trapped - Rokthok Lekhani News

मुंबई: कुर्ला में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से हड़कंप, 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। कुर्ला के चिराग नगर इलाके में बुधवार तड़के भूस्खलन की घटना हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूस्खलन के बाद बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो गया, जिसके नीचे 4 से 5 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गए हैं। वहीं, दो लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं. बीएमसी मेयर रितु तावड़े भी घटनास्थल पर पहुंच रही है.

यह घटना गौसिया चॉल, राठौड़ मेडिकल के पास हुई है. सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल पहुंच गया है. मलबे में 4 से प5 लोगों के फंसे होने का शक है. दो की मौत हो चुकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और लोगों को निकाला जा रहा है. इसकी वीडियो भी सामने आई है. दरअसल, मुंबई में बीती रात को काफी बरसात थी, जिसके चलते कुर्ला के इस चॉल पर पहाड़ का हिस्सा गिर गया. बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, सुबह करीब 3:48 बजे भूस्खलन की सूचना मिली थी.
हादसे में 4 से 5 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई गई है. घटना की जानकारी मिलते ही बीएमसी फायर ब्रिगेड, पुलिस, बिजली वितरण कंपनी, 108 एंबुलेंस और बीएमसी वार्ड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. लगातार मलबे को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के पूरे इंतजाम हैं. वहीं, डीसीपी गणेश शिंदे ने जानकारी देते हुए कहा, "बारिश की वजह से घाटकोपर पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अशोकनगर इलाके में भूस्खलन हुआ है. अब तक दो शव बरामद किये गए हैं, और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सभी जरूरी टीमों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी यहां तैनात हैं, जिसमें बीएमसी, एनडीआरएफ, और दूसरी एजेंसियों के अधिकारी शामिल हैं. यह सुबह करीब 3 बजे हुआ था. करीब 4-5 लोगों के फंसे होने की संभावना है."

बता दें कि पहले ही एनडीआरएफ और प्रशासन इस तरह के इलाकों का दौरा कर लोगों को अगाह कर रही है. इसके साथ ही लोगो से अपील भी की जाती है कि अलर्ट रहें या इस तरह के घरों में रहने से बचें, लेकिन अवैध तौर पर बने इन घरों में लोग रहते हैं. यह घर इतने मजबूत नहीं होते और बारिश के समय में ढह तक जाते हैं जिससे कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है. मुंबई में येलो अलर्ट जारी बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में फिलहाल मानसूनी बारिश जारी रहेगी. विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मुंबई के उपनगरों में बारिश मंगलवार सुबह 2,000 मिमी बारिश के आंकड़े को पार कर गई,

गढ़चिरौली : प्रेम जाल में फंसाकर युवक से लाखों रुपए की वसूली, जहर पिलाकर हत्या की कोशिश
गढ़चिरौली : महाराष्ट्र के गढ़चिरैली जिले आरमोरी शहर में एक बेहद चौंकाने वाला और फिल्मी अंदाज में हनी ट्रैप का मामला उजागर हुआ है, जिसमें एक युवती और उसके दो साथियों पर एक युवक को प्रेम जाल में फंसाकर उससे लाखों रुपए की उगाही करने तथा बाद में उसकी जान लेने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई है और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आरमोरी का रहने वाला 26 वर्षीय कृष्णा मारुति लाड होटल व्यवसाय से जुड़ा है और साथ ही पढ़ाई भी कर रहा था। करीब डेढ़ वर्ष पहले 23 वर्षीय श्रेया हेमके नाम की युवती से पहचान हुई थी। यह पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। शुरुआती दौर में दोनों के बीच संबंध सामान्य और सौहार्दपूर्ण थे, लेकिन कुछ समय बाद युवती के जीवन में एक और युवक के आने से दोनों के बीच विवाद और तनाव उत्पन्न होने लगा।

इसी दौरान आरोप है कि श्रेया हेमके ने अपने दो साथियों नितीन जोध और राजू अंबानी के साथ मिलकर एक सुनियोजित साजिश के तहत कृष्णा लाड को ब्लैकमेल करना शुरू किया। आरोपियों ने कृष्णा और श्रेया के बीच हुई निजी बातचीत (व्हाट्सऐप चैटिंग) को सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसके साथ ही उसे और उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी जाती रही। बदनामी और सामाजिक प्रतिष्ठा के डर से पीड़ित युवक ने समय-समय पर आरोपियों को करीब 3 से 4 लाख रुपए की राशि दी। हालांकि, इसके बावजूद आरोपियों की मांग थमी नहीं और उन्होंने युवक से 15 लाख रुपए की अतिरिक्त रकम की मांग की। पीड़ित के अनुसार, 14 मार्च को रात करीब 8 से 8:15 बजे के बीच आरमोरी से ब्रह्मपुरी मार्ग पर आरोपियों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसे जबरन कीटनाशक पिलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास भी किया गया। गंभीर अवस्था में युवक ने अपने भाई को फोन कर घटनास्थल पर बुलाया, जिसके बाद उसे तत्काल आरमोरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकीय स्थिति गंभीर होने के कारण उसे आगे इलाज के लिए पहले ब्रह्मपुरी स्थित एक निजी अस्पताल और बाद में नागपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना के बावजूद पुलिस द्वारा समय पर मामला दर्ज नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली और कथित रूप से राजनीतिक संबंध रखने वाले हैं, जिसके चलते पुलिस की ओर से प्रारंभिक स्तर पर टालमटोल की गई। 31 मार्च से 3 अप्रैल तक लगातार पुलिस थाने के चक्कर लगाने और निवेदन करने के बाद अंततः मामला दर्ज किया गया।

