targeted - Rokthok Lekhani News

लखनऊ : ‘मुंबई से यूपी कोई तिजोरी भरने आया है’, अखिलेश यादव ने यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े पर साधा निशाना
लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी के नए यूपी प्रभारी विनोद तावड़े का बिना नाम लिए उन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुंबई से कोई यूपी तिजोरी भरने आया है। बीजेपी केवल सांप्रदायिकता के मसले पर चुनाव लड़ना चाहती है। महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का समाधान इनके पास नहीं है।

‘आकाश आनंद को हटाना बसपा का आंतरिक विषय’
अखिलेश गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थे। लखीमपुर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार बनने पर आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर सबको पक्की नौकरी दी जाएगी। बसपा से आकाश आनंद को हटाए जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक विषय है, इस पर दूसरों को बोलने का हक नहीं है। हालांकि, मुस्कराते हुए उन्होंने सवाल पूछने वाले से कहा, 'उनको लेकर आओ पार्टी में शामिल कर लूंगा।'

सपा मुखिया ने प्रशासन पर जानबूझकर बुलंदशहर में कार्यक्रम की अनुमति न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सावन में अनुमति मांगी थी, तब सावन का बहाना बनाकर तारीख आगे बढ़ाने का अनुरोध किया गया। हमने 11 सितंबर नई तारीख तय की। पार्टी जिला स्तर पर मैनिफेस्टो तैयार कर रही है। इसी की घोषणा बुलंदशहर में की जानी थी।
‘बुलंदशहर में कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी गई’

अखिलेश यादव ने कहा कि बुलंदशहर में न कार्यक्रम स्थल की अनुमति मिली न हेलीपेड की। प्रशासन ने दावा किया है कि हेलीपेड पर जलभराव है। सपा मुखिया ने तस्वीर जारी कर इन दावों पर सवाल उठाए। वायु स्वच्छता में लखनऊ को अवॉर्ड मिलने पर अखिलेश ने कहा कि बारिश के बीच नापा गया जिससे एयर क्वॉलिटी बेहतर हुई।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मध्य प्रदेश में फिर पत्थरबाजी, दो दिन में कई गाड़‍ियों को बनाया निशाना
रतलाम: दिल्ली-मुंबई एटलेन एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी का खतरा फिर सिर उठाने लगा है। सोमवार रात झाबुआ से रतलाम लौट रहे रोटरी इंटरनेशनल मंडल डिस्ट्रिक्ट 3040 के गवर्नर संस्कार कोठारी की कार पर बदमाशों ने माही नदी की पुलिया के पास बड़ा पत्थर फेंका। पत्थर सामने के कांच पर ड्राइवर की दूसरी ओर लगा और कांच चकनाचूर होकर कोठारी के ऊपर तथा कार के भीतर बिखर गया।

गनीमत रही कि चालक ने कार रोकी नहीं, वरना तेज रफ्तार एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो सकता था। इसी दौरान तीन अन्य कारों पर भी पत्थर फेंके गए। घटना थांदला से करीब 15 किलोमीटर रतलाम की ओर, माही नदी की पुलिया के पास रेस्ट एरिया के नजदीक हुई।
कोठारी के अलावा तीन अन्य कारों पर भी बदमाशों ने पत्थर बरसाए। सभी ने टोल बूथ पर आकर विरोध दर्ज कराया। पुलिस को नाइट विजन ड्रोन उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन कुछ माह से ड्रोन से निगरानी बंद कर दी गई है।

कोठारी सोमवार शाम करीब 5 बजे रोटरी के काम से फोर्ड एमजे कार (एमपी 09 डब्ल्यूएच 5373) से झाबुआ गए थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच रतलाम लौटते समय अचानक जोरदार आवाज हुई और पत्थर कांच पर आकर लगा। कार ड्राइवर विजय सिंह राठौर ने कार रोकने के बजाय गति बनाए रखते हुए सीधे धामनोद टोल पहुंचाया।
रास्ते में 1033 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी गई, जहां से 112 पर सूचना देने को कहा गया। इसके बाद 112 पर भी सूचना दी। धामनोद टोल पहुंचने पर कोठारी ने एटलेन के अधिकारियों को घटना बताई। पुलिस और एक्सप्रेस-वे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शिकायत दर्ज की, जबकि पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में लिखित आवेदन देने को कहा। रात अधिक होने के कारण कोठारी मंगलवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे और शिकायत दी।
लगातार हो रही वारदात
दो दिन पहले थांदला की ओर से रतलाम आ रही एक कार पर भी इसी क्षेत्र में पत्थरबाजी हुई थी। इसके अलावा रतलाम से थांदला की ओर जा रही दो-तीन कारों पर पत्थर फेंके गए, जिनके चालक थांदला में उतर गए। लगातार हो रही घटनाओं से वाहन चालकों में भय है। बदमाश झाबुआ-रतलाम सीमा पर पहाड़ियों से नीचे सड़क पर पत्थर फेंक रहे हैं और नीचे माही नदी बहती है। रतलाम पुलिस झाबुआ पुलिस से भी संपर्क कर रही है।
एक्सप्रेस-वे सुविधा के लिए या खतरे के लिए

