून के बाद एलपीजी सप्लाई बंद
मुंबई : ईरान-इस्रायल-अमेरिका युद्ध के कारण पैदा हुए एलपीजी संकट से मुकाबले के लिए सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस के कनेक्शन पर जोर दे रही है। जिन इलाकों में या जिन इमारतों में पीएनजी की लाइन उपलब्ध है, वहां के लोग यदि इसका कनेक्शन नहीं लेते है, तो उनकी एलपीजी सिलिंडर आपूर्ति 3 महीने यानी 30 जून 2026 के बाद बंद कर दी जाएगी। हालांकि, जिन इलाकों में पीएनजी का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, वहां यह नियम लागू नहीं होगा और एलपीजी सप्लाई शुरू रहेगी।

मंत्रालय में पीआईबी के अधिकारियों ने कहा, मुंबई, नागपुर, अहिल्यानगर में पीएनजी की बड़े पैमाने पर सप्लाई है। राज्य के 20-22 जिलों में पीएनजी नेटवर्क पहुंचा है अन्य जिलों में इसे बढ़ाया जा रहा है।

महाराष्ट्र में 43.4 लाख पीएनजी कनेक्शन
आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में 43.4 लाख पीएनजी कनेक्शन है। यह देश में कुल पीएनजी कनेक्शन का करीब 26% है। सरकार को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कनेक्शन की संख्या में इजाफा होगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों के जरिए गाइडलाइंस जारी की है।

मुंबई के स्लम में पीएनजी पहुंचाना बड़ी चुनौती
मुंबई में लगभग 60% आबादी स्लम में रहती है, वहां पीएनजी पहुंचाना चुनौती है। इस सवाल के जवाब में अधिकारी ने कहा, सभी जगह पीएनजी पहुंचाना मुश्किल है। जहां इन्फ्रास्ट्रक्चर संभव है वहां पीएनजी का जाल बिछाया जाएगा।

बारिश में भी लाइन के लिए हो सकेगी खुदाई
सरकार का कहना है कि मुंबई में पीएनजी लाइन के लिए बारिश के दिनों में भी खुदाई का काम शुरू रह सकता है। पाइपलाइन बिछाने के लिए बीएमसी, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य एजेसियों को अप्लाई करने के 24 घंटे के भीतर परमिशन देनी होगी।

कालाबाज़ारी रोकने को कार्रवाई
8 मार्च से राज्य में एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए कई कदम उठाए गए है। इस दौरान 14,329 इंस्पेक्शन हुए। 21 गाड़ियां सीज, 2 गैस टैकर पकड़े गए, 3,628 सिलिंडर सीज, वही 71,565 किलो गैस सीज, 53 प्राथमिकी दर्ज, 36 गिरफ्तारियां हुई रव 2.38 करोड़ रुपये कुल सीज किए गए।

इन इलाकों में होती है आपूर्ति
एमजीएल वर्तमान में मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोबिवली, अंबरनाथ, बदलापुर, पनवेल, रायगढ़, रत्नागिरी, लातूर, धाराशिव, चित्रदुर्ग और दावणगेरे जैसे क्षेत्रों में पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति कर रही है। कंपनी का कहना है कि केंद्र, राज्य और स्थानीय प्रशासन द्वारा हाल ही में जारी नई गाइडलाइन और अनुमति प्रक्रियाओं में सुधार से पीएनजी नेटवर्क के विस्तार को और गति मिलेगी।

कुछ क्षेत्रों में अनुमति मिलते ही शुरू होगी
कुछ इलाको में तकनीकी और भौगोलिक चुनौतियों के कारण काम में देरी हो रही है। इनमें गहरे नाले, चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, ट्रैफिक की समस्या, संकरी गलिया, अतिक्रमण और भूमिगत हाईटेंशन केबल्स जैसी बाधाएं शामिल है। कंपनी का कहना है कि इन सभी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है, ताकि सुरक्षा मानको और आम जनता की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा सके।

