became - Rokthok Lekhani News

मुंबई में प्रेमिका के लिए पति बना कातिल, पत्नी को उतारा मौत के घाट, डेढ़ साल बाद खुला राज
मुंबई : मुंबई के साकीनाका इलाके से सामने आई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. यह मामला सिर्फ एक हत्या का नहीं, बल्कि भरोसे और रिश्तों के टूटने की ऐसी कहानी है, जिसने इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ नई जिंदगी शुरू करने के लिए अपनी पत्नी की हत्या करवा दी और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. चौंकाने वाली बात यह रही कि करीब डेढ़ साल तक यह मामला आत्महत्या समझकर बंद होने की कगार पर था.

पुलिस को कैसे हुआ शक?
शुरुआत में जब यह घटना सामने आई थी, तो मौके की स्थिति देखकर इसे सामान्य मौत का मामला मान लिया गया. घर के अंदर शव पंखे से लटका मिला था, जिससे पहली नजर में यह आत्महत्या जैसा ही लग रहा था. शुरुआती जांच में भी कुछ ऐसा सामने नहीं आया जिससे हत्या का शक हो. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. मृतका के पिता को अपनी बेटी की मौत पर शुरू से ही शक था. उनका कहना था कि उनकी बेटी ऐसा कदम कभी नहीं उठा सकती. पिता की इसी जिद ने इस पूरे मामले की दिशा बदल दी.

पिता की जिद बनी सच सामने आने की वजह
मृतका के पिता ने हार नहीं मानी और बार-बार जांच की मांग करते रहे. आखिरकार उनकी जिद के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा और शव को कब्र से निकालकर दोबारा जांच कराई गई. दूसरी बार की जांच में जो सच सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया. रिपोर्ट में साफ लिखा था कि महिला की मौत फांसी से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई थी. यानी यह साफ तौर पर हत्या का मामला था. इसके बाद केस ने नया मोड़ लिया और इसे हत्या के रूप में दर्ज किया गया.

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि आरोपी पति सकाराम चौधरी का डिंपल चौधरी नाम की महिला से प्रेम संबंध था. उसकी पत्नी नारंगी उर्फ गीता (34) इस रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बन रही थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बना रहा था. उसने पहले भी दो बार हत्या की कोशिश की थी. एक बार चलती ट्रेन से धक्का देकर और दूसरी बार चाकू से हमला कर. लेकिन दोनों बार महिला बच गई.

सुपारी देकर करवाई हत्या
जब आरोपी अपनी कोशिशों में बार-बार असफल हुआ, तो उसने एक खौफनाक फैसला लिया. उसने अपने दोस्त की मदद से सुपारी देकर हत्या की योजना बनाई. करीब साढ़े छह लाख रुपये में यह सौदा तय हुआ. घटना वाली रात आरोपी ने अपने साथियों को घर बुलाया. जब उसकी पत्नी घर में अकेली थी, तब उसने खुद उसके पैर पकड़ लिए और बाकी लोगों ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया. यह पूरी घटना बेहद ठंडे दिमाग से अंजाम दी गई.

हत्या को आत्महत्या दिखाने की चाल
हत्या के बाद आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए शव को पंखे से लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे. शुरुआती जांच में पुलिस भी इसी भ्रम में आ गई और केस को सामान्य मौत मान लिया गया. यही वजह थी कि मामला लंबे समय तक दबा रहा और आरोपी खुला घूमता रहा. अगर पिता ने आवाज न उठाई होती, तो शायद यह सच कभी सामने नहीं आता.

दोबारा जांच में खुली परतें
जब मामला हत्या के रूप में दर्ज हुआ, तो पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की. आरोपी से कई बार पूछताछ की गई, लेकिन वह हर बार खुद को निर्दोष बताता रहा. करीब तीन बार वह पुलिस को गुमराह करने में सफल भी रहा. लेकिन चौथी बार जब पुलिस ने ठोस सबूतों के साथ सख्ती दिखाई, तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस पूरे मामले में पुलिस ने पति समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें उसका दोस्त और दो सुपारी किलर भी शामिल हैं. सभी आरोपी अब जेल में हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.  पकड़े गए आरोपियों का नाम मुख्य साजिशकर्ता पति सकाराम चौधरी (36), उसके दोस्त शंकर डांगी (36) और दो अन्य कॉन्ट्रैक्ट किलर बाबू उर्फ राघव उर्फ अमरचंद गायरी (22) व दिनेश गायरी (20) है.

