Terrorist attack - Rokthok Lekhani

मुंबई पर एक बार फिर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा... १ मई महाराष्ट्र दिवस के मौके पर आतंकी दहलाने का कर सकते प्रयास
मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई हमेशा से राष्ट्र विरोधी ताकतों के निशाने पर रही है। पाकिस्तान और उसकी कुख्यात जासूसी एजेंसी अब तक कई बार आतंकी वारदातों के जरिए मुंबई को लहूलुहान कर चुकी है। मुंबई पर एक बार फिर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। १ मई यानी महाराष्ट्र दिवस के मौके पर आतंकी मुंबई को एक बार फिर दहलाने का प्रयास कर सकते हैं, ऐसा इनपुट सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों ने दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को दहलाने की आतंकी साजिश रची गई है। आशंका जताई जा रही है कि अगले महीने के शुरुआती हफ्ते में मुंबई पर कोई बड़ा आतंकी हमला हो सकता है।

खासकर १ मई को मनाए जानेवाले महाराष्ट्र दिवस के मौके पर आतंकी हमले की आशंका खुफिया विभाग की रिपोर्ट में जताई गई है। आतंकी शिवाजी पार्क में आयोजित होनेवाली परेड के दौरान हमला कर सकते हैं। आतंकी इसके लिए शिवाजी पार्क को एयर स्पेस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसे इनपुट के बाद अब मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए फिलहाल धारा १४४ लागू कर दी गई है। इसके साथ ही दादर, शिवाजी पार्क माहिम और वर्ली के एरिया को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने इलाके में सख्ती बढ़ा दी है। संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है। पुलिस किसी भी अप्रत्याशित घटना को रोकने के लिए हरसंभव प्रयासों में जुटी है।

पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम प्रांत में आतंकी हमला... 2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या !
पाकिस्तान : पाकिस्तान के अशांत उत्तर पश्चिम प्रांत में आतंकवादियों ने दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस पर हालिया हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहट जिले में सोमवार रात को हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस्लामुद्दीन खान ने बताया कि ये दोनों अधिकारी रमजान के पाक महीने में रात के समय में विशेष नमाज को लेकर एक मस्जिद में सुरक्षा ड्यूटी के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे।

खान ने कहा कि बंदूकधारियों ने अधिकारियों पर उस वक्त गोली चलाई जब उन्होंने एक मोड़ पर मोटरसाइकिल की गति धीमी की थी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है। अब तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इसी प्रांत में पिछले सप्ताह किए गए दो हमलों में पाकिस्तानी तालिबान ने चार अधिकारियों की हत्या कर दी थी और छह को घायल कर दिया था।

मुंबई में आतंकी हमले की धमकी...खुद को तालिबानी बताने वाले ने भेजा NIA को मेल
मुंबई : मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है. एनआईए को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद देश के अलग-अलग शहरों को अलर्ट किया गया है. एनआईए ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को भी दी है. प्राथमिक जांच में पता चला कि NIA को जो ईमेल आया था वो पाकिस्तान के सर्वर का इस्तेमाल कर भेजा गया था.

गुरुवार (2 फरवरी) को NIA के ईमेल आईडी पर एक ईमेल आया जिसमें आतंकी हमले का मैसेज लिखा हुआ था. ईमेल करने वाले ने खुद को तालिबानी बताया और दावा किया कि तालिबान संगठन के प्रमुख नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश पर इस मेल को भेजा गया है. धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस को इसके बारे में बताया गया. धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही इसके ओरिजिनल सोर्स की तलाश शुरू की गई तो इसके पाकिस्तान के सर्वर से आने की जानकारी मिली. वहीं, देश के अलग-अलग शहरों में अलर्ट जारी किया गया है.

सिराजुद्दीन हक्कानी तालिबान के सबसे खतरनाक गुट हक्कानी नेटवर्क का मुखिया है. अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद इसे कार्यकारी गृहमंत्री बनाया गया है. इसके साथ ही यह तालिबान में नंबर 2 के नेता की हैसियत रखता है. तालिबान में हक्कानी नेटवर्क का खासा असर है. अमेरिकी जांच एजंसी एफबीआई ने हक्कानी की लोकेशन के बारे में सूचना देने वाले को 10 मिलियन डॉलर देने का इनाम रखा है.

इसके पहले जनवरी में मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई गई थी. एक शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करके शहर भर में अलग-अलग जगहों पर बम धमाके करने की धमकी दी थी. धमकी करने वाले ने फोन पर कहा था कि 1993 की तर्ज पर जगह-जगह धमाके करके मुंबई को दहला दिया जाएगा. 2 महीने के अंदर इन हमलों को अंजाम देने की बात कही गई थी.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ड्रोन और छोटे एयरप्लेन से हो सकता है आंतकी हमला, अलर्ट जारी...
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर से आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है. आतंकवादी ड्रोन और छोटे एयरप्लेन से मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं.

आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए मुंबई में फिलहाल ड्रोन के उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है. आतंकी हमले के अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही  वीवीआईपी लोगों पर हमले के खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.

आंतकी मुंबई में रिमोट कंट्रोल एयरक्राफ्ट से हमला करने की फिराक में हैं. सूत्रों की मानें तो आतंकी मुंबई की फेमस जगहों को टारगेट करने के साथ-साथ वीवीआईपी को भी निशाना बना सकते हैं. पुलिस ने एहतियातन सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई में ड्रोन के उड़ाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है. मुंबई पुलिस द्वारा जारी आदेश में साफ कहा गया है कि अगर कोई भी इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे आईपीसी की धारा 188 के तहत सजा दी जाएगी.

ग्रेटर मुंबई पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी तत्व ड्रोन, रिमोट कंट्रोल्ड माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, पाराग्राइडर्स का इस्तेमाल कर हमला कर सकते हैं. आतंकी इनके जरिए वीवीआईपी को भी निशाना बना सकते हैं.

इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर अगले 30 दिनों तक प्राइवेट हेलीकॉप्टर्स से लेकर हॉट एयर बैलून समेत इन सभी चीजों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है. इस दौरान केवल मुंबई पुलिस ही एरियल सर्विलांस कर सकती है. यह आदेश 13 नवंबर से 12 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा.

इस महीने मुंबई में आतंकी हमले की धमकी का यह दूसरा मामला है. इससे पहले 4 नवंबर को मुंबई पुलिस को कंट्रोल रूम में हाजी अली दरगाह को आतंकी हमला करने की धमकी मिली थी. हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमली की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी किया था.

उसके बाद पुलिस की एक टीम दरगाह पर पहुंचकर बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्वकॉड वैन के जरिए पूरे इलाके की छानबीन की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला था. पुलिस ने मामले की छानबीन में पाया कि दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी देने वाला शख्स दिमागी तौर पर बीमार था.