death threats - Rokthok Lekhani News

कल्याण पूर्व में घर खरीद के नाम पर महिला से 5 लाख की ठगी... जान से मारने की धमकी !
कल्याण : कल्याण पूर्व के आडिवली-ढोकळी क्षेत्र में घर खरीद के नाम पर एक महिला से 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पालघर जिले के मनोर क्षेत्र की रहने वाली कविता यादव ने आरोप लगाया है कि चॉल मालिक यादव बंधुओं ने उनसे पैसे लेकर ना तो घर दिया और ना ही पैसे वापस किए।

पीड़िता के अनुसार उन्होंने चॉल में एक कमरा और गाला खरीदने के लिए नकद और चेक के माध्यम से भुगतान किया था। जब उन्होंने घर का कब्जा मांगा तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में मानपाडा पुलिस स्टेशन में संतोष यादव, ब्रिजेश यादव, सुनील यादव, कृष्णा यादव और रंजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और भूमाफिया के इस गिरोह पर कार्रवाई की जा रही है।

उपमुख्यमंत्री शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी... ठाणे पुलिस स्टेशन में लगा रहा शिवसेना कार्यकर्ताओं का जमावड़ा
ठाणे: बीते दिन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले पर ठाणे पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले की जानकारी सोमवारो को अधिकारी ने दी और बताया कि ठाणे पुलिस ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

श्रीनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गुलजारी लाल फडतरे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपी की तलाश जारी है जिसकी पहचान ठाणे शहर के वारली पाडा निवासी हितेश धेंडे के रूप में हुई है। इस दौरान ठाणे पुलिस स्टेशन में शिवसेना के कार्यकर्ता बड़ी मात्रा में मौजूद रहे।

पुलिस ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि एकनाथ शिंदे को धमकी देने वाले आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

आपको बताते चले कि हाल ही में शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने रविवार को शिवसेना यूबीटी के प्रमुख नेता उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को 2024 के विधानसभा चुनाव के नतीजों को अपने विरोधियों के मुंह पर तमाचा बताया, जिन्होंने निर्वाचन आयोग और उच्चतम न्यायालय तक की आलोचना की थी। शिवसेना प्रमुख ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए शिवसेना (यूबीटी) के कई नेताओं का अपनी पार्टी में स्वागत करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिवसेना मजबूत हो रही है।

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार को मिली जान से मारने की धमकी... दफ्तर में पत्र भेजकर कहा- टुकड़े-टुकड़े कर देंगे
मुंबई : मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार को जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धमकी एक पत्र के जरिए दी गई है। यह पत्र उनके बांद्रा स्थित दफ्तर में आया था। पत्र में कहा गया है कि भाजपा नेता के टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, उनके दफ्तर में आए पत्र में भाजपा और शिंदे गुट के खिलाफ भी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया है। उनके कार्यालय ने इस बारे में जानकारी दी है। कार्यालय ने बताया कि आशीष शेलार ने इसकी शिकायत बांद्रा थाने में दर्ज कराई है।

कहा जा रहा है कि किसी अनजान व्यक्ति ने धमकी भरा खत उनके कार्यालय के लेटर बॉक्स में डाला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पत्र में धमकी देने वाले ने आशीष शेलार को संबोधित करते हुए लिखा है कि अगर आप इसी तरह आक्रामक बने रहे तो आपके और आपके परिवार को भी मार डालेंगे। इतना ही नहीं शवों को समुद्र में फेंक दिया जाएगा। फिलहाल शेलार ने धमकी देने वाले अनजान व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस भी इसे लेकर सतर्क हो गई है।

वह हर एंगल से इसकी जांच कर रही है।  ये पहली बार नहीं है जब आशीष शेलार को इस तरह की धमकी मिली हो। बीते साल भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। तब धमकी देने वाले व्यक्ति ने उन्हें फोन करके धमकाया था। तब भी उन्होंने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी और आरोपी को पकड़ भी लिया गया था।

शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई आकर देसी कट्टे से मार दूंगा… आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को आज (13 दिसंबर, मंगलवार) जान से मारने की धमकी मिली है. जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात शख्स ने पवार के घर सिल्वर ओक पर फोन कर पवार को मारने की धमकी दी और कहा कि वो मुंबई आकार देसी कट्टे से उन्हें जान से मार देगा.

सूत्रों ने बताया की फोन करने वाले शख्स ने हिंदी में धमकी दी. शरद पवार के बंगले पर पोस्टेड पुलिस ऑपरेटर की शिकायत पर गामदेवी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. कल ही एनसीपी प्रमुख पवार का जन्म दिन था और आज जान से मारने की धमकी मिलने से खलबली मच गई है. पुलिस ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है. धमकी भरा फोन करने वाले शख्स की की पहचान भी हो गई है. धमकी देने वाला शख्स बिहार का रहने वाला है.

धमकी देने वाले शख्स का लोकेशन ट्रेस किया गया है. संबंधित शख्स बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है. धमकी देने वाले शख्स का नाम नारायण सोनी बताया जा रहा है. फोन नंबर से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए निकल चुकी है.

दूसरी तरफ शरद पवार के कार्यालय से मिली जानकारियों के मुताबिक कॉल करने वाला शख्स मानसिक रूप से बीमार है. यह पहले भी एक बार इस तरह की धमकी दे चुका है. पुलिस ने तब उसे हिरासत में भी लिया था.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक शरद पवार को धमकी देने वाला शख्स हिंदी में बात कर रहा था. वह कह रहा था कि देशी कट्टे से वह उन्हें जान से मार देगा. लेकिन जान से मारने की धमकी देने की वजह सामने नहीं आई है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

हाल ही में राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल को भी जान से मारने की धमकी मिली थी. उन्हें यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से दी गई थी. बाद में पुलिस ने धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया था.