complaint - Rokthok Lekhani News

मुंबई : बर्गर से निकला कांच का टुकड़ा, मुंबई में रेस्टोरेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज
मुंबई : मुंबई के अंधेरी इलाके स्थित लोकप्रिय फूड आउटलेट ‘जिमीज बर्गर’ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ग्राहक के खाने के ऑर्डर में कांच का टुकड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा और रेस्टोरेंट को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

समझिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि बर्गर में कांच मिलने की शिकायत करने वाली तनीषा गोगरी अपनी सहेली के साथ अंधेरी स्थित जिमीज बर्गर रेस्टोरेंट में गई थीं। वहां उन्होंने खाने के लिए 'कोरियन वेज बर्गर' ऑर्डर किया था। इसके बाद जब तनीषा अपना बर्गर खा रही थीं, तो अचानक उनके मुंह में कुछ सख्त चीज आई।

ऐसे में जब तनीषा ने उस सख्त चीज को बाहर निकालकर देखा तो उनके होश उड़ गए। तनीषा के अनुसार बर्गर के अंदर कांच का एक टुकड़ा निकला। गनीमत यह रही कि उस समय कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, वरना यह कांच का टुकड़ा उनकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता था।

मुंबई : डायरेक्टर शकील नूरानी पर रेप का आरोप, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, 33 साल की एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत
मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई अभिनेत्रियां कास्टिंग काउच को लेकर अपना एक्सपीरियंस साझा कर चुकी हैं और अब मनोरंजन जगत से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फिल्म 'जोरू का गुलाम' सहित कई पुरानी और चर्चित हिंदी फिल्मों का निर्दशन कर चुके मशहूर डायरेक्टर शकील नूरानी को मुंबई की मालवानी पुलिस ने यौन उत्पीड़न के केस में गिरफ्तार किया है। शकील नूरानी (73) पर 33 वर्षीय अभिनेत्री ने दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए मलवणी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने निर्देशक को गिरफ्तार कर लिया है। शकील नूरानी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 12 अगस्त तक की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

शकील नूरानी गिरफ्तार
'बड़े दिलवाला' (1999) और 'जोरू का गुलाम' (2000) जैसी फिल्मों के लेखन, निर्माण और निर्देशन के लिए मशहूर शकील नूरानी पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा के बहाने शकील ने उसे अपने घर बुलाया था। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते  हुए बताया, निर्देशक शकील नूरानी ने एक आगामी फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के बहाने एक 33 वर्षीय अभिनेत्री को मलवणी स्थित अपने आवास पर बुलाया था। आरोप है कि वहां उन्होंने महिला का यौन उत्पीड़न किया। मामले में महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देने और बाद में एक कथित वीडियो के जरिए उसे धमकाने के आरोप भी शामिल हैं।

शकील नूरानी गिरफ्तार
'बड़े दिलवाला' (1999) और 'जोरू का गुलाम' (2000) जैसी फिल्मों के लेखन, निर्माण और निर्देशन के लिए मशहूर शकील नूरानी पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा के बहाने शकील ने उसे अपने घर बुलाया था। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते  हुए बताया, निर्देशक शकील नूरानी ने एक आगामी फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के बहाने एक 33 वर्षीय अभिनेत्री को मलवणी स्थित अपने आवास पर बुलाया था। आरोप है कि वहां उन्होंने महिला का यौन उत्पीड़न किया। मामले में महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ देने और बाद में एक कथित वीडियो के जरिए उसे धमकाने के आरोप भी शामिल हैं।

12 अगस्त तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजे गए नूरानी
मलवणी पुलिस ने इस मामले में शकील नूरानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद शकील नूरानी को कल मालवनी पुलिस ने बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
शकील नूरानी का करियर और फिल्में
बता दें, शकील नूरानी हिंदी सिनेमा के जाने-माने लेखक, निर्देशक और निर्माता हैं और उन्होंने 1991 में रिलीज हुई 'विष्णु देवा' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।। उन्होंने 1999 में रिलीज हुई 'बड़े दिलवाला' से लेखन क्षेत्र में कदम रखा, जिसके वह निर्देशक और निर्मात भी थे। उन्होंने गोविंदा और ट्विंकल खन्ना स्टारर 'जोरू का गुलाम' का भी निर्देशन किया था। साल 2000 में रिलीज हुई ये फिल्म हिट थी। इसके अलावा शकील ने 'तेजाबः द एसिड ऑफ लव' का भी निर्देशन किया, जो 2005 में रिलीज हुई थी।

मुंबई के प्ले जोन में खाने को लेकर शिकायत, पास्ता में कॉकरोच मिलने का आरोप; जांच की मांग
मुंबई: मुंबई के लोअर परेल इलाके में बच्चों के एक लोकप्रिय प्ले जोन में परोसे गए खाने को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चों को परोसे गए पास्ता में कॉकरोच मिला, जबकि बच्चे उससे पहले खाना खा चुके थे। शिकायत सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पत्रकार ने इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मए क्स पर साझा की और संबंधित अधिकारियों से जांच की मांग की। उन्होंने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग करते हुए कार्रवाई की अपील की।

पत्रकार ने किए गए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उनके बच्चों द्वारा पास्ता खा लेने के बाद उसमें कॉकरोच मिला। उन्होंने इसे खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता में गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित संस्थान से जवाब मांगा। शिकायत में जिस प्ले जोन का नाम लिया गया है, वह लोअर परेल क्षेत्र में स्थित बच्चों के लिए लोकप्रिय मनोरंजन स्थल बताया जा रहा है। यहां बच्चों के खेलने के साथ-साथ खाने-पीने की सुविधा भी उपलब्ध है। हालांकि, खाने में कथित रूप से कीड़ा मिलने की शिकायत के बाद अब इसकी गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पत्रकार ने अपनी पोस्ट में कहा कि बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन में इस तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से मामले की जांच करने और यह सुनिश्चित करने की मांग की कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने चिंता जताई। कई यूजर्स ने बच्चों के लिए बनाए गए स्थानों में खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की। लोगों का कहना है कि बच्चों को परोसे जाने वाले खाने को लेकर विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी रेस्टोरेंट, कैफे या मनोरंजन स्थल पर भोजन तैयार करने और परोसने के दौरान साफ-सफाई के नियमों का पालन जरूरी होता है। भोजन में किसी भी तरह की बाहरी वस्तु या कीड़े का मिलना हाइजीन मानकों पर सवाल खड़े करता है और इसकी जांच आवश्यक होती है।

फिलहाल इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से आधिकारिक जांच या कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन से मामले की जांच की उम्मीद की जा रही है। ऐसे मामलों में आमतौर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी संबंधित प्रतिष्ठान का निरीक्षण करते हैं, भोजन के नमूने लेते हैं और साफ-सफाई व्यवस्था की जांच करते हैं। यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो खाद्य सुरक्षा कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इस घटना ने एक बार फिर बच्चों के मनोरंजन स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर खाद्य सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