Urvashi - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : ED का एक्शन, उर्वशी, सोनू सूद, युवराज समेत कईयों की संपत्ति जब्त
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला और सोनू सोदू समेत सात लोगों की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने अवैध ऑनलाइन बैटिंग प्लेटफॉर्म 1xBet मामले में ये बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने प्रेस रिलीज के जरिए इस बारे में जानकारी साझा की। ईडी ने अवैध ऑनलाइन बैटिंग एप मामले में दो पूर्व क्रिकेटर और पांच फिल्म एक्टर के खिलाफ एक्शन लिया है। ईडी ने युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, उर्वशी रौतेला, सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और नेहा शर्मा की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत इस मामले में 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

ED की जांच में हुए कई खुलासे
ईडी की जांच विभिन्न राज्यों की पुलिस द्वारा 1xBet ऑनलाइन बैटिंग प्लेटफॉर्म के संचालकों के खिलाफ दर्ज की गई कई एफआईआर पर आधारित है।
ईडी का कहना है कि, 'जांच से पता चला है कि 1xBet और इसके सहयोगी ब्रांड 1xBat और 1xbat स्पोर्टिंग लाइंस पूरे भारत में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के संचालन को बढ़ावा देने और सुविधाजनक बनाने में शामिल थे।'

ईडी ने जब्त की करोड़ों की संपत्ति
ईडी इस मामले में काफी लंबे समय से कार्रवाई चल रही है। एजेंसी ने इससे पहले 6 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन और सुरेश रैना पर भी शिकंजा कसा था और इन दोनों क्रिकेटरों की 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। ईडी ने अब दो क्रिकेटर और पांच एक्टरों के पास से 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। एजेंसी इस मामले में अब तक 19.07 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

मुंबई: अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को समन; 16 सितंबर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने का आदेश
मुंबई: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में ईडी ने समन भेजा है। अभिनेत्री को 16 सितंबर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने का आदेश जारी किया गया है। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने ‘वनएक्सबेट’ नाम की एक सट्टेबाजी ऐप का विज्ञापन किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। उसी के आधार पर उर्वशी रौतेला को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनके साथ ही पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती को अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में समन भेजा गया है, उन्हें 15 सितंबर को मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। दरअसल, ईडी की जांच में सामने आया कि कई ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म गैरकानूनी तरीके से भारत में अपना कारोबार फैला रहे हैं। इन्हीं में से एक है ‘वनएक्सबेट, जिसके विज्ञापनों और प्रचार-प्रसार में कई सेलेब्रिटी जुड़े पाए गए हैं। जांच एजेंसी ये समझना चाहती है कि आखिर इन सितारों की भूमिका इन ऐप्स के प्रचार और पब्लिसिटी में किस हद तक रही है।

इसी सिलसिले में ईडी इस ऐप का प्रचार करने वाले सभी सेलिब्रिटी से पूछताछ कर रही है। ईडी ने पिछले सप्ताह भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में पूछताछ की थी। इन प्लेटफॉर्म पर कथित तौर पर छद्म विज्ञापनों के लिए और उपयोगकर्ताओं से धन इकट्ठा करने के लिए कई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया था। बताया जा रहा हा कि इसमें कई लोग पैसे लगा चुके हैं और उन्हें आर्थिक तौर पर काफी नुकसान झेलना पड़ा है। एक अन्य क्रिकेटर सुरेश रैना से भी पिछले महीने एजेंसी ने पूछताछ की थी। ईडी सट्टेबाजी ऐप्स के साथ मशहूर हस्तियों के संबंधों, अर्जित किसी भी विज्ञापन शुल्क और उनके बीच संचार के तरीके की जांच कर रहा है। जांच एजेंसी ने जांच के हिस्से के रूप में गूगल और मेटा (फेसबुक) के प्रतिनिधियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली के कमरे का वीडियो वायरल होने पर भड़कीं उर्वशी...
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। विराट की गैर मौजूदगी में वहां के होटल स्टाफ ने उनके कमरे में घुसने के बाद रूम से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

जरा सोचिए आपके कमरे और निजी सामान का कोई अनजान शख्स वीडियो बनाकर या फोटो खींचकर वायरल कर दे तो आपको कैसा लगेगा। जाहिर सी बात है कि खतरा महसूस होगा, तो बस यही हुआ है। इस घटना के बाद अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। ऐसे में उर्वशी रौतेला कहां पीछे रहने वाली थीं, उन्होंने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे डाली।

उर्वशी रौतेला ने विराट कोहली की पोस्ट साझा कर इस घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा अगर यही घटना किसी लड़की के साथ हुई होती तब क्या होता। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- ये बहुत ही खराब और बेशर्मी है...इस तरह की घटना अगर किसी लड़की के साथ हुई होती तो? इसके साथ ही उर्वशी ने दुखी वाले इमोजी भी साझा किए हैं।

इस घटना के बाद विराट कोहली ने भी सेलेब्स की प्राइवेसी को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेलेब्स की प्राइवेसी की इज्जत करना चाहिए, उनको मनोरंजन की चीज नहीं समझना चाहिए। विराट के साथ हुई इस घटना के बाद से उनके फैंस भी काफी परेशान हैं और उनकी पोस्ट पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

इस घटना के बाद विराट कोहली ने भी सेलेब्स की प्राइवेसी को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेलेब्स की प्राइवेसी की इज्जत करना चाहिए, उनको मनोरंजन की चीज नहीं समझना चाहिए। विराट के साथ हुई इस घटना के बाद से उनके फैंस भी काफी परेशान हैं और उनकी पोस्ट पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस बात को लेकर काफी नाराज हैं। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐसी हरकत करने वाले को जमकर फटकार लगाई है। अनुष्का ने अपनी पोस्ट में लिखा- कई बार ऐसे इंसीडेंट्स फेस किए हैं, जब फैंस ने किसी तरह का कोई कंपेशन और ग्रेस शो नहीं किया, लेकिन ये बहुत ही बेहूदा है।