कोठारी ने रात में टोल पर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि पत्थर लगने के बाद कार नहीं रोकने से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक्सप्रेस-वे लोगों की सुविधा और सुरक्षित सफर के लिए बनाया गया है या वाहन चालकों को नुकसान और लूटपाट के खतरे के लिए। घटना के बाद अब भी मन में डर बना हुआ है। एटलेन पर पहले भी पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

इन्हें रोकने के लिए ड्रोन से निगरानी भी शुरू की गई थी, लेकिन इसके बावजूद घटनाएं थम नहीं रही हैं। रेस्ट एरिया और माही नदी की पुलिया के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी निगरानी और नियमित पेट्रोलिंग की जरूरत है।वाहन चालक भारी टोल चुकाकर सुरक्षित सफर की उम्मीद करते हैं, लेकिन ऐसी घटनाएं सुरक्षा के दावों को कटघरे में खड़ा कर रही हैं। 25 किमी के अंतराल पर मेंटनेंस कंपनी की गश्त रहती है, लेकिन बावजूद इसके पत्थरबाजी रूक नहीं रही है।

कोठारी के अलावा तीन अन्य कारों पर भी बदमाशों ने पत्थर बरसाए। सभी ने टोल बूथ पर आकर विरोध दर्ज कराया। पुलिस को नाइट विजन ड्रोन उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन कुछ माह से ड्रोन से निगरानी बंद कर दी गई है।

मुंबई : महिला आरक्षण बिल पास न होने पर एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना, पीएम मोदी के कदम की सराहना की
मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को महिला आरक्षण बिल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ की। साथ ही, उन्होंने लोकसभा में इस बिल के पास न हो पाने को लेकर विपक्ष की कड़ी आलोचना की और इसे "इतिहास का काला दिन" करार दिया। बिल पेश किए जाने का ज़िक्र करते हुए शिंदे ने कहा, "सबसे पहले, मैं महिला आरक्षण बिल लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद और बधाई देता हूँ।" उन्होंने आगे ज़ोर देकर कहा कि विपक्ष ने महिलाओं का सम्मान करने का एक अहम मौका गँवा दिया है। शिंदे ने कहा, "यह विपक्ष के लिए महिलाओं का सम्मान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का एक मौका था, जिसे उन्होंने गँवा दिया। यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।" इस कानून के महत्व को रेखांकित करते हुए और विपक्ष के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा, "यह बिल हमारे देश की 50 प्रतिशत महिलाओं—यानी लगभग 70 करोड़ महिलाओं—के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करता।"

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दल महिला-विरोधी हैं और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, "यह महिलाओं को सशक्त बनाने का एक मौका था, लेकिन कांग्रेस और विपक्षी दलों ने अपना असली महिला-विरोधी चेहरा दिखा दिया है। मैं उनकी कड़ी निंदा और भर्त्सना करता हूँ। देश कह रहा है कि भारत महिलाओं के सम्मान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।" उन्होंने आगे आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिलाओं के हितों के खिलाफ काम किया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने बिल्कुल सही कहा है कि यह महिलाओं की आकांक्षाओं की हत्या जैसा है। विपक्ष ने महिलाओं के अधिकार छीनने और लोकतंत्र को कमज़ोर करने का काम किया है।" चुनावी नतीजों से तुलना करते हुए शिंदे ने कहा, "जिस तरह 'लाडली बहना' योजना ने महाराष्ट्र में विपक्ष को सबक सिखाया, उसी तरह पूरे देश की महिलाएं नरेंद्र मोदी जी का समर्थन करेंगी और विपक्ष को सबक सिखाएंगी।"

