KEM - Rokthok Lekhani News

मुंबई : केईएम हॉस्पिटल का नाम बदलने पर विवाद
मुंबई: महाराष्ट्र में ऑटो रिक्शा चालकों को लिए मराठी अनिवार्य किए जाने के ऐलान पर जहां राजनीति गर्म है तो वहीं दूसरी तरफ अब मुंबई में प्रतिष्ठित किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल का नाम बदलकर कौशल्यश्रेष्ठ एकलव्य मेमोरियल हॉस्पिटल पर विवाद खड़ा हो गया है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी और महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ़ रेजिडेंट डॉक्टर्स के डॉक्टरों से बात की। जो कौशल्यश्रेष्ठ एकलव्य मेमोरियल का नाम बदलने का विरोध कर रहे हैं।

किशोरी पेडनेकर ने संभाला मोर्चा
सोमवार को बीएमसी में नेता विपक्षा और शिवसेना की पार्षद किशोरी पेडनेकर डॉक्टरों से मिलने पहुंचीं। उनके साथ यूबीटी के विधायक अजय चौधरी भी मौजूद रहे। दोनों ने हॉस्पिटल की डीन डॉ. संगीता रावत से मुलाकात की। मुंबई की मेयर रह चुकीं किशोर पेडनेकर से जब जब उनसे पूछा गया कि कहा कि शिवसेना ने 1995 में बॉम्बे का नाम बदलकर मुंबई कर दिया था, लेकिन अब वे शहर के मशहूर किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल का नाम बदलकर कौशल्यश्रेष्ठ एकलव्य मेमोरियल हॉस्पिटल करने का विरोध कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि क्यों बदलना है नाम। बॉम्बे से मुंबई करने में सभी सहमति थी। शिवसेना UBT के नेताओं ने इस कदम का विरोध करते हुए इसे विरासत को मिटाने की कोशिश बताया है, जबकि प्रस्ताव के समर्थकों का तर्क है कि यह आधुनिक समय में भारत की सांस्कृतिक पहचान और मूल्यों को दर्शाता है।

कैसे शुरू हुआ यह पूरा विवाद?
यह विवाद महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा बृहन्मुंबई नगर निगम को लिखे गए एक पत्र के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने अस्पताल का नाम बदलकर 'कौशल्या एकलव्य मेमोरियल अस्पताल' रखने की सिफारिश की थी। स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष हरीश भंडिरगे को संबोधित अपने 25 मार्च के पत्र में, लोढ़ा ने कहा कि भारत अपनी स्वदेशी विरासत को वापस पाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कई सार्वजनिक संस्थानों के नाम अभी भी औपनिवेशिक काल के हैं, जिन्हें उन्होंने विदेशी शासन के तहत देश के अतीत की याद दिलाने वाला बताया। लाेढ़ा की सिफारिश के बाद विरासत बनाम पहचान की बहस छिड़ गई है।

विरोधियों की क्या है दलील
नाम बदलने का विरोध कर रहे लोगों का मानना है कि लंबे समय से चले आ रहे नामों को बदलने से इतिहास को संरक्षित करने के बजाय उसे मिटाने का खतरा पैदा हो जाता है। कई नागरिकों के लिए, केईएम अस्पताल सिर्फ एक नाम से कहीं ज्यादा है। यह मुंबई में दशकों के भरोसे, सेवा और चिकित्सा देखभाल का प्रतीक है। हॉस्पिटल का नाम बदलने का फैसला बीएमसी को लेना है। अब देखना है कि बीएमसी क्या निर्णय लेती है।

केईएम ने पूरे किए हैं 100 साल
मुंबई का प्रतिष्ठित केईएम अस्पताल 22 जनवरी 1926 को स्थापित किया गया था। यह अस्पताल बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा संचालित किया जाता है और इसके साथ ही सेठ गोवर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज भी चलता है। यह एशिया के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक है जो मुख्य रूप से गरीब मरीजों को कम लागत में इलाज प्रदान करता है। यह मुंबई के परेल में स्थित है। 2026 में केईएम ने अपने 100 पूरे किए हैं।

