casualties - Rokthok Lekhani News

मुंबई : खुले मैदान में रखे कबाड़ के ढेर में आग; किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
मुंबई : गोरेगांव इलाके में मंगलवार तड़के एक खुले मैदान में रखे कबाड़ के ढेर में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  उन्होंने बताया कि आग गोरेगांव (पूर्व) में शकाला औद्योगिक एस्टेट के पास गणेश नगर स्थित गोखले वाडी में तड़के साढ़े तीन बजे लगी।

सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग, पुलिस, एम्बुलेंस सेवाएं, नगर निकाय कर्मचारी आदि ​​मौके पर पहुंचे। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगभग 4,000 वर्ग फुट खुले मैदान में सूखी झाड़ियों, घास, कूड़े, प्लास्टिक के कचरे और कबाड़ सामग्री तक सीमित रही।

अधिकारी ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियां, दो विशाल टैंकर, एक पानी का टैंकर और एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन तैनात किया गया है और अग्निशमन कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

ऐरोली: दीघा स्थित एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग; घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं
ऐरोली: 6 नवंबर को ऐरोली के दीघा स्थित एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, इलाके में काले धुएं का गुबार देखा जा सकता है। अग्निशमन अधिकारी संतोष पाटिल के अनुसार, दोपहर 3.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन अधिकारी पाटिल ने कहा, "...मुझे स्थानीय कर्मचारियों से मोबाइल पर आग लगने की सूचना मिली... आग पर 3.30 बजे काबू पा लिया गया और अब कूलिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है... इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है..."

मुंबई : क्रॉफर्ड मार्केट में दुकानों में आग; कोई हताहत नहीं
मुंबई : दक्षिण मुंबई के लोकप्रिय क्रॉफर्ड मार्केट में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात कुछ दुकानों में आग लग गयी। महानगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि एल टी रोड स्थित बाजार में देर रात दो बजकर 13 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बाजार में कुछ दुकानों तक फैल गयी और सुबह चार बजे तक उस पर काबू पा लिया गया।

महानगर पालिका के एक अधिकारी ने कहा कि आग से बिजली के तार, एक एसी यूनिट, एक टीवी सेट, पंखे, एक सीसीटीवी कैमरा, लकड़ी का फर्नीचर और पालतू पशुओं का भोजन और प्लास्टिक शीट क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। मुंबई पुलिस मुख्यालय के सामने स्थित क्रॉफर्ड मार्केट शहर के सबसे प्रसिद्ध और भीड़भाड़ वाले बाजारों में से एक है।

मुंबई : घाटकोपर में बिजनेस पार्क में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके में स्थित गोल्डन क्रश बिजनेस पार्क नाम की एक व्यावसायिक इमारत में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग इमारत की पहली मंजिल में लगी है। आग की गंभीरता को देखते हुए इसे लेवल-2 का हादसा घोषित किया गया है, जिसका मतलब है कि यह मध्यम श्रेणी की आग है और इसे बुझाने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियों और संसाधनों की आवश्यकता होगी।

आग लगने की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। आग बुझाने और स्थिति को काबू करने के लिए कई आपातकालीन एजेंसियां और कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। बीएमसी की फायर ब्रिगेड, पुलिस बल, बीएमसी के वार्ड कर्मचारी, 108 एम्बुलेंस सेवा और अडानी इलेक्ट्रिसिटी की टीमें आग को बुझाने में जुटी हैं। इस हादसे में किसी के भी हताहत या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

ठाणे में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग
एक अन्य खबर में, महाराष्ट्र के ठाणे जिले के औद्योगिक इलाके में सोमवार को एक प्लास्टिक का उत्पादन करने वाले कारखाने में आग लग गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहपुर तालुका के आसनगांव स्थित एक कारखाने में सुबह करीब 10 बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आपदा प्रबंधन केंद्र के प्रमुख वसंत चौधरी ने कहा, "कई दमकल केंद्रों की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं और अभियान अभी जारी है।" उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर चार दमकल गाड़ियों के साथ पानी के 10 टैंकरों को तैनात किया गया है।

अधिकारी ने कहा, "बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री मौजूद होने के कारण आग को पूरी तरह से बुझाने में समय लग रहा है, क्योंकि यह धीरे-धीरे जलती है और इससे घना धुआं और दुर्गंध निकलती है।" उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या मशीनरी का अधिक गर्म होना हो सकता है। स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमों ने सावधानी बरतते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी है और आस-पास के श्रमिकों और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। (भाषा इनपुट के साथ)