प्रस्तावित बिल का उद्देश्य मौजूदा 543 लोकसभा सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना और इसी तरह के प्रावधान राज्य विधानसभाओं, दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेशों—जिनमें पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं—तक विस्तारित करना था। एक अन्य सदस्य, विल्सन ने कहा कि आरक्षण स्थायी होना चाहिए, न कि भविष्य की प्रक्रियाओं पर निर्भर। शुक्रवार को लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक को आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका। इसके पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि विरोध में 230 वोट। विधेयक के पारित न हो पाने के बाद सरकार ने कहा कि वह इससे जुड़े दो अन्य विधेयकों को आगे नहीं बढ़ाएगी।

मुंबई : रिटायर्ड नागरिकों की पेंशन पर निशाना, लाखों की ठगी के मामले बढ़े
मुंबई : साइबर क्रिमिनल्स रिटायर्ड नागरिकों को टारगेट कर उनकी पेंशन और बचत निकालने के नए तरीके अपना रहे हैं। डिजिटल जानकारी की कमी और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति कम जागरूकता का फ़ायदा उठाकर अपराधी बुज़ुर्गों को नकली स्कीम और धोखाधड़ी कॉल के ज़रिए फंसाते हैं। हाल के मामलों से यह स्पष्ट हुआ है कि फ्रॉड करने वाले अक्सर खुद को पुलिस अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि या सरकारी अधिकारी बताकर बुज़ुर्गों को डराने और पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर करते हैं। साइबर अपराधी इमोशनल और डराने वाले संदेशों का इस्तेमाल कर रिटायर्ड लोगों को जल्दी निर्णय लेने पर मजबूर करते हैं।

मुंबई में हाल ही में कांदिवली की 67 साल की महिला से ₹14 लाख की ठगी हुई, जब अपराधियों ने साइबर क्राइम अधिकारी बनकर उन्हें “डिजिटल अरेस्ट” में फंसाया और पैसे ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाया। मझगांव के एक रिटायर्ड कर्मचारी ने भी नकली ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कीम में ₹25 लाख से अधिक गंवा दिए, जिसमें पहले उन्हें छोटे-छोटे मुनाफ़े दिखाकर भरोसा जीतने की कोशिश की गई। साइबर फ्रॉड केवल शहर तक सीमित नहीं है। विशाखापत्तनम में 75 साल के एक आदमी को ₹85 लाख का नुकसान हुआ, जबकि पुणे की 77 साल की महिला ने कई दिन तक कई ट्रांज़ैक्शन करने के बाद कुल ₹1.63 करोड़ गंवा दिए। विशेषज्ञों का कहना है कि बुज़ुर्ग लोग फ्रॉड करने वालों की बातों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं, जिससे अपराधियों के लिए पेंशन और बचत निकालना आसान हो जाता है।

साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि रिटायर्ड नागरिकों को डिजिटल फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं के बारे में जागरूक होना चाहिए। किसी भी संदिग्ध कॉल या ईमेल में व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटेल्स या पिन शेयर करना खतरनाक है। अधिकारी कहते हैं कि बुज़ुर्गों को परिवार या भरोसेमंद लोगों की मदद लेकर ही ऑनलाइन लेनदेन करना चाहिए और अगर कोई नकली क्लेम या धमकी भरा संदेश आता है, तो तुरंत पुलिस या साइबर क्राइम हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए।

हाल के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ हफ्तों में मुंबई और आसपास साइबर फ्रॉड के कम से कम दस बड़े मामले सामने आए हैं, जिनमें लाखों रुपये की ठगी हुई। अधिकारियों ने कहा कि साइबर क्राइम में तेजी से बढ़ती घटनाओं के मद्देनज़र बुज़ुर्गों के लिए डिजिटल सुरक्षा प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान ज़रूरी हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रिटायर्ड नागरिकों को किसी भी ऑनलाइन स्कीम या कॉल पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए। बैंक या सरकारी अधिकारी कभी भी फोन या ईमेल पर पर्सनल डिटेल्स या पेंशन का विवरण नहीं मांगते। साथ ही, किसी भी वित्तीय लेनदेन से पहले हमेशा सही पहचान और अधिकारिक चैनल की पुष्टि करना जरूरी है।