railways - Rokthok Lekhani News

मुंबई : रेलवे ने दी नई सौगात, यूपी से मुंबई तक दौड़ेंगी 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस, सस्ता और तेज सफर अब और आसान!
मुंबई : देश के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे 28 अप्रैल से उत्तर प्रदेश से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस  ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। ये ट्रेनें खास तौर पर आम और मध्यम वर्ग के यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही हैं, ताकि कम खर्च में बेहतर और तेज यात्रा का अनुभव मिल सके।

किन रूट्स पर चलेंगी ट्रेनें?
नई ट्रेन सेवाएं दो प्रमुख रूट्स पर चलाई जाएंगी :
बनारस से हडपसर (पुणे)
अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई)
इन ट्रेनों से यूपी और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
मधुमेह हमेशा के लिए ख़त्म हो जाएगा! सोने से पहले करें ये काम
बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन 28 अप्रैल को बनारस से अपनी पहली यात्रा शुरू करेगी।
रवाना: शाम 4:45 बजे
पहुंच: रात 12:55 बजे (अगले दिन)
कुल 18 स्टॉपेज
मुख्य स्टॉप: प्रयागराज, झांसी, बीना, इटारसी, भुसावल, मनमाड, अहमदनगर, दौंड
यह ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए बेहद राहत भरी साबित होगी।
अयोध्या–मुंबई (LTT) अमृत भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन अयोध्या धाम से मुंबई के लिए चलाई जाएगी।
रवाना: शाम 4:45 बजे
पहुंच: रात 9:05 बजे (अगले दिन)
कुल 12 स्टॉपेज
मुख्य स्टॉप: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जबलपुर, इटारसी, नासिक, कल्याण, ठाण
ट्रेन की खासियते
कुल 22 कोच
8 स्लीपर क्लास
11 जनरल कोच
1 पैंट्री कार
सस्ती और आरामदायक यात्रा

क्यों खास हैं ये ट्रेनें?
अमृत भारत एक्सप्रेस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह लगभग वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं दे, लेकिन किराया आम लोगों की पहुंच में रहे। इससे लंबी दूरी की यात्रा अब ज्यादा सुविधाजनक और किफायती होगी। ये नई ट्रेनें न सिर्फ यात्रा को आसान बनाएंगी बल्कि यूपी और महाराष्ट्र के बीच व्यापार, रोजगार और आवागमन को भी नई रफ्तार देंगी।

मुंबई : सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे पर आज नाइट ब्लॉक, जानें कौन सी लोकल ट्रेनें होंगी प्रभावित, देखें शेड्यूल
मुंबई: लोकल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। सेंट्रल रेलवे ने ठाणे और डोंबिवली स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य के चलते शनिवार रात 10 घंटे के मेगा ब्लॉक की घोषणा की है। इस ब्लॉक का असर लोकल सेवाओं के साथ-साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी पड़ेगा। यह ब्लॉक मुलुंड से ठाणे और दिवा से डोंबिवली के बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा। इस वजह से लोकल ट्रेनें कैंसिल रहेंगी और कुछ लोकल ट्रेनें देरी से चलेंगी। इसके साथ ही सीएसएमटी से कल्याण जाने वाली लोकल ट्रेनों में भी बदलाव होगा।

स्टेशन- मुलुंड से ठाणे और दिवा से डोंबिवली
रूट- अप और डाउन स्लो
टाइम- शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह 10 बजे तक
ब्लॉक टाइम के दौरान, स्लो रूट की लोकल ट्रेनें फास्ट रूट पर चलाई जाएंगी। चूंकि ठाकुर्ली और कोपर स्टेशनों पर फास्ट रूट का प्लेटफॉर्म नहीं है, इसलिए इन स्टेशनों पर लोकल ट्रेनें नहीं रुकेंगी।

ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल (शनिवार)
सीएसएमटी से रात 10.28 बजे सीएसएमटी - खोपोली

कल्याण से रात 11.15 बजे कसारा-सीएसएमटी
ब्लॉक के समय, कुछ लोकल कुर्ला, थाने, मुंब्रा से चलेंगी और यहां से शुरू होकर सिर्फ़ कल्याण तक चलेंगी। सीएसएमटी और दादर के लिए अप और डाउन मेल-एक्सप्रेस पाँचवीं-छठी लाइन से चलाई जाएँगी। इससे रविवार सुबह लोकल ट्रिप पर भी असर पड़ेगा। इस वजह से लोकल और मेल-एक्सप्रेस देरी से चलेंगी।

वेस्टर्न रेलवे पर आज नाइट ब्लॉक
वेस्टर्न रेलवे के पालघर और बोइसर स्टेशनों के बीच रेलवे फ्लाईओवर के लिए बॉक्स से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर का काम करने के लिए, पालघर और उमरोली स्टेशनों के बीच एक गर्डर खड़ा किया जाएगा। इसके लिए शनिवार रात 11.15 बजे से रविवार सुबह 5.10 बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक का असर मेमू ट्रेनों समेत लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ेगा। शनिवार को ट्रेन नंबर 19102 सूरत-विरार एक्सप्रेस सिर्फ दहानू स्टेशन तक ही चलाई जाएगी।

