nearby - Rokthok Lekhani News

मथुरा : लापता लड़की को ढूंढने के लिए पुलिस अफसर ने मथुरा में भगवान कृष्ण से लगाई गुहार, आंखें खोलीं तो पास ही खड़ी मिली बच्ची
मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई के बोरीवली से लापता हुई 13 साल की एक बच्ची को पुलिस ने 3 दिन की कड़ी तलाश के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस मामले का सबसे भावुक पहलू यह रहा कि बच्ची की तलाश कर रहे मुंबई पुलिस अधिकारी पीएसआई सुरेंद्र लोखंडे ने एक मंदिर में भगवान कृष्ण के सामने मदद की प्रार्थना की और कुछ ही क्षण बाद बच्ची उन्हें अपने पास खड़ी दिखाई दी।

बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी नाबालिग
बोरीवली पुलिस की सीनियर पीई पुष्पलता मंडले ने बताया कि बच्ची 22 अगस्त को गोरेगांव स्थित अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गई थी। परिवार की शिकायत के बाद बोरीवली पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस ने बच्ची और उसकी मां के मोबाइल फोन से जुड़े सुरागों के साथ-साथ सीसीटीव्ही फुटेज की भी जांच की।

नाबालिग श्रीकृष्ण और राधा के मंदिरों में घूम रही थी
जांच में सामने आया कि बच्ची ऑटो से बोरीवली रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां से गोल्डन टेंपल मेल ट्रेन में सवार होकर मथुरा चली गई। मथुरा पहुंचने के बाद उसने भगवान कृष्ण और राधा से जुड़े धार्मिक स्थलों का रुख किया।
बच्ची को ढूंढते-ढूंढते थक गए थे पुलिसकर्मी
पुलिस टीम ने मथुरा और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। टीम ने वृंदावन, निधिवन, घाटों, बरसाना और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बच्ची को खोजा। तीन दिन तक लगातार तलाश के बाद पुलिस अधिकारी काफी थक चुके थे।

ट्रेन के लिए मुंबई वापस लाई गई बच्ची
इसी दौरान,अधिकारी ने एक मंदिर में रुककर भगवान कृष्ण से बच्ची को खोजने में मदद की प्रार्थना की। प्रार्थना के बाद जब उन्होंने आंखें खोलीं तो उनके सामने वही 13 वर्षीय बच्ची खड़ी थी, जिसकी पुलिस पिछले तीन दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और बाद में ट्रेन के जरिए उसे मुंबई वापस लाया गया। बच्ची के सकुशल मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

मथुरा और आसपास के इलाकों में की तलाश
मुंबई पुलिस की टीम ने मथुरा के साथ-साथ वृंदावन, निधिवन, बरसाना और अन्य धार्मिक स्थलों पर बच्ची को तलाशा। मंदिरों, आश्रमों, धर्मशालाओं, घाटों और रेलवे मार्गों के अलावा सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई। पुलिस ने श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई।

पीएसआई ने श्रीकृष्ण की मूर्ति के सामने की प्रार्थना
पीएसआई सुरेंद्र लोखंडे के मुताबिक, तीन दिन की लगातार तलाश के बावजूद बच्ची का कोई पुख्ता सुराग नहीं मिल रहा था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के कारण तलाशी अभियान और चुनौतीपूर्ण हो गया था। पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर को तलाश के दौरान पीएसआई लोखंडे बरसाना के राधा रानी मंदिर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने वहां भगवान कृष्ण की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर बच्ची को खोजने में मदद की प्रार्थना की।

साकीनाका में 3 नंबर खाड़ी की झोपड़ी में लगी आग... आसपास की कई झोपड़ियां जलीं
मुंबई : मुंबई के साकीनाका में आज 3 नंबर खाड़ी की झोपड़ी में आग लग गई.  धीरे-धीरे यह आग आस-पास की कई अन्य झोपड़ियों में फैल गई. आग लगने की सूचना पाते ही घटना स्थल पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची हैं और उनके द्वारा आग बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं. आग लगने से अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

दोपहर में करीब 1.34 बजे  लगी. घटना की जानकारी मिलने  के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस, स्थानीय बीएमसी वार्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया. मुंबई फायर ब्रिगेड ने इस आग को प्रथम स्तर की आग घोषित किया है. फायर ब्रिगेड ने आसपास की 5 से 6 झोपड़ियों तक इस आग के फैलने की आशंका जताई है. बीएमसी ने कहा कि अभी तक इस हादसे में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है.

इससे पहले बुधवार (25 जनवरी) को एक मुंबई के उपनगर अंधेरी के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में स्थित 29 मंजिला शिवशक्ति बिल्डिंग  की 24वीं मंजिल पर एक आम रास्ते में देर रात करीब पौने दो बजे आग लग गई थी. आग लगने की इस घटना में बिल्डिंग में रहने वाले करीब 10 लोगों सांस लेने में हो रही दिक्कत की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

उनमें से 6 लोगों को विले पार्ले के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी 4 को अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया.  वहीं तड़के 5.15 पर इस आग पर काबू पा लिया गया. इसके अलावा 25 जनवरी को बांद्रा में बेस्ट की एक बस में आग लग गई थी. आग लगने के तुरंत बाद बस में बैठे सभी यात्री समय रहते बाहर निकल गए और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. थोड़ी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया.

दक्षिण मुंबई के एक गोदाम में लगी आग, पास खड़े 14 वाहन खाक...
मुंबई : दक्षिण मुंबई में बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद एक गोदाम में आग लग गई, जिससे उसके पास खड़े 14 वाहन जलकर खाक हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोदाम में बांस और अन्य सामग्री रखी थी। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि आग गिरगांव इलाके के अंकुरवाड़ी स्थित गोदाम में लगी, जो उसके भूतल पर रखे रेग्जिन, फोम, बांस और अन्य सामान में फैल गई। उन्होंने बताया कि गोदाम के कार्यालय के पास खड़े छह चार पहिया वाहन और आठ दो पहिया वाहन आग में जलकर खाक हो गए।

आग की चपेट में आने से गोदाम के भूतल का पूरा ढांचा ढह गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तड़के करीब तीन बजे आग पर काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि आग लगने का उचित कारण अभी पता नहीं चल पाया है।