OPD - Rokthok Lekhani

नागपुर/ मेडिकल-मेयो में अब तक 90 मरीजों की मौत... प्राइवेट ओपीडी बंद होने से भटकते रहे मरीज
नागपुर : निवासी डॉक्टरों की हड़ताल के पांचवें दिन भी सरकार द्वारा मांगों को लेकर कोई हल नहीं निकाला गया। सरकार भी अपनी जिद पर अड़ी हुई है। निवासी डॉक्टरों के साथ ही इंटर्न, बांडेड डॉक्टर भी कामबंद आंदोलन में शामिल हो गये हैं। वार्डों में मरीजों के बुरे हाल हो रहे हैं। ओपीडी में लंबी कतार लग रही है। इतना ही नहीं शनिवार को प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी से डॉक्टर नदारद रहे। पिछले पांच दिनों के भीतर मेडिकल और मेयो में 90 मरीजों की मौत हुई है। डॉक्टरों ने दिनभर आंदोलन किया।

ओपीडी के सामने प्रदर्शन कर अपना विरोध भी प्रकट किया। अब डॉक्टरों की हड़ताल गंभीर स्थिति में पहुंच रही है। सेंट्रल मार्ड पुख्ता सुरक्षा इंतजाम सहित अन्य मांगें कर रहा है। अब तक सेंट्रल मार्ड के साथ वैद्यकीय आयुक्त, सचिव और संचालक के साथ 2-3 दौर की बैठकें भी हुईं लेकिन सरकार लिखित आश्वासन देने को तैयार नहीं है। दोनों के बीच संघर्ष की वजह से आम जनता को परेशान होना पड़ रहा है। बीमारियों के सीजन में मरीजों को बिना इलाज के ही लौटने जैसी नौबत आ गई है।

हालांकि अब तक इमरजेंसी सेवा जारी है। इस वजह से गंभीर मरीजों सहित आईसीयू में भर्ती मरीजों का योग्य उपचार हो रहा है लेकिन नियोजित ऑपरेशन रद्द किये जाने से मरीजों की प्रतीक्षा बढ़ गई है। वार्ड में भर्ती मरीजों को हड़ताल खत्म होने का इंतजार है। मंगलवार से लेकर शनिवार की दोपहर 2 बजे तक मेडिकल में 64 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, मेयो में 24 मरीजों ने दम तोड़ा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि मरीजों की मौत के लिए हड़ताल जिम्मेदार नहीं है। कुछ मरीज गंभीर थे और कुछ की बीमारी व वृद्धावस्था के चलते मौत हुई है।

आईएमए की ओर से चौबीस घंटे ओपीडी बंद की घोषणा की गई थी। इसका असर भी देखने को मिला। शनिवार को अनेक अस्पतालों सहित प्राइवेट क्लीनिक बंद रहे। केवल आईएमए ही नहीं बल्कि आयुर्वेद, यूनानी और होमियोपैथ डॉक्टरों ने भी ओपीडी बंद रखी। हालांकि, इमरजेंसी शुरू थी लेकिन नियमित जांच कराने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

एम्स के निवासी डॉक्टर भी हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। डॉक्टरों ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का निर्वाह किया। हालांकि, इमरजेंसी सेवा जारी है लेकिन ओपीडी सहित वार्डों में डॉक्टर नहीं दिखाई दे रहे हैं। यहां दूर-दूर से मरीज आते हैं लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एम्स में भी लगभग स्वास्थ्य सेवा लड़खड़ा गई है।

इस बीच महाराष्ट्र मेडिकल टिचर्स एसोसिएशन की ओर से भी मेडिकल में विरोध प्रदर्शन किया गया। सभी प्राध्यापकों ने काली फीता लगाकर काम किया। वहीं, डीन भी काली फीता लगाकर कार्यालय में पहुंचे। डीन कार्यालय के सामने प्राध्यापकों ने नारेबाजी करते हुए निवासी डॉक्टरों का समर्थन किया।