स्टेशन - पालघर से उमरोली
रूट - अप और डाउन
समय - शनिवार रात 11.15 बजे से रविवार सुबह 5.10 बजे तक
18 अप्रैल को मेमू कैंसिल
दहानू-विरार, दहानू रोड से रात 10.45 बजे छूटेगी
विरार-दहानू रोड, विरार से रात 9.05 बजे छूटेगी
विरार-दहानू रोड, विरार से रात 10.50 बजे छूटेगी
मेल-एक्सप्रेस देरी से चलेगी
बांद्रा टर्मिनस से बरौनी अवध (19037)
बोरीवली-नंदुरबार एक्सप्रेस (19425)
मुंबई सेंट्रल-हापा दुरंतो (12267)
बांद्रा टर्मिनस से जामन (22923)

मुंबई : गर्मी में रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को राहत; जान लें संचालन का समय
मुंबई : गर्मी में यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे की ओर से मुंबई, पुणे रूट पर कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाली इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग निर्धारित दिनों में किया जाएगा। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। मुंबई, पुणे रूट पर भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों

में आरक्षण भी शुरू हो गया है। इसके अलावा गोरखपुर से मुंबई दादर तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को और राहत मिलेगी।

इन स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन
01431 पुणे-गाजीपुर सिटी स्पेशल : यह ट्रेन 17 से 28 अप्रैल तक हर शुक्रवार और मंगलवार को पुणे से सुबह 6:40 बजे चलकर दूसरे दिन वाराणसी शाम 3:35 बजे पहुंचेगी। यहां से जौनपुर, औड़िहार होते हुए गाजीपुर सिटी तक जाएगी।
01432 गाजीपुर सिटी-पुणे स्पेशल : यह ट्रेन 17 से 28 अप्रैल तक हर रविवार और बृहस्पतिवार को गाजीपुर सिटी से सुबह 4:20 बजे चलकर वाराणसी स्टेशन होते हुए दूसरे दिन शाम 4:20 बजे पुणे पहुंचेगी।
01073 लोकमान्य तिलक-बनारस स्पेशल : यह ट्रेन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हर बुधवार और बृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक से चलाई जाएगी। यह दोपहर 12:15 बजे लोकमान्य तिलक से चलकर दूसरे दिन रात 11:30 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।
01074 बनारस-लोकमान्य तिलक स्पेशल : यह ट्रेन बनारस रेलवे स्टेशन से 3 अप्रैल से हर शुक्रवार और शनिवार को सुबह 5:30 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 4:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस : यह ट्रेन दादर से दोपहर 2:05 बजे चलकर दूसरे दिन बनारस स्टेशन पर रात 9:25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह वाराणसी स्टेशन होते हुए गोरखपुर जाएगी।

मुंबई-प्रयागराज के बीच चलेगी 44 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की मांग पर रेलवे का बड़ा फैसला
मुंबई : गर्मी की छुट्टियों के दौरान मुंबई और प्रयागराज के बीच भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और प्रयागराज के बीच 44 साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।  ये विशेष सेवाएं फरवरी से जुलाई 2026 तक अलग-अलग अवधियों में चलाई जाएंगी, जिससे होली और गर्मी की छुट्टियों में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

04102 एलटीटी-प्रयागराज स्पेशल
ट्रेन संख्या 04102 साप्ताहिक विशेष 17 फरवरी से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 16:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 17:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

कुल 22 सेवाएं इस दिशा में संचालित होंगी, जिनमें 17 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 और 7 अप्रैल 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक विशेष ट्रेन के रूप में 4 सेवाएं, 3 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक होली विशेष ट्रेन के रूप में 5 सेवाएं, 21 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक ग्रीष्मकालीन विशेष के रूप में 13 सेवाएं शामिल है।

04101 प्रयागराज-एलटीटी स्पेशल
ट्रेन संख्या 04101 साप्ताहिक विशेष 16 फरवरी 2026 से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को शाम 18:00 बजे प्रयागराज से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 14:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पहुंचेगी।

महाराष्ट्र: करेले की सब्जी बनाने पर बेटे ने की मां की हत्या, फिर अचार खाकर मनाया ‘जश्न’
इस रूट पर भी कुल 22 सेवाएं चलेंगी, जिनमें 16 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 और 6 अप्रैल 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक 4 विशेष सेवाएं,
2 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक होली विशेष के रूप में 5 सेवाएं, 20 अप्रैल 2026 से 13 जुलाई 2026 तक 13 ग्रीष्मकालीन विशेष सेवाएं शामिल हैं।
ये विशेष ट्रेनें कल्याण, इगतपुरी (केवल 04102 के लिए), नासिक, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना और मानिकपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना की बात करें तो इसमें एक एसी-2 टियर, 4 एसी-3 टियर, 9 शयनयान (स्लीपर), 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सेकंड सीटिंग के साथ सामान-सह-गार्ड ब्रेक वैन शामिल होंगे।

यात्रियों को बड़ी राहत
होली और गर्मी की छुट्टियों के दौरान मुंबई-प्रयागराज रूट पर टिकटों की भारी मांग रहती है। ऐसे में 44 अतिरिक्त साप्ताहिक सेवाएं शुरू होने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और वेटिंग लिस्ट का दबाव कम होगा। इन स्पेशल ट्रेनों से मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी राहत मिलेगी।