आरमोरी पुलिस ने इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस 2023) की धारा 109, 308(4), 115(2), 126(2) तथा 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल हनी ट्रैप जैसे संगठित अपराधों की गंभीरता को उजागर किया है, बल्कि यह भी प्रश्न खड़े किए हैं कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को समय पर न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराना कितना आवश्यक है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, और आरोपियों की भूमिका, आपसी साजिश, तथा कथित राजनीतिक संरक्षण के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

मुंबई पुलिस ने अंधेरी होटल में ध्वस्त किया अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का जाल, नौकरी के नाम पर फंसीं युगांडा की महिलाएं बचाईं
मुंबई : मुंबई पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधेरी पूर्व के एक होटल में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। नौकरी का झांसा देकर भारत लाई गई युगांडा की दो विदेशी महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेले जाने का आरोप है। पुलिस ने होटल के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि होटल मालिक और एक केन्याई महिला, जो इस रैकेट की मुख्य कड़ी बताई जा रही है, फरार हैं।

मुंबई पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सांताक्रूज पुलिस स्टेशन की एक महिला अधिकारी की शिकायत पर की गई। पुलिस को अंधेरी (पूर्व) के एके रोड स्थित होटल विला पैलेस में संदिग्ध गतिविधियों की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि 30 और 36 साल की दोनों युगांडाई महिलाओं को रोजगार दिलाने के बहाने भारत लाया गया था। बाद में उन्हें होटल में ही रखा गया और ग्राहकों के लिए मजबूर किया गया।

पुलिस के अनुसार, केन्याई नागरिक जैस्मीन ने महिलाओं को मुंबई लाने, उनके ठहरने और ग्राहकों की व्यवस्था करने में अहम भूमिका निभाई। पीड़ित महिलाओं की आवाजाही पर भी सख्त पाबंदी थी। मामले की जांच में विदेशी नागरिकों से जुड़े नियमों के गंभीर उल्लंघन भी सामने आए। होटल प्रबंधन ने न तो विदेशी मेहमानों का सही रिकॉर्ड रखा और न ही अनिवार्य सी-फॉर्म जमा किया। महिलाओं का नाम होटल रजिस्टर में दर्ज न होना पुलिस को साजिश और सबूत छिपाने की ओर इशारा करता है। छापेमारी के दौरान होटल मैनेजर विवेककुमार वैद्यनाथ यादव (26) और हाउसकीपिंग स्टाफ के अनिल कुमार जोकू पुष्पाकर (24), धीरज मधुकर जावले (35) और महेश राजपाल राजवरिया (45) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अब होटल मालिक अक्षय दिलीप शेडगे और फरार केन्याई महिला जैस्मिन की तलाश में जुटी है। होटल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं और उनकी बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला सिर्फ एक होटल तक सीमित नहीं हो सकता। अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है और जांच आगे बढ़ने के साथ और खुलासे व गिरफ्तारियां संभव हैं।

मुंबई : ऑनलाइन जाल में फंस गई नाबालिग; अश्लील तस्वीरें भेजने और सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी
मुंबई : दक्षिण मुंबई की एक नाबालिग लड़की हाल ही में एक डरावने ऑनलाइन जाल में फंस गई। मामला शुरू हुआ जब लड़की को ब्रिटेन का एक अज्ञात नंबर (+44) से व्हाट्सएप कॉल आया। शुरुआत में यह मासूम दोस्ती जैसी लगी, लेकिन चार दिनों में यह दोस्ती एक डरावने ब्लैकमेल में बदल गई। आरोपी ने लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने और सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी दी।

कैसे हुआ डिजिटल ग्रूमिंग का जाल?
जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारी बताते हैं कि आरोपी ने धीरे-धीरे लड़की का विश्वास जीतकर उसे अपनी बातों में उलझाया। लड़की को महसूस ही नहीं हुआ कि वह जोखिम में है। जैसे ही उसने एक बार तस्वीरें भेज दीं, आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लोक-लाज के डर का इस्तेमाल कर लड़की पर दबाव बनाया। इस पूरी प्रक्रिया में लड़की भावनात्मक रूप से टूट गई और उसके व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया।

क्या माता-पिता और स्कूल समय पर समझ पाए?
लड़की के माता-पिता ने उसका मोबाइल चेक किया और पूरी कहानी समझी। तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78(2), पॉक्सो अधिनियम की धारा 11, 12, 15 और आईटी अधिनियम की धारा 67ए के तहत दर्ज किया गया। शुरुआती जाँच में पता चला कि नंबर यूके में पंजीकृत था और आरोपी ने संभवतः वर्चुअल या नकली नंबरों का इस्तेमाल किया।
डिजिटल सुरक्षा: क्या करें और क्या न करें?