मुंबई : बायोमेडिकल कचरे को संभालने में कमियां पाए जाने के बाद KEM और नायर हॉस्पिटल को नोटिस
मुंबई : महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने KEM हॉस्पिटल और BYL नायर हॉस्पिटल को बायोमेडिकल कचरे को संभालने में कमियां पाए जाने के बाद शो-कॉज नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई स्टाफ और विज़िटर्स की खतरनाक तरीके से कचरा फेंकने की शिकायतों के बाद की गई है। MPCB ने बायोमेडिकल कचरा नियमों के उल्लंघन पर BMC अस्पतालों को नोटिस भेजे MPCB ने बायोमेडिकल कचरा नियमों के उल्लंघन पर BMC अस्पतालों को नोटिस भेजेएक्टिविस्ट चेतन कोठारी को 25 नवंबर को दिए गए एक RTI जवाब में, MPCB ने पुष्टि की कि उसके अधिकारियों ने सितंबर में ईमेल शिकायतें मिलने के बाद दोनों अस्पतालों का इंस्पेक्शन किया था, और उसके बाद अपने कंप्लायंस मॉड्यूल के ज़रिए कानूनी कार्रवाई शुरू की थी।कोठारी ने कहा कि उन्हें अस्पताल के कर्मचारियों और विज़िटर्स ने बायोमेडिकल कचरे को "असुरक्षित और अस्वच्छ तरीके से" फेंके जाने के बारे में अलर्ट किया था।उन्होंने कहा, "मैंने यह समझने के लिए RTI दायर की कि क्या कार्रवाई की गई है।

हमने सोचा था कि यह समस्या सिर्फ कूपर हॉस्पिटल तक ही सीमित है, लेकिन यह BMC द्वारा चलाए जा रहे दूसरे अस्पतालों में भी है। यह बहुत बार होता है।"MPCB के एक अधिकारी ने HT को बताया कि बोर्ड को सितंबर से "कई शिकायतें" मिली हैं।अधिकारी ने कहा, "हमने साइट विज़िट कीं और पाया कि बायोमेडिकल कचरे को संभालने के तरीके में दिक्कतें हैं। शो-कॉज नोटिस जारी किए गए, और अस्पतालों को तुरंत कमियों को ठीक करने के लिए कहा गया। अब हम अचानक इंस्पेक्शन कर रहे हैं, और अस्पताल नियमों का पालन करने की प्रक्रिया में हैं।"ये अलग-थलग उल्लंघन नहीं हैं। कूपर हॉस्पिटल को सितंबर के आखिर में कई उल्लंघनों के लिए शो-कॉज नोटिस दिया गया था, जिसमें सूखे और गीले स्टोरेज एरिया में बिना अलग किया हुआ बायोमेडिकल कचरा फेंकना, और इंस्पेक्शन के दौरान दोनों सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम न करना शामिल था। वाटर एक्ट की धारा 33A और एयर एक्ट की धारा 31A के तहत जारी नोटिस में चेतावनी दी गई थी कि अगर अस्पताल सात दिनों के भीतर जवाब नहीं देता है तो उसे बंद करने या यूटिलिटीज़ कनेक्शन काटने का आदेश दिया जा सकता है।कूपर हॉस्पिटल के डीन डॉ. देवीदास शेट्टी ने कहा कि संस्थान ने नोटिस मिलने से पहले ही सुधार के कदम उठाना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा, "नियमित इंस्पेक्शन होते रहे हैं, जिसमें तीन दिन पहले भी एक हुआ था।

MPCB को सब कुछ ठीक और नियमों के मुताबिक मिला।"हालांकि, BMC अस्पतालों के अंदर, स्टाफ का कहना है कि सिस्टम से जुड़ी समस्याएं अभी भी अनसुलझी हैं। ऐसे ही एक अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि मुख्य दिक्कत अधिकृत वेंडर्स द्वारा बायोमेडिकल कचरे का अनियमित कलेक्शन है। सूत्र ने कहा, "अक्सर कचरा दो से तीन दिनों तक नहीं उठाया जाता है। सुपरवाइज़र को बार-बार वेंडर को फोन करना पड़ता है।"कूपर हॉस्पिटल के एक स्टाफ सदस्य ने कहा कि अंदरूनी कमियां भी इस समस्या में योगदान करती हैं। स्टाफ़ के एक सदस्य ने कहा, "सुपरवाइज़र कभी-कभी अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं करते। कचरा अलग-अलग नहीं किया जाता।"सरकारी पोर्टल पर एक शिकायत का जवाब देते हुए, नायर हॉस्पिटल के डीन डॉ. शैलेश मोहिते ने कहा कि कचरा कुछ समय के लिए तय जगह के बाहर जमा हो गया था क्योंकि बायोमेथनेशन प्लांट पर कंस्ट्रक्शन के काम की वजह से जगह कम हो गई थी, और कचरा इकट्ठा करने वाली गाड़ी के आने में भी देरी हो रही थी।KEM हॉस्पिटल के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें MPCB द्वारा भेजे गए किसी भी नोटिस के बारे में पता नहीं है।

