bandh - Rokthok Lekhani

मुंबई : 12 फरवरी को केंद्रीय Labour Law के विरोध में भारत बंद, कांग्रेस ने विरोध का समर्थन किया
मुंबई : देश में कई संगठनों ने 12 फरवरी को भारत बंद की अपील की है। बैंक कर्मचारी यूनियनों से लेकर किसान यूनियनों तक, सभी गुरुवार को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। नए लेबर कानूनों, भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट, मनरेगा में बदलाव, बीवी-जीआरजी जैसे मुद्दों पर देश में कर्मचारी यूनियनों और किसानों में भारी नाराजगी है। इस बंद का बैंकों, सरकारी दफ्तरों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेक्टर और बाजारों पर बड़ा असर पड़ सकता है। इस देशव्यापी हड़ताल का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है।

कांग्रेस का बंद को समर्थन केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा लेबर कानूनों में किए गए बदलावों का पूरे देश में कड़ा विरोध हो रहा है। देश भर की दस लेबर यूनियनों ने गुरुवार, 12 फरवरी, 2026 को इन लेबर कानूनों के विरोध में हाथ मिलाया है।भारत बंदअलग-अलग किसान संगठनों ने भी इस भारत बंद का समर्थन किया है और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने भी कल के भारत बंद का समर्थन किया है। नौकरी जाने का डर केंद्र सरकार ने लेबर लॉ में जो बदलाव किए हैं, उससे मज़दूरों के लिए कई तरह के सवाल और परेशानियां खड़ी हो गई हैं। लेबर लॉ में हुए बदलावों से मज़दूरों के हितों पर असर पड़ा है। इस नए बदलाव से मज़दूरों को कम मौके मिलेंगे। चूंकि केंद्र की BJP सरकार की पॉलिसी किसान और मज़दूर विरोधी है, इसलिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के आदेश पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों को इस बंद में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (ऑर्गनाइज़ेशन और एडमिनिस्ट्रेशन) गणेश पाटिल ने यह जानकारी दी है।

देश भर में बंद का क्या कारण है? भारत बंद में 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियन शामिल हैं। इनमें INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTUC, TUCC, SEWA, AICCTU, LPF और UTUC शामिल हैं। यह हड़ताल नए लेबर कोड और भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ है। इन नए बदलावों का देश के मज़दूर वर्ग, अर्थव्यवस्था और आम नागरिकों पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है। इन संगठनों ने सरकार की नई पॉलिसी का विरोध किया है। इन संगठनों का आरोप है कि इन चार नए लेबर कानूनों की वजह से कर्मचारियों और वर्कर्स के अधिकार छीने जा रहे हैं। इन कानूनों की वजह से नौकरी की सुरक्षा नहीं रहेगी। कंपनियों को कर्मचारियों को निकालने की ज़्यादा आज़ादी होगी। इस बीच, प्राइवेटाइज़ेशन, मिनिमम वेज और सोशल सिक्योरिटी जैसे मुद्दों को लेकर भी कर्मचारी और वर्कर्स नाखुश हैं।

नई दिल्ली: 10 जून को भारत बंद! बौखलाए नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट
नई दिल्ली: नक्सलियों का सुप्रीम लीडर और सेंट्रल कमेटी का महासचिव बसव राजू पिछले महीने 21 तारीख को अबूझमाड़ के जंगल में मारा गया था। उसके साथ 27 अन्य नक्सली ढेर कर दिए गए थे। अब इस एनकाउंटर के विरोध में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया है। इसके अलावा नक्सली पहली बार 11 जून से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने जा रहे हैं।हर साल नक्सली 28 जुलाई से शहीदी सप्तह मनाते थे लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि नक्सली शहीद माह मनाएंगे। सेट्रल कमेटी की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि ऑपरेशन कगार के तहत हमारे लोगों को मारा जा रहा है। संगठन शहीदी माह के दौरान विविध आयोजन करते हुए मारे गए नक्सलियों को याद करेगा। बस्तर से लेकर तेलंगाना और आंध्र तक में इस दौरान आयोजन होंगे।

