result - Rokthok Lekhani News

रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से "मोहलत" मिली; 26 जून की बजाय 6 अगस्त को हाजिर होना पड़ेगा
रांची: मानहानि से जुड़े मुकदमे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से "मोहलत" मिली है। राज्य के चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर से जारी गैरजमानती वारंट पर अब उन्हें 26 जून की बजाय 6 अगस्त को सशरीर हाजिर होना पड़ेगा। राहुल गांधी ने चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट की ओर से जारी वारंट को निरस्त करने और सशरीर उपस्थिति से छूट देने की मांग करते हुए जून के पहले हफ्ते में झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसपर मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के अधिवक्ता से पूछा कि जब चाईबासा कोर्ट ने पूर्व में उन्हें समन भेजा था, तो वे क्यों नहीं हाजिर हुए थे? इसी वजह से उनके खिलाफ कोर्ट को गैरजमानती वारंट जारी करना पड़ा, जिसे वापस नहीं लिया जा सकता।

इस पर राहुल गांधी के अधिवक्ता ने आग्रह किया कि उन्हें 26 जून को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है, लेकिन उस दिन कुछ जरूरी काम में उनकी व्यस्तता है। इसपर हाईकोर्ट ने अधिवक्ता का आग्रह स्वीकार करते हुए उन्हें अब 6 अगस्त को चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट में उपस्थित होने को कहा है। उल्लेखनीय है कि चाईबासा निवासी प्रताप कटियार नामक व्यक्ति ने राहुल गांधी के खिलाफ 9 जुलाई, 2018 को दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उन्होंने वर्ष 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। शिकायत के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है। कांग्रेस पार्टी के लोग किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते हैं, यह भाजपा में ही संभव है।

इस शिकायत वाद पर चाईबासा कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ अप्रैल 2022 में जमानती वारंट जारी किया था। इस पर राहुल गांधी की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इसके बाद कोर्ट ने फरवरी, 2024 में उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। राहुल गांधी के अधिवक्ता ने इस पर कोर्ट में आवेदन देकर सशरीर उपस्थित होने की छूट मांगी थी, लेकिन उनका आवेदन खारिज कर दिया गया था। इसके खिलाफ राहुल गांधी झारखंड हाईकोर्ट पहुंचे थे, जहां पूर्व में उन्हें कई महीनों तक राहत मिली थी।

नई दिल्ली : यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा जल्द करेगा आयोग
नई दिल्ली : यूपीएससी संघ लोक सेवा आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा करेगा। घोषित होने के बाद, यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यूपीएससी परिणाम 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। पिछले साल के रुझानों के अनुसार, यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम आमतौर पर परीक्षा के बाद दो-तीन सप्ताह के भीतर घोषित किए जाते हैं। इस साल, प्रारंभिक परीक्षा रविवार, 25 मई को आयोजित की गई थी।

वर्ष 2025 के लिए, संघ लोक सेवा आयोग का लक्ष्य सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 979 रिक्तियों को भरना है। रिपोर्ट के अनुसार, यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 के लिए लगभग 10 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 परिणाम: कैसे जांचें - एक चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका यूपीएससी प्रीलिम्स परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं: यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं परिणाम अनुभाग पर जाएं होमपेज पर उपलब्ध यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें मेरिट सूची पीडीएफ डाउनलोड करें, और अपना नाम, रोल नंबर जांचें

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कल इतने बजे होगा जारी, इस लिंक से कर पाएंगे चेक
नई दिल्ली : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन 13 मई, 2025 को 10वीं  का परिणाम चेक करने के लिए पूरी तरह तैयार है. महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2025 सुबह 11 बजे जारी करेगा. हालांकि, डायरेक्ट रिजल्ट लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिवेट हो जाएगा. MSBSHSE SSC रिजल्ट 2025 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा. जारी होने के बाद, छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - sscresult.mkcl.org, mahresult.nic.in, mahahsscboard.in पर अपने महाराष्ट्र बोर्ड के परिणाम देख सकते हैं.

छात्र अपने रोल नंबर और मां के पहले नाम को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में इस्तेमाल करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपने महाराष्ट्र एसएससी 10वीं परिणाम 2025 चेक कर सकेंगे. इस साल, महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा के लिए कुल 16,11,610 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिनमें, 8,64,120 लड़के, 7,47,471 लड़कियां और 19 ट्रांसजेंडर शामिल थे.

पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2025 पास करने के लिए, छात्रों को कुल अंकों का न्यूनतम 35 प्रतिशत स्कोर करना होगा. अपने MSBSHSE कक्षा 10वीं परिणाम 2025 देखने के बाद, छात्रों को मार्कशीट पर दी गई जानकारी जैसे नाम, प्राप्त अंक, ग्रेड, योग्यता स्थिति आदि चेक करना चाहिए. वे परिणाम की घोषणा के कुछ दिनों बाद अपने स्कूल प्राधिकरण से अपनी मूल मार्कशीट ले सकते हैं. पिछले साल, महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा 2025 में कुल पास प्रतिशत 95.81 प्रतिशत था, जहां लड़कों ने 97.21 प्रतिशत की पास दर हासिल की थी, जबकि केवल 94.56 प्रतिशत लड़कियां ही परीक्षा में उत्तीर्ण हुई थीं.

नई दिल्ली : सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित; प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम रैंक हासिल कर शहर और देश का नाम रोशन किया
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने प्रथम रैंक (AIR-1) हासिल कर शहर और देश का नाम रोशन किया है। इस साल कुल 1,009 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप A और B) के लिए चुना गया है। शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरा और डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शाह मार्गी चिराग (4), आकाश गर्ग (5), कोमल पुनिया (6), आयुषी बंसल (7), राज कृष्ण झा (8), आदित्य विक्रम अग्रवाल (9) और मयंक त्रिपाठी (10) शीर्ष 10 में शामिल हैं। 1,132 रिक्तियों के मुकाबले 1,009 उम्मीदवारों को चुना गया है। इसमें 335 सामान्य वर्ग, 109 EWS, 318 OBC, 160 SC, 87 ST और 45 दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार शामिल हैं। 241 उम्मीदवारों का परिणाम अस्थायी रखा गया है।

यूपीएससी ने 230 उम्मीदवारों की एक समेकित रिजर्व लिस्ट भी जारी की है, जिसमें 115 सामान्य, 35 EWS, 59 OBC, 14 SC, 6 ST और 1 PwBD उम्मीदवार शामिल हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 16 जून 2024 को, मुख्य परीक्षा 20-29 सितंबर 2024 को और साक्षात्कार (पर्सनैलिटी टेस्ट) 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित हुए। कुल 5-6 लाख उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा दी, जिनमें से 2,845 ने साक्षात्कार के लिए क्वालिफाई किया।

शक्ति दुबे की उपलब्धि

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यूपीएससी 2024 में टॉप कर इतिहास रचा है। शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से बायोकैमेस्ट्री में एमएससी की है। 2018 में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद शक्ति दुबे ने सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और शहर को गौरवान्वित किया है, बल्कि लाखों यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं। शक्ति की सफलता पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।