Fortuner - Rokthok Lekhani

मुंबई : दहिसर ब्रिज पर तेज़ रफ़्तार फॉर्च्यूनर–किआ टक्कर में कई घायल
मुंबई : दहिसर ब्रिज पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में तेज़ रफ़्तार फॉर्च्यूनर और किआ कार की टक्कर हो गई, जिसमें सीनियर सिटिज़न समेत कई यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और उसने पीछे से किआ कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और व्यस्त सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। घटना में किआ कार में सवार यात्रियों को चोटें आईं, जिनमें कुछ सीनियर सिटिज़न भी शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में किआ कार को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त देखा गया।

वाहनों की पहचान में फॉर्च्यूनर पर गुजरात का रजिस्ट्रेशन नंबर जीजे16 (भरूच) दर्ज पाया गया, जबकि किआ कार मुंबई के बोरीवली आरटीओ से एमएच 47 के तहत पंजीकृत थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि फॉर्च्यूनर चालक कथित तौर पर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, जिससे उसका नियंत्रण वाहन से हट गया और यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद एमएचबी पुलिस स्टेशन में फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज़ रफ़्तार से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस हादसे के कारण दहिसर ब्रिज और आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

इसी बीच, महाराष्ट्र के पनवेल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना में तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल सड़क डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरी घटना में सीमेंट पाइप ले जा रहे टेम्पो को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें टेम्पो क्लीनर की जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित थानों में केस दर्ज किया है। इसके अलावा, वाशी के अरेंजा कॉर्नर ट्रैफिक सिग्नल पर भी एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें पाम बीच रोड की ओर जा रही एक बस और एक टूरिस्ट वाहन की टक्कर हो गई। इस हादसे में भी यातायात बाधित हुआ और कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। इन लगातार हो रहे सड़क हादसों ने शहर में यातायात सुरक्षा और लापरवाही से ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चेंबूर में फॉर्च्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर, कोमा में गया टू-व्हीलर सवार युवक...
मुंबई : चेंबूर इलाके में शुक्रवार को एक बाइक सवार की फॉर्च्यूनर एसयूवी से टक्कर हो गई. इस एक्सीडेंट में घायल बाइक सवार युवक कोमा में चला गया है. घटना 27 अक्टूबर की है, जो सीसीटीवी में कैद हो गई. फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक बाइक से जा रहा है, अचानक उसके सामने फॉर्च्यूनर आ जाती है.

बाइक की एसयूवी से टक्कर होते ही उस पर सवार युवक दूर जाकर गिरता है. इस दौरान साफ दिखाई दे रहा है कि एसयूवी चालक घटना स्थल पर रुके बिना वहां से फरार हो जाता है. इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उस कार चालक की तलाश में जुट गई है.

इससे पहले अक्टूबर के पहले हफ्ते में मुंबईके बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक गाड़ी पहले से दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसके घायलों को लेने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया. साथ ही कुछ वाहन भी सड़क किनारे खड़े थे. इसके बाद वहां एक तेज गति से आ रही SUV ने एंबुलेंस और वहां खड़े वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 8 लोग घायल हो गए. एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि मुंबई पुलिस ने बाद में उसे मोहम्मद अली रोड स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी ड्राइवर की पहचान इरफान अब्दुल रहीम बिलकिया को स्थानीय अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. इरफान ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल फोन का चार्जर लगा रहा था तभी हादसा हो गया. हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया था.

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना. मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ हों. इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे. सभी को ICU में भर्ती कराया गया था. आरोपी ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 ए, 338, और 337 का मामला दर्ज किया है.