dam - Rokthok Lekhani News

ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका
ठाणे : महाराष्ट्र के शाहपुर तालुका में भारी बारिश से आई अचानक बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हुई, एक लापता है। तीन पर्यटकों को बचाया गया। कल्याण के पांच दोस्त डोलखंब क्षेत्र के चोंढे के पास एक झरने पर वीकएंड की छुट्टियां मनाने गए थे, जहां यह हादसा हुआ। रविवार दोपहर जंगल में मौसम तेजी से बदला, जिससे क्लाउडबर्स्ट जैसी बारिश हुई। कुछ ही मिनटों में नाले का जलस्तर बढ़ा और पर्यटक तेज धाराओं में बह गए। बचाव दल ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला। मृतक आकाश देशमुख (21) कल्याण के आधारवाड़ी का था, उसका शव शाम को मिला। लापता दिनेश मंडलकर (34) कल्याण ईस्ट का है, उसकी तलाश जारी है। स्थानीय अधिकारियों ने मानसून में झरनों और नदियों पर न जाने की चेतावनी दी है।

करजत जिले में नीट अभ्यर्थी ने खुदकुशी की
महाराष्ट्र में एक छात्रा के आत्महत्या करने की खबर है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस ने कहा, करजत जिले के अहिल्यानगर के जलालपुर निवासी अंकिता सांगले ने NEET पुनर्परीक्षा में 166 अंक प्राप्त करने के बाद कल (रविवार को) आत्महत्या कर ली। करजत पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

नवी मुंबई के बांध में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका
बाढ़ और बारिश के पानी की चपेट में आने की ऐसी एक अन्य घटना ठाणे-बेलापुर रोड पर हुई। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दीघा इलाके में एक बांध में तैरते समय 28 वर्षीय एक व्यक्ति लापता हो गया।पीड़ित की पहचान अंकुश गौड़ के रूप में हुई है। पुलिसकर्मी ने बचाव कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद शनिवार को पानी में राफ्ट उतारे गए। व्यापक तलाशी अभियान के बावजूद पीड़ित का पता नहीं लग सका है। अधिकारियों के मुताबिक अंधेरा छा जाने के कारण तलाशी अभियान में बाधा उत्पन्न हुई, इसलिए बचाव कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। घटनास्थल पर मौजूद परिवार के सदस्यों और पुलिस को सूचित कर दिया गया कि तलाशी अभियान सुबह जल्दी फिर से शुरू होगा।

मुंबई : सरकार ने कोयना बांध प्रभावितों को न्याय दिलाने का वादा किया
मुंबई : राहत और पुनर्वास मंत्री मकरंद पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार कोयना बांध से प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने और उनके लंबे समय से लंबित पुनर्वास मुद्दों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। कलेक्टरों को 31 मार्च तक प्रस्ताव जमा करने के निर्देश मंत्रालय में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, पाटिल ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया कि वे परियोजना से प्रभावित व्यक्तियों की पात्रता की जांच करें और पुनर्वास प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए 31 मार्च, 2026 तक विस्तृत प्रस्ताव जमा करें।

उन्होंने कहा कि सरकार 1976 से पहले प्रभावित हुए लोगों को भूमि आवंटन के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया और दिशानिर्देश तैयार कर रही है। कानून और न्याय विभाग को पहले ही एक प्रस्ताव भेजा जा चुका है, और उनकी प्रतिक्रिया मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए, संभागीय आयुक्त स्तर पर हर तीसरे सोमवार को मासिक समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। पाटिल ने आगे कहा कि लंबित अदालती मामले हल होने के बाद, एक निर्धारित समय सीमा के भीतर भूमि वितरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक में वैकल्पिक ग्राम स्थलों पर पुनर्वास और भूमि की उपलब्धता पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने तकनीकी बाधाओं को दूर करने और प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए वन विभाग, सिंचाई अधिकारियों और सह्याद्री टाइगर प्रोजेक्ट के बीच समन्वय पर जोर दिया। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों, प्रभावित समूहों के प्रतिनिधियों और विभिन्न क्षेत्रों के जिला प्रशासनों ने व्यक्तिगत रूप से और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