मुंबई : वरळी, प्रभादेवी, कुर्ला और भायखला में 'तंदूर' का सबसे ज्यादा उपयोग... होटल मालिकों को पीएनजी अथवा इलेक्ट्रिक का विकल्प अपनाने का निर्देश
मुंबई : फैलते वायु प्रदूषण को देखते हुए लकड़ी और कोयले को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने वाले होटल, बेकरी और अन्य खाद्य व्यवसायों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उच्च न्यायालय के आदेश पर मनपा पर्यावरण विभाग ने 414 होटलों को नोटिस जारी कर स्वच्छ ईंधन, जैसे इलेक्ट्रिक या पीएनजी स्टोव, का उपयोग करने का निर्देश दिया है। इन निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित होटलों को बंद करने की चेतावनी दी गई है।

इसके पहले मनपा ने मुंबई में लकड़ी और कोयला जलाकर चलाई जा रही 269 बेकरियों को नोटिस भेज कर उन्हें बंद करने की चेतावनी दी थी। मुंबई की हवाओं में हो रहा बदलाव एक बड़ी समस्या बन चुका है। पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाले कारकों पर कार्रवाई करने में मनपा की दिलाई को देखते हुए मुंबई हाईकोर्ट ने लगाम कसनी शुरु की। उसके बाद मनपा का पर्यावरण विभाग सक्रिय होकर प्रदूषण फैलाने वाली बेकरियों, होटलों और निर्माण स्थलों पर तेजी से कार्रवाई करना शुरु किया है।

कोर्ट के निर्देश पर मनपा ने पहले बेकरी में लकड़ी के उपयोग पर उपयोग को रोक लगाने का निर्देश दिया गया। मनपा अब होटल मालिकों पर निशाना साधा है। तंदूर का उपयोग करने वाले होटल को नोटिस भेजकर पीएनजी अथवा इलेक्ट्रिक का विकल्प अपनाने की सूचना दी जा रही है। सबसे अधिक 'तंदूर' का उपयोग भायखला, कुर्ला, वरळी, प्रभादेवी और महालक्ष्मी क्षेत्रों के होटलों में पाया गया है।

इन होटलों में कई बार निम्न गुणवत्ता की लकड़ी, कोयला और यहां तक कि पुराने फर्नीचर के टुकड़े जलाए जाते हैं, जिससे खतरनाक गैसें निकलती हैं और सार्वजनिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। धूल के अलावा, वायु में अन्य हानिकारक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो फेफड़ों और हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को बढ़ाते हैं।

एक बार फिर मुंबई में सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी...
मुंबई : महानगर गैस लिमिटेड ने एक बार फिर मुंबई में सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की है। ५ नवंबर से मुंबईकरों को एक किलो सीएनजी के लिए ८६ रुपए की बजाय ८९.५० रुपए देने होंगे, जबकि पीएनजी के लिए प्रति एससीएम ५४ रुपए खर्च करने होंगे।

सीएनजी के दाम बढ़ने से एक बार फिर ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ाने की मांग उठ सकती है। किराए में १ अक्टूबर को ही बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद दूसरी बार सीएनजी के दाम बढ़ चुके हैं। मुंबई में काली-पीली टैक्सी का शुरुआती किराया २८ रुपए है, जिसे ३० रुपए किया जा सकता है।

ऑटो का शुरुआती किराया २३ रुपए है जिसे २५ रुपए किया जा सकता है।
१ जुलाई २०२१ को मुंबई में सीएनजी की कीमत ४९.४० रुपए प्रति किलो थी। इसके बाद लगभग हर दो महीने में सीएनजी के दाम बढ़े हैं। २६ सितंबर २०२२ को मुंबई में सीएनजी की कीमत ८० रुपये प्रति किलो है। सवा साल में सीएनजी की दरें ४० रुपए प्रति किलो बढ़ी है।