Meerut - Rokthok Lekhani News

मेरठ: सिंगिंग रियलिटी शो में भाग लेने मुंबई गई थीं मेरठ की दोनों बहनें... कोरियन कल्चर से हैं प्रभावित
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से घर से दो बहनों के गायब होने के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। दरअसल, परिजनों की तहरीर पर दोनों बहनों के गायब होने के मामले में अपहरण का केस दर्ज किया गया था। हालांकि, पुलिस ने जब दोनों बहनों को बरामद किया तो अलग ही कहानी सामने आई। दोनों बहनें कोरियन कल्चर से प्रभावित हैं। यूट्यूब से उन दोनों ने सात भाषाएं सीखीं। इन भाषाओं में वे गीत गाती थीं। सिंगिंग रियलिटी शो में भाग लेने वे बिना परिवार को बताए मुंबई चली गईं। इस मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पिछले दिनों गाजियाबाद में कोरियन कल्चर से प्रभावित तीन बहनों के सुसाइड का मामला सामने आया था। अब मेरठ की लड़कियों की कहानी ने अलग बहस शुरू कर दी है।

मेरठ जिले के शास्त्रीनगर की रहने वाली दो बहनों के घर से गायब होने का मामला सामने आया। इसमें अब खुलासा हुआ है कि 18 और 16 वर्ष की दोनों बहनें सिंगिंग रियल्टी शो में भाग लेना चाहती थीं। दोनों कोरियन कल्चर से खासी प्रभावित हैं। मां उनका हमेशा विरोध करत थी। इस कारण दोनों बहनों ने कार लिया और मां को बिना बताए मुंबई चली गईं। पुलिस में केस दर्ज हुआ तो दोनों की खोज शुरू हुई। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दोनों को मुंबई से बरामद किया।

शुक्रवार को दोनों बहनों को लेकर पुलिस मेरठ पहुंची। पुलिस ने सोमवार को इन दोनों बहनों को कोर्ट में पेश किया। वहां दोनों के बयान दर्ज कराए गए। इसके बाद उन्हें मां को सौंप दिया गया। दोनों बहनों की मां ने उनके गायब होने के बाद मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया था। महिला ने कहा कि वह शास्त्रीनगर में रहती हैं। 10 मार्च को बेटे को परीक्षा दिलाने गई थी। वापस लौटने पर दोनों बेटियां घर पर नहीं मिलीं। उनके कपड़े, सामान, पैसे, टाटा पंच कार गायब मिले। पुलिस ने मामले में अपहरण की धारा 137(2) में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

मेरठ में फिंगर प्रिंट के क्लोन से लाखों रुपये उड़ाने वाले गैंग का पर्दाफाश, ई-श्रम कार्ड अपडेट कराने के बहाने लोगों से लेते थे उंगलियों के निशान
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में फिंगरप्रिंट के क्लोन और आधार कार्ड से रुपये निकालने वाले जालसाजों का पर्दाफाश हो गया है। आरोपी आरोपी ई-श्रम कार्ड अपडेट करवाने के बाहने गांव-गांव जाकर लोगों के उंगलियों के निशान इकट्ठा करते थे।

पुलिस ने गिरोह के तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। युवकों के पास से कंप्यूटर उपकरण, फिंगर प्रिंट डिवाइस बरामद हुआ है।

ये मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र का है। हाल ही में पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोगों ने धोखाधड़ी से बैंक अकाउंट से रुपये निकाले जा रहे हैं। जब ये ये मामला आला अफसरों तक पहुंचा तो इसकी जांच शुरू हो गई।

इस दौरान पता चला कि कुछ महीने पहले ई-श्रम कार्ड बनाने का काम बड़े स्तर पर हुआ था, जिसमें लोगों से उनके फिंगर प्रिंट के निशान लिए गए थे। इसी को जालसाजों ने ठगी का आधार बनाया।

थाना प्रभारी केपी सिंह राठौर के मुताबिक जांच के दौरान जनसेवा केंद्र चलाने वाले भीमनगर के गणेश का नाम सामने आया। पुलिस  ने जब हिरासत में लेकर गणेश से पूछताछ कि तो उसने सारी बात बता दी। गणेश ने बताया कि प्रभातनगर में वह जनसेवा केंद्र चलाता है।

जहां फिंगर प्रिंट और आधार कार्ड से रुपये निकालने की व्यवस्था है। हाल ही में उसकी मुलाकात मोहनलाल से हुी। वह फिंगर प्रिंट से क्लोन तैयार करने में माहिर है। जिसके बाद उन्होंने एक अन्य जनसेवा केंद्र संचालक हरि ओम कश्यप को अपने साथ मिला लिया।

गणेश ने पुलिस को बताया कि तीनों ने ई-श्रम कार्ड अपडेट कराने के बहाने गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क किया। फिर सबके फिंगर प्रिंट जुटाने लगे। इसके बाद तीनों ने मिलकर एक-एक करके लोगों के बैंक अकाउंट से रुपये निकालने लगे।

मोहनलाल के बताया कि इंटरनेट लिंक के माध्यम फिंगर प्रिंट क्लोन तैयार करता था। क्लोन का फिंगर प्रिंट स्कैनर का प्रयोग करके अपने काम को अंजाम देते थे। पुलिस को 50 से अधिक आधार कार्ड और फिंगर प्रिंट के क्लोन बरामद हुए हैं।