रिश्तों पर उठे सवाल
यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि किस तरह लालच और अवैध संबंध इंसान को हैवान बना सकते हैं. जिस व्यक्ति के साथ जीवन बिताने की कसम खाई, उसी की जान लेने की साजिश रच देना समाज के लिए एक बड़ा सवाल है.

मुंबई : यात्रियों से वसूला 1 करोड़ से ज्यादा जुर्माना, ऐसा करने वाले पहले टीटीई बने मोहम्मद शम्स
मुंबई :महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक टीटी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला है. टीटीई ने 11, 483 यात्रियों पर यह जुर्माना लगाया.मंडल रेल प्रबंधक  मुंबई मंडल  ने यह जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी. एक पोस्ट में लिखा गया- सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन को वित्त वर्ष 2025–26 में पहला ऐसा टीटीई मिला है जिसने बिना टिकट यात्रा करने वालों पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है.

01 अप्रैल 2025 से 14 मार्च 2026 के बीच सीटीआई मोहम्मद शम्स ने नियमित टिकट जांच के दौरान 11,483 बिना टिकट यात्रियों पर कुल 1.03 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाकर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की.

2025 में चर्चा में आया था मध्य रेलवे
इससे पहले मध्य रेलवे तब चर्चा में आया था जब अक्टूबर 2025 में सेंट्रल रेलवे ने अप्रैल से अगस्त 2025 के बीच बिना टिकट यात्रा करने वाले 17.19 लाख यात्रियों से 100.50 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला था.  अगस्त महीने में ही जुर्माने की राशि साल-दर-साल आधार पर 55 प्रतिशत बढ़कर 13.78 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. इस दौरान 2.76 लाख लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया. कुल जुर्माने में मुंबई डिवीजन का योगदान 29.17 करोड़ रुपये रहा, जबकि भुसावल डिवीजन से 36.93 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया था.

मुंबई : बीएमसी में जीत के बाद BJP ने घोषित की मुंबई की टीम, उत्तर भारतीयों को तवज्जो, जानें कौन क्या बना?
मुंबई : मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने अपनी टीम की घोषणा कर दी। साटम ने अपनी टीम में युवाओं को बड़े पैमाने पर मौका दिया है। वहीं 81 सदस्यीय कमेटी में 24 उत्तर भारतीयों को जगह दी गई है। आचार्य पवन त्रिपाठी को महासचिव पद पर बरकरार रखा गया है। जबकि अमरजीत मिश्रा और पंकज यादव को उपाध्यक्ष , पूर्व नगरसेवक दीपक सिंह को युवा मोर्चा की कमान दी गई है। साटम की कार्यकारिणी में प्रदीप मिश्रा को मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चे का अध्यक्ष बनाया गया है। अभी कुछ दिन पहले ही रविंद्र चव्हाण ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की थी। उसमें एक भी उत्तर भारतीय नेता को जगह नहीं दी गई थी।

साटम ने टीम में साधा संतुलन
महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के उलट अमित साटम ने अपनी कार्यकारिणी में बड़े पैमाने पर उत्तर भारतीयों को शामिल किया है। इसे बीएमसी चुनाव में बीजेपी को मिली शानदार जीत का असर माना जा रहा है। जिसमें उत्तर भारतीय वोटरों ने एक मुश्त बीजेपी को वोट दिया था। उसी का परिणाम था कि बीजेपी 89 सीट जीतने में सफल रही और बीएमसी में पहली बार बीजेपी का महापौर बना है। बता दें कि मुंबई बीएमसी चुनाव से पहले आशीष शेलार की जगह अमित साटम को मुंबई बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया था। जानकारों का कहना है कि साटम ने पार्टी में जातीय, क्षेत्रीय और भाषाई संतुलन बनाया है। उनकी टीम में युवा, महिला और नए चेहरों को मौका मिला है इसमें कई नगरसेवक भी शामिल हैं।

मुंबई बीजेपी टीम की बड़ी बातें:
अमित साटम ने 8 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया है। इसमें अभिजीत सामंत, अमरजीत मिश्रा, रवि राजा सहित किरण शेलार शामिल हैं।
3 महासचिव बनाए गए हैं। इसमें पवन त्रिपाठी के साथ राजेश शिरवडकर, विनोद शेलार और श्वेता पारुलकर शामिल हैं।
8 सचिव में मनोनीत नगरसेवक प्रतीक कर्पे, बिंदू त्रिवेदी , अखिलेश चौबे और रुक्मिणी खरटमल आदि शामिल हैं।
7 प्रवक्ता बनाए गए हैं। इनमें उज्जवल निकम के पुत्र अनिकेत निकम को प्रवक्ता बनाया गया है। साथ ही निरंजन शेट्टी और किशोर जोशी आदि शामिल हैं।

कार्यकारिणी में ये 10 उत्तर भारतीय
मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम की नई टीम में अखिलेश चौबे को सचिव,राहुल तिवारी, सुमिता सिंह, अजय सिंह और उदय प्रताप सिंह को प्रवक्ता बनाया गया है। साटम ने 25 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की है, इसमें 10 उत्तर भारतीयों को जगह दी गई है , इसमें राजेश रस्तोगी, योगेश दुबे, अखिलेश सिंह , सीताराम तिवारी प्रमुख हैं। 27 मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें मुंबई युवा मोर्चे की कमान पूर्व नगरसेवक दीपक सिंह , उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, एड मदन गुप्ता को लीगल सेल का सह संयोजक, उत्तराखंड सेल का अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाई , बिहार प्रकोष्ठ का संयोजक मनोज झा और रिक्शा एवं टैक्सी चालक आघाडी का अध्यक्ष केके तिवारी को बनाया गया है। किरीट भंसाली को मुंबई का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

मुंबई कलेक्टर बनते ही बदल डाला सिस्टम, मॉर्डन सेतु को लेकर चर्चा में आईएएस सौरभ कटियार
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले साल मई में आठ आईएएस ऑफिसर्स का तबादला किया था। तब 2016 बैच के अधिकारी सौरभ कटियार को अमरावती से बुलाकर मुंबई उपनगर जिले का कलेक्टर बनाया था। महाराष्ट्र के युवा आईएएस में शामिल सौरभ कटियार ने सीएम फडणवीस की उम्मीद के अनुसार 9 महीने जिले के सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है। सौरभ कटियार ने मॉडर्न गवर्नेंस के तहत 'मॉडर्न सेतु' इनीशिएटिव शुरू किया है। यह एक कॉम्प्रिहेंसिव सर्विस डिलीवरी इकोसिस्टम है। जिसे ट्रेडिशनल ऑफिस सिस्टम को हाई-परफॉर्मेंस गवर्नेंस मॉडल में मॉडर्न बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। कटियार की इस पहल से लोगों को काफी सहूलियत हो रही है, उनका समय भी बच रहा है। उनकी इस पहल की काफी सराहना भी हो रही है।

'मॉडर्न गवर्नेंस' के लिए मॉडर्न सेतु

मुंबई सबअर्बन जिला सबसे ज्यादा आबादी वाले जिलों में से एक है। यह फाइनेंशियल कैपिटल का एक अहम हिस्सा है। हर दिन लाखों नागरिक सर्टिफिकेट, डॉक्यूमेंट और जरूरी सर्विस के लिए सरकारी ऑफिस जाते हैं। कटियार ने कॉर्पोरेट-ग्रेड इंफ्रास्ट्रक्चर को व्हाट्सएप ऑटोमेशन और मोबाइल सेतु आउटरीच जैसे एडवांस्ड डिजिटल सॉल्यूशंस के साथ इंटीग्रेट करके मॉडर्न सेतु की पहल शुरू की है। इससे नागरिकों का समय बच रहा है। सिस्टम की एक्सेसिबिलिटी बढ़ गई है। इतना ही नहीं ओवरऑल एक्सपीरियंस भी बेहतर हो गया।

फडणवीस ने सौंपी थी बड़ी जिम्मेदारी

महाराष्ट्र कैडर के युवा आईएएस अधिकारी सौरभ कटियार को सीएम फडणवीस ने मुंबई बुलाकर बड़ा प्रमोशन दिया था। तब सौरभ कटियार ने राजेंद्र क्षीरसागर की जगह ली थी। सौरभ कटियार मुंबई के जिस क्षेत्र को बतौर कलेक्टर संभालते हैं। उनमें कुर्ला, अंधेरी, बोरीवली सब डिवीजन शामिल हैं। सौरभ कटियार बतौर अमरावती कलेक्टर ही मुख्यमंत्री फडणवीस की नजर में आए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों से ही प्रशासकीय गतिमानता पुरस्कार हासिल किया था। अब मुंबई उपनगर जिला कलेक्टर के तौर पर सौरभ कटियार फिर सुर्खियों में हैं। सौरभ कटियार ने पिछले दिनों मुंबई के प्रभारी मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की मौजूदगी में एक टास्क हाथ में लिया था। इसमें उन्होंने एक साल में मुंबई की 500 एकड़ सरकारी जमीन को मुक्त कराने का लक्ष्य तय किया है। यह जमीन अभी भू-माफिया के कब्जे में है। इस जमीन आम मुंबईकर के लिए सुविधाएं विकसित करने में किया जाएगा।