आमतौर पर नक्सली बंद और शहीदी सप्ताह या माह में हिंसक वारदात करते रहे हैं। इस बार भी इसकी आशंका है ऐसे में बस्तर में फोर्स अलर्ट पर रहेगी। बंद के दौरान अंदरूनी इलाकों में परिवहन व्यवस्था को सुरक्षा देना भी फोर्स के लिए चुनौती रहेगी। दुर्दांत नक्सली और सेंट्रल कमेटी मेंबर हिड़मा के गांव पूवर्ती में शानिवार रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की मुखबिरी के शक में धारदार हथियार से हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार रात 10 बजे नक्सलियों का एक समूह पूवर्ती गांव पहुंचा और ग्रामीण बोडक़े रामा को उसके घर से बाहर निकालकर मार डाला। हत्या को लेकर नक्सलियों ने किसी प्रकार का पर्चा जारी नही किया। पुलिस घटना में शामिल नक्सलियों की पतासाजी कर रही है। घटनास्थल फोर्स के कैंप के नजदीक ही है।

कर्नाटक बंद के कारण महाराष्ट्र परिवहन निगम की बसें राज्य की सीमा पर रोक दी गई; बंद के चलते परिवहन, बाजार और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर असर
मुंबई : कर्नाटक में शनिवार को कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद के कारण महाराष्ट्र परिवहन निगम की बसें राज्य की सीमा पर रोक दी गई हैं। महाराष्ट्र से कर्नाटक की ओर जाने वाली बसें केवल सीमा तक ही जा रही हैं और आगे नहीं बढ़ रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीती रात महाराष्ट्र से कर्नाटक के विभिन्न शहरों के लिए रवाना हुई कई बसों को सीमा पर ही रोककर वापस भेज दिया गया। बेलगाम सहित कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया। अधिकारियों के मुताबिक, किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए यह फैसला लिया गया है।

महाराष्ट्र परिवहन निगम ने भी कर्नाटक में जारी तनाव को देखते हुए अपनी बस सेवाओं को सीमित कर दिया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, तब तक बसों का संचालन सीमा से आगे नहीं किया जाएगा। इस फैसले से खासतौर पर उन यात्रियों को मुश्किल हो रही है, जो रोजाना काम या अन्य जरूरी कार्यों के लिए इन बसों पर निर्भर रहते हैं।

कर्नाटक बंद के कारण महाराष्ट्र से राज्य में जाने वाले हाईवे और प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ है। बस सेवाएं बाधित होने के कारण यात्री निजी वाहनों और अन्य साधनों का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन और पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। बंद के चलते परिवहन, बाजार और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। यह बंद बेलगाम में एक बस कंडक्टर पर हुए कथित हमले के विरोध में बुलाया गया है। आरोप है कि एक मराठी भाषी यात्री ने बस कंडक्टर से मराठी में जवाब न देने पर मारपीट की थी, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया।

मुम्बई से सटे भिवंडी में किन्नर के साथ हैवानित, पहले बांधा फिर रात 11 से सुबह 4 बजे तक किया कुकर्म
भिवंडी : मुम्बई से सटे भिवंडी में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक किन्नर को कमरे में बन्द करके 2 लोगों ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की, फिर उसके साथ दुराचार किया। मामले को लेकर किन्नर पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

यह घटना 6 जनवरी की है। भिवंडी इलाके में रहने वाली एक किन्नर घर से दुकान कुछ सामान लेने गई थी। उसी समय इलाके में ही रहने वाले दोनों आरोपियों ने उसे अपने पास बुलाया और कुछ काम है का बहाना बनाकर उसे एक कमरे में ले गए। फिर उसे जबरन दारू पिलाने की कोशिश की।

शिकायत के मुताबिक, जब किन्नर ने शराब नहीं पी तो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे खूब पीटा। इतने पर भी आरोपियों को मन नहीं भरा तो उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। साथ ही जाते-जाते किन्नर को धमकी दी कि अगर किसी को इसकी जानकारी दी तो जान से मार दिया जाएगा।

इस मामले को लेकर शांति नगर पुलिस स्टेशन में किन्नर ने FIR दर्ज करवाई है। आरोपियों के खिलाफ 377, 324, 342, 506, IPC 34 के तहत FIR दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है और पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। मामले में जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रात साढ़े 11 से सुबह 4 बजे तक किन्नर से जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया है और उसे पट्टे से पीटा भी गया है। पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। आगे की  जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित किन्नर को न्याय दिलाया जाएगा।