home - Rokthok Lekhani News

मुंबई : महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का कहर, कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर, नासिक, पालघर, रायगढ़ और मुंबई में अलर्ट
मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जबकि कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमएसडीएमए) की मंगलवार सुबह जारी स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 203.3 मिमी बारिश पालघर जिले में दर्ज की गई। इसके अलावा ठाणे में 116.4 मिमी, रायगढ़ में 108.7 मिमी, मुंबई उपनगर में 90.4 मिमी और पुणे में 70.9 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।लगातार हो रही बारिश के कारण कोंकण क्षेत्र की कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। अंबा, सावित्री और जगबुडी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि कुंडलिका और पिंजल नदियां चेतावनी स्तर को पार कर चुकी हैं।

सतारा में लैंडस्लाइड
बारिश से जुड़े हादसों में सतारा जिले में भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से चार पशुओं की भी मौत हुई। नंदुरबार में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई। ठाणे और मुंबई शहर में पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक-एक व्यक्ति घायल हुआ है। पालघर में किसी मानव की मौत नहीं हुई, लेकिन बाढ़ के पानी में बह जाने से 11 पशुओं की मौत हो गई।

ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नगिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर में हाई टाइड अलर्ट
भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (इनकॉइस) ने महाराष्ट्र के पूरे समुद्री तट के लिए 8 जुलाई की रात तक रेड अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार, समुद्र में 4.8 से 5 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में सबसे ऊंची लहरों का अनुमान है, जबकि ठाणे, मुंबई, रायगढ़ और पालघर तट पर भी समुद्र बेहद उग्र रहने की संभावना है। प्रशासन ने छोटी नौकाओं और मछली पकड़ने वाली नावों को समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है। साथ ही तटीय क्षेत्रों में सभी प्रकार की मनोरंजक गतिविधियों पर भी अस्थायी रोक लगा दी गई है।

भंडारा और गोंदिया में अलर्ट
राज्य के बांधों में फिलहाल कुल जल भंडारण क्षमता का 32.62 प्रतिशत पानी मौजूद है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के 46.57 प्रतिशत के मुकाबले कम है। हालांकि, कोंकण क्षेत्र के जलाशयों में सबसे अधिक 68.52 प्रतिशत जल भंडारण दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने नासिक और पालघर के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों के लिए भंडारा और गोंदिया जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि विदर्भ के कई हिस्सों में येलो अलर्ट लागू है। संभावित बाढ़ और बचाव कार्यों को देखते हुए संवेदनशील जिलों में प्रशासन और आपदा राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

नासिक में फट सकते हैं बादल
पालघर, नासिक और पुणे के घाट क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। लोनावाला में पिछले 48 घंटों में 600 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पालघर में भी अत्यधिक बारिश हुई है। इन क्षेत्रों में आज भी रेड अलर्ट जारी है। मुंबई, ठाणे और आसपास के इलाकों में बारिश की तीव्रता कल से कम होने की संभावना है। आज मुंबई में येलो, जबकि ठाणे में ऑरेंज अलर्ट है। कल से इन क्षेत्रों में बारिश सामान्य स्तर पर आ जाएगी। नासिक में बादल फटने की चेतावनी को लेकर उन्होंने कहा कि नासिक के घाट क्षेत्रों में बादल फटने की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने इन क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि मौसम प्रणाली अब उत्तर प्रदेश की ओर खिसक रही है, जिससे महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंबई में इस जुलाई महीने की शुरुआत में ही रिकॉर्ड बारिश हुई है। 1 से 7 जुलाई तक कुलाबा स्टेशन पर 880.6 मिलीमीटर और सांता क्रूज पर 988.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से काफी ज्यादा है। आईएमडी वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार से पूरे महाराष्ट्र में बारिश की तीव्रता कम होकर सामान्य स्तर पर आ जाएगी। पालघर में अलर्ट रहेगा, जबकि पुणे के घाट क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। बाकी जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है।

मुंबई : स्कूल बंद होने और वर्क फ्रॉम होम का मैसेज वायरल, बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से बयान जारी किया
मुंबई : पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, लगातार हो रही बारिश के चलते एक बार फिर मुंबई की सड़कें तालाब बन चुकी हैं. इसी बीच एक मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें बताया गया कि भारी बारिश के चलते बुधवार, 8 जुलाई को मुंबई के सभी स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे. इसके अलावा इसमें प्राइवेट कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने का दावा भी किया गया. हालांकि अब इस मामले को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस मैसेज की सच्चाई क्या है.

स्कूल-कॉलेज नहीं रहेंगे बंद
बृहन्मुंबई नगर निगम ने इस वायरल मैसेज को पूरी तरह गलत और फर्जी बताया है. बृहन्मुंबई नगर निगम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर साफ किया कि प्रशासन की तरफ से छुट्टी या वर्क फ्रॉम होम को लेकर ऐसा कोई भी आदेश या नोटिस जारी नहीं किया गया है. 8 जुलाई को मुंबई के सभी स्कूल, कॉलेज और दफ्तर हमेशा की तरह सामान्य रूप से खुलेंगे. यानी जो मैसेज वायरल हो रहा था, वो पूरी तरह से फेक है.