माधोपुर : डैम से दो लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा गया; 65 कर्मचारी और अधिकारी कश्मीर कैनाल में फंस गए
माधोपुर : रणजीत सागर डैम से दो लाख से अधिक क्यूसेक पानी माधोपुर की ओर छोड़ा गया। दोपहर तक पानी को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए ताकि माधोपुर हैडवर्क्स पर पानी रोकने के लिए बनाए गए गेटों को खोला जा सके। इस कार्य में विभाग के 65 कर्मचारी और अधिकारी बाहरी टीमों के साथ जुट गए। लेकिन अचानक पानी को रोकने के लिए लगाए गए 54 गेटों में से चार गेट बह गए, जिससे एक कर्मचारी बह गया। एक अधिकारी ने बहते हुए कर्मचारी को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी मुश्किल में पड़ गया। इस घटना के कारण लगभग 65 कर्मचारी और अधिकारी कश्मीर कैनाल में पानी आने के कारण फंस गए।

इसके बाद जिलाधीश से संपर्क कर हेलीकॉप्टर के माध्यम से कर्मचारियों और अधिकारियों को निकालने का कार्य शुरू किया गया। दो हेलीकॉप्टरों की मदद से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश एक कर्मचारी पानी में बह गया, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

यूबीडीसी नहर पर बने दोनों पुलों पर आवागमन बंद
गौरतलब है कि मंगलवार रात्रि यूबीडीसी नहर में भारी पानी आने के कारण माधोपुर स्थित यूबीडीसी नहर पर बने दोनों पुलों के ऊपर से चार से पांच फीट पानी बह गया। इससे पुलों को भारी नुकसान हुआ और पुलों के साथ में लगी रेलिंग और नहर के किनारे बने एक होटल का पिछला हिस्सा भी पानी के बहाव में बह गया।

इस स्थिति के चलते पुलों पर आवागमन मंगलवार रात से ही बंद कर दिया गया था। इसी प्रकार माधोपुर स्थित इंटरेस्टेड पुलिस नाके को भी पानी आने के डर से वहां से हटा लिया गया था, लेकिन बुधवार सुबह इसे फिर से स्थापित किया गया।

रेलवे लाइन का एक हिस्सा खिसका, ट्रेनों की आवाजाही बंद
सूत्रों के अनुसार रावी दरिया के ऊपर बने रेलवे लाइन का कुछ हिस्सा खिसक गया है। पानी का बहाव इतना तेज है कि नीचे से पिलर के हिलने का अंदाजा लगाया जा रहा है, जिसके चलते ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। कठुआ से पठानकोट आने वाले रावी के पुल पर भी आवाजाही पूरी तरह से बंद है।

माधोपुर हैडवर्क्स का दौरा करने पहुंचे डीसी पठानकोट आदित्य उप्पल और एसपी दलजिंदर सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि उनकी ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं और सरकार हर संभव मदद करेगी।

नहरें भी उफान पर, घरों में घुसा पानी
माधोपुर यूवीडीसी नहर में आए पानी के कारण रावी दरिया का पानी रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने 54 गेट लगाए हैं। लेकिन जब रणजीत सागर डैम से पानी आया तो उनमें से केवल 19 गेट ही खुले, जिससे रावी का पानी ओवरफ्लो होकर नहर के रास्ते एएमबी लिंक और हाईडल नहर में चला गया। इससे नहरें भी उफान में आ गईं, जिससे आसपास के कई गांवों के घरों में पानी घुस गया और नुकसान हुआ।

पालघर : धामणी बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सूर्या नदी किनारे के 64 गांवों को अलर्ट
पालघर : पालघर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण क्षेत्र के प्रमुख जलाशयों में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मीरा-भायंदर और वसई-विरार महानगरपालिकाओं को पानी की आपूर्ति करने वाला सूर्या प्रोजेक्ट के तहत बना धामणी बांध अब अपनी पूरी क्षमता के करीब पहुंच गया है। बढ़ते दबाव को देखते हुए, बांध प्रबंधन ने धामणी बांध के तीन गेट 40 सेंटीमीटर तक खोल दिए हैं। इससे सूर्या नदी में लगभग 3285 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।

निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, प्रशासन ने डहाणू और पालघर तहसीलों के अंतर्गत सूर्या नदी  के किनारे बसे 64 से अधिक गांवों के लिए सतर्कता चेतावनी जारी की है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी  दिशा-निर्देशों का पालन करें।

प्रशासन ने संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल तैनात कर दिए हैं। साथ ही, जलस्तर की लगातार निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अगले 24 से 48 घंटे अत्यंत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी के किनारे न जाएं, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।