मुंबई : बाला साहेब ठाकरे जन स्वास्थ्य गौरव पुरस्कार केईएम अस्पताल को मिला
मुंबई : केईएम अस्पताल को इस वर्ष का "वंदनीय बाला साहेब ठाकरे जन स्वास्थ्य गौरव पुरस्कार" प्रदान किया गया है। महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मुंबई में सबसे उत्कृष्ट व सफल कार्यान्वयन करने वाले अस्पताल के रूप में यह सम्मान केईएम को मिला है। इस उपलब्धि के पीछे राज्य के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार की दूरदृष्टि और क्रिएटिव सॉल्यूशन के विकास देशमुख द्वारा विकसित 'एंड टू एंड क्लेम मैनेजमेंट मॉडल' को मुख्य कारण माना गया है।

बता दें कि 2012 से 2017 तक मनपा अस्पतालों में सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के दावे दर्ज करते समय प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी और प्रशासनिक ढिलाई के कारण 50 करोड़ रुपए से अधिक के दावे खारिज हो गए थे। इससे मनपा को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, वहीं गरीब मरीज मुफ्त उपचार से वंचित रहे। इस स्थिति को सुधारने के लिए 2015 से मंत्री आशीष शेलार ने पहल की और विकास देशमुख के 'एंड टू एंड क्लेम मैनेजमेंट' मॉडल को आगे बढ़ाया।

देशमुख ने चार वर्षों तक यह मॉडल अधिकारियों को समझाया लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। शेलार ने स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर देशमुख को प्रस्तुति का अवसर दिलाया, जिसके बाद 2016 में पहला टेंडर जारी किया गया। एक जनवरी 2018 से क्रिएटिव सॉल्यूशन्स ने यह मॉडल मनपा के सभी प्रमुख अस्पतालों में लागू किया।

मुंबई के के ई एम का नर्सेस हॉस्टेल का स्लैब गिरा...एक महिला हुई घायल
मुंबई : मुंबई के ई एम अस्पताल के नर्सेस हॉस्टल में गुरुवार की सुबह लगभग 9 बजकर 30 मिनट पर इमारत का स्लैब गिर गया। इस दुर्घटना में नर्स की पढ़ाई कर रही लड़कियों का खाना बनाने वाली एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। नर्सेस हॉस्टल की अवस्था विकट होने के कारण नर्स की पढ़ाई कर रही लड़कियों को दूसरी जगह  स्थानांतरित किया जाएगा।

स्लैब गिरने की घटना से नर्स की पढ़ाई कर रही लड़कियों और के ई एम में कार्यरत नर्स में गबराहट का माहौल बन गया था।
बता दे की के ई एम अस्पताल के पीछे 300 नर्स का हॉस्टल बना हुआ है।यह हॉस्टल इमारत 1926 में बनी हुई है।  लगभग 100 साल पुरानी हो चुकी इमारत की अवस्था विकट बनी हुई है।

नर्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों का कहना है कि स्लैब गिरने की  यह कोई  नई घटना नही है।अपनी जान हथेली पर रखकर वह अपनी पढ़ाई कर रही है।स्लैब के साथ साथ कई बार ऊपर लटके पंखे तक गिरे है। लेकिन सुदैव से कोई दुर्घटना नही घटी।

गुरुवार को स्लैब गिरने की घटना में लड़कियों का खाना बनाने वाली महिला संगीता चव्हाण 40 साल गंभीर जख्मी हुई है उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। ईलाज के लिए के ई एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

इमारत में स्लैब गिरने की घटना के बाद स्थानीय पूर्व नगरसेवक अनिल कोकिल घटना स्थल का दौरा किया।इमारत की खस्ता हाल देखकर पढ़ने वाली लड़कियों को दूसरे स्थान पर हटाने की मांग केईएम की प्रभारी डीन डॉ  पाठक ने कहा की लड़कियों को रहने की दूसरी व्यवस्था की जा रही है।

इस हॉस्टल की इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट किया गया था जिसमे इमारत को सी 2 घोषित किया गया है जिसके अनुसार इमारत की मरम्मत करना अतियावशायक है। इमारत का मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। इस तरह की जानकारी अस्पताल की प्रभारी डीन डॉ पाठक ने दी।उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर स्लैब गिरा है इस परिसर का तत्काल मरम्मत कार्य किया जाएगा।