लोगों से बीएमसी की अपील
मुंबई में चल रही बारिश के बीच ऐसे कई मैसेज सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं. इसीलिए बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी किसी भी झूठी और अफवाह फैलाने वाली खबरों पर भरोसा न करें. आधिकारिक जानकारी के लिए सिर्फ बीएमसी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @माईबीएमसी को फॉलो करें. किसी को अगर कुछ पूछना है या जानकारी लेनी है तो बृहन्मुंबई नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर फोन कर सकते हैं.

मुंबई में बारिश से थोड़ी राहत
मुंबई में पिछले कुछ दिनों में इतनी तेज बारिश हुई कि लोगों को पानी से भरी सड़कों पर चलना पड़ा, कई वाहन भी इसमें फंसे हुए नजर आए. हालांकि अब मौसम विभाग ने मुंबई के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' की जगह 'येलो अलर्ट' जारी किया है, यानी मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है और फिलहाल स्कूल-कॉलेज बंद करने की जरूरत नहीं है. हालांकि, पड़ोसी जिले पालघर में खराब मौसम को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है.

नवी मुंबई : नवी मुंबई एयरपोर्ट पर मुसीबत बनी महंगी सवारी, घर पहुंचना बना जेब पर भारी
नवी मुंबई : नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन यहां उतरने वाले यात्रियों के लिए घर तक पहुंचना एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। एयरपोर्ट पर कैब की कमी, लंबा इंतजार और मनमाने किराए यात्रियों के अनुभव को खराब कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी के बीच ग्राउंड कनेक्टिविटी बनी सबसे बड़ी चुनौती! प्रीपेड सिस्टम और शटल बसें भी अभी पूरी तरह राहत नहीं दे पा रहीं!

कैब के लिए लंबा इंतजार, भारी किराया
यात्रियों के मुताबिक, एयरपोर्ट पर कैब लेने के लिए उन्हें 30 से 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, कई मामलों में यात्रियों से 5,000 से 6,000 रुपये तक का किराया मांगा गया। जनवरी और फरवरी 2026 की रिपोर्ट बताती है कि विले पार्ले जाने के लिए 2,000 से 2,500 रुपये और सांताक्रूज तक के लिए 3,000 से 3,500 रुपये तक वसूले गए। ऐप-आधारित सेवाएं जैसे ओला और उबर भी यात्रियों को राहत नहीं दे पा रही हैं। यात्रियों ने सर्ज प्राइसिंग और सीमित उपलब्धता को इसकी मुख्य वजह बताया है।

नेटवर्क समस्या ने बढ़ाई मुश्किलें
एयरपोर्ट के शुरुआती संचालन के दौरान मोबाइल नेटवर्क की कमी भी बड़ी समस्या रही। टर्मिनल के अंदर नेटवर्क न होने के कारण यात्री ऐप के जरिए कैब बुक नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, 10 अप्रैल 2026 तक वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और बीएसएनएल की सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, जबकि Jio का काम अभी जारी है।

किराया नियंत्रण के लिए प्रीपेड सिस्टम लागू
किरायों में मनमानी रोकने के लिए 1 जनवरी 2026 से एयरपोर्ट पर प्रीपेड टैक्सी सिस्टम लागू किया गया है। इसकी निगरानी पनवेल के असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर  द्वारा की जा रही है।

मुंबई : टीसीएस ने नासिक ऑफिस बंद किया; कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश
मुंबई : नासिक में टीसीएस की बीपीओ यूनिट में सेक्सुअल हैरेसमेंट और अब्यूज का एक गंभीर मामला सामने आया है। कम से कम आठ महिला कर्मचारियों ने कई सालों से सेक्सुअल हैरेसमेंट, मेंटल हैरेसमेंट और धार्मिक दबाव का सामना करने की शिकायत की है। पुलिस ने अब तक इस बारे में नौ एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस के मुताबिक, सात पुरुष आरोपी एक गैंग के तौर पर काम कर रहे थे और महिला कर्मचारियों को टारगेट कर रहे थे। ज़्यादातर मामलों में, ये आरोपी एक साथ शामिल थे।

अब तक, सात पुरुषों और एक महिला समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य महिला आरोपी फरार है। कुछ आरोपी टीम लीडर जैसे पदों पर थे और अपने साथियों को परेशान करने के लिए अपने पदों का गलत इस्तेमाल करते थे। एक महिला आरोपी, जो कथित तौर पर HR हेड थी, ने पीड़ित को शिकायत दर्ज करने से रोका था, उसने आरोपी का साथ दिया था। कर्मचारियों को कुछ खास तरह के खाने और धार्मिक कामों में हिस्सा लेने के लिए मजबूर किया जाता था। पीड़ितों ने एक पुरुष कर्मचारी पर धार्मिक हैरेसमेंट और ज़बरदस्ती धर्म बदलने की कोशिश का भी आरोप लगाया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। यह मामला नासिक में मौजूद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ की एक BPO यूनिट से जुड़ा बताया जा रहा है। नेशनल कमीशन फॉर विमेन की एक टीम 18 अप्रैल को मौके का मुआयना करके हालात का जायज़ा लेगी। कमेटी पीड़ित, पुलिस और कंपनी के अधिकारियों से बात करेगी और पता लगाएगी कि कोई लापरवाही तो नहीं पाई गई है।