Gurdaspur - Rokthok Lekhani

गुरदासपुर : मां के प्रेम संबंधों में रोड़ा बना बेटा तो हत्या कर आंगन में दफनाया, 12 साल बाद सुलझा मामला; कंकाल भी बरामद
गुरदासपुर : बटाला पुलिस ने 12 साल बाद हत्या के एक मामले को सुलझाने में सफलता हासिल की है। मामला सुलझने के साथ ही हैरानीजनक पहलू सामने आया है कि मृतक की मां ने ही प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहे अपने 14 वर्षीय बेटे की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। 12 साल तक मृतक की मां अपने प्रेमी के साथ घर से फरार होकर अलग-अलग राज्यों में रह रही थी। कुछ दिन पहले उसका प्रेमी गांव आया और पकड़ा गया। जिसके बाद पुलिस की सख्ती के चलते उसने बताया कि आरोपित मृतक की मां इस समय जालंधर में है। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। काबिलेजिक्र है कि इस मामले में पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों को करीब 11 साल पहले भगौड़ा करार दिया था।

पुलिस जिला बटाला की ओर से एसएसपी सुहेल कासिम मीर के नेतृत्व में पीओ के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एसपी इंवेस्टीगेशन बटाला गुरप्रताप सिंह और डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर हरीश बहल के निर्देशों के तहत थाना श्री हरगोबिंदपुर के इंचार्ज एसआई सुखविंदर सिंह, स्पेशल ब्रांच बटाला के इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रताप सिंह, एसआई रवेल सिंह, एएसआई गुरदेव सिंह, एएसआई रविंदर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल नवप्रीत सिंह ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अनसुलझे कत्ल का मामला 12 साल बाद सुलझाने में सफलता हासिल की है।

साल 2014 में थाना श्री हरगोबिंदपुर के गांव खोजकीपुर में संदीप सिंह उर्फ जगदीप सिंह पुत्र गुरमुख सिंह के गुम होने व उसके ताया हरजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी गांव खोजकीपुर की ओर से 20 अप्रैल 2014 को थाना श्री हरगोबिंदपुर में रणजीत कौर पत्नी गुरमुख सिंह व सतनाम सिंह उर्फ सत्ता पुत्र अजीत सिंह निवासी खोजकीपुर के खिलाफ दर्ज करवाया था। शिकायकर्ता ने पुलिस को बताया कि मृतक की मां के गांव में रहने वाले सतनाम सिंह के साथ संबंध बन गए थे। जिसका उसका लड़का विरोध करता था। इसी के चलते उन्होंने उसके साथ गलत किया।

खुदाई के दौरान बरामद किया गया कंकाल।
उक्त मामले में 12 साल से अगवा लड़के संबंधी कोई सुराग नहीं मिला था और न ही आरोपितों की गिरफ्तारी हो पाई। जिसके चलते जज निधि सैनी की ओर से उक्त दोनों आरोपितों सतनाम सिंह व हरजीत कौर को दस दसंबर 2014 को पीओ करार दे दिया गया था। जिन्हें उक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। टीम द्वारा की गई पूछताछ के दौरान रणजीत कौर ने पहले पुलिस को गुमराह करने के लिए बोला कि उसका लड़का यूपी में है।

पूछताछ में आरोपी मां ने किया खुलासा
पुलिस द्वारा यूपी में टीम को रवाना करने से पहले जब सख्ती से रणजीत कौर से पूछताछ की गई, तो फिर उसने बताया कि उसके पति की साल 2010 में मौत होने के बाद उसके आरोपित सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के संबंध थे और उसका लड़का संदीप उर्फ जगदीप सिंह जिसकी उम्र उस समय 14 साल थी, इसका विरोध करता था। उसे अपने रास्ते का रोड़ा समझते हुए रणजीत कौर ने अपनी प्रेमी सतनाम सिंह के साथ मिलकर 2014 में अपने लड़के संदीप सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को अपने ही रिहायशी मकान खोजकीपुर में दबा दिया।

आरोपितों की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मृतक संदीप सिंह के शव का पिंजर पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने नायब तहसीलदार विनोद मेहता, डीएसपी हरीश बहल, एसएचओ सुखविंदर सिंह की मौजूदगी में खुदाई के दौरान तीन फीट नीचे मृतक का कंकाल बरामद हुआ है। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि इन 12 सालों में वह राजस्थान, यूपी आदि कई राज्यों में इकट्ठे रहे। इस दौरान सतनाम सिंह मजदूरी का काम करता था। जिसे उनका गुजर बसर हो रहा था। पुलिस टीम ने बताया कि उन्हें गुप्तचर से सूचना मिली थी कि आरोपित सतनाम सिंह सत्ता कभी कभार गांव आता है। कुछ दिन पहले जैसे ही वह गांव पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबौच लिया। जिसके बाद रणजीत कौर की भी गिरफ्तारी कर ली गई।

मुंबई में पकड़ी गई हेरोइन मामले में वांछित तीन ड्रग तस्कर गुरदासपुर से गिरफ्तार...
मुंबई : पंजाब पुलिस ने तीन हाई प्रोफाइल ड्रग तस्कर काबू किए है। सभी को गुरदासपुर से पकड़ा गया है। यह तीनों जुलाई में मुंबई में न्हावा शेवा पोर्ट पर पकड़ी गई 72 किलोग्राम हेरोइन मामले में वांछित थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि तीनों अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी में शामिल हैं।

पंजाब पुलिस और ATS मुंबई के सहयोग से जुलाई 2022 को मुम्बई के न्हावा शेवा पोर्ट से पकड़ी गई 363 करोड़ रुपए की हेरोइन मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुरदासपुर पुलिस ने मिली एक इनपुट के आधार पर की है। इस गिरफ्तारी के बाद विदेश से हेरोइन मंगवाकर देश के विभिन्न राज्यों में तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड हुआ है।

DGP पंजाब गौरव यादव ने बताया कि तीनों आरोपी पंजाब में बड़े पैमाने पर सीमा पार और अंतर-राज्यीय नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल थे। पंजाब पुलिस के SSOC विंग ने जुलाई 2022 को इनपुट दी थी कि मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर खेप पहुंचाई गई है।

इसके लिए ATS का सहयोग किया गया। दुबई से मुंबई पहुंचे एक कंटेनर को खोला गया तो उसमें से 72.5 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। जिसकी इंटरनेशनल वैल्यू 363 करोड़ रुपए आंकी गई थी।

जांच में सामने आया कि यह कंटेनर जनवरी 2022 को दुबई से मुंबई पोर्ट पर पहुंचा था, लेकिन इसे कोई लेने ही नहीं पहुंचा, लेकिन इसकी सूचना SSOC विंग पंजाब को लग गई। दरअसल, पकड़े गए ये तीनों आरोपी अपने साथियों के साथ खेप को पोर्ट से निकालने के सही समय का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद इस खेप को देश के विभिन्न राज्यों तक सप्लाई किया जाना था।

आज गुरदासपुर कोर्ट में किया जाएगा पेश पकड़े गए तीनों तस्करों को आज दोपहर कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इनके साथियों को भी पकड़ा जाएगा। इस सफलता के बाद पंजाब पुलिस को देश में हेरोइन की तस्करी करने वाले एक चेन को तोड़ने में सफलता मिली है।