शनिवार को सेंट्रल मार्ड के पदाधिाकरियों ने सिटी पहुंचे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके निवास में जाकर मुलाकात की। पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए केंद्र सरकार तक उनकी मांगें पहुंचाने और समस्या के निराकरण के लिए सहयोग की मांग की। उन्होंने बताया कि निवासी डॉक्टरों को चौबीस घंटे सेवा देते हुए अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि उनकी सुरक्षा बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं महिला डॉक्टरों ने फडणवीस को राखी बांधकर सुरक्षा की गारंटी लेने और कोलकाता प्रकरण के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने में मदद करने की भी मांग की।

मुंबई में बढ़ते प्रदूषण के बीच जेजे अस्पताल ने सांस के मरीजों के लिए खोला अलग ओपीडी वार्ड...
मुंबई : शहर में बढ़ते प्रदूषण के बीच, मुंबई के जेजे अस्पताल ने सांस की समस्याओं से पीड़ित मरीजों को आपातकालीन उपचार प्रदान करने के लिए एक अलग ओपीडी वार्ड खोला है। जेजे हॉस्पिटल ने कहा, देश और महाराष्ट्र, खासकर मुंबई में प्रदूषण बढ़ रहा है, इसलिए सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका है। इसे देखते हुए मुंबई के जेजे हॉस्पिटल ने सांस संबंधी बीमारियों पर एक अध्ययन शुरू किया है।

सांस के मरीज सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विशेष ओपीडी में इलाज करा सकते हैं। ऐसे मरीजों का इलाज दोपहर के बाद किसी भी समय कैजुअल्टी या इमरजेंसी वार्ड में किया जाएगा।
प्रतिदिन सांस के मरीजों की संख्या की दैनिक रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को सौंपी जाएगी। जेजे अस्पताल ने कहा, "अगर सांस के मरीजों की संख्या बढ़ती है तो एक और अलग वार्ड खोला जाएगा।" इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राज्य में मौजूदा प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा के लिए आज एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

मुंबई को उम्मीद है कि बुधवार को भारी बारिश स्वच्छ हवा के लिए हांफ रहे शहर के लिए राहत लेकर आएगी। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR-India) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में वर्तमान AQI 121 दर्ज किया गया। राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने बुधवार को कहा कि मुंबई में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निगम द्वारा कई नई पहल की जा रही हैं।

केसरकर ने एएनआई को बताया, प्रदूषण का स्तर निर्धारित स्तर से ऊपर है (मुंबई में)। और इसीलिए निगम द्वारा कई नई पहल की जा रही हैं। उनमें से एक है पानी से सड़कें साफ़ करना। दूसरा है निर्माण स्थलों पर पानी का छिड़काव। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए फॉगिंग गन, जो हवा में पानी का छिड़काव करती है, का भी उपयोग किया जा रहा है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार और मुंबई और आसपास के इलाकों में नगर निगम अधिकारियों को बिगड़ते वायु प्रदूषण के मुद्दे को कम करने के लिए अंतरिम निर्देश पारित किए थे।

दिवाली के बाद बढ़ी डायबीटीज...मुंबई में ओपीडी में ज्यादा आ रहे केस, कई का शुगर लेवल 400 के पार
मुंबई: दिवाली के बाद मुंबईकरों को डायबीटीज बढ़ने से ओपीडी की संख्या में वृद्धि हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि जो लोग हाई शुगर लेवल से पीड़ित थे, त्योहार के दौरान हाई कैलरी डाइट से उन्हें अब दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कई मरीजों में तो ब्लड शुगर लेवल 400 से 500 मिलीग्राम/डीएल तक होने, यूरीन इंफेक्शन, स्किन इंफेक्शन, बुखार और चक्कर आने की शिकायतें पाई जा रही हैं।

सेंट जॉर्ज अस्पताल के डायबीटीज विशेषज्ञ डॉ. गोकुल भोले ने बताया कि दिवाली के बाद उन्होंने एक दिन में लगभग 50 रोगियों में शुगर लेवल 300 से ज्यादा पाया है। उनमें से कुछ को डायबीटीज के कारण इंफेक्शन भी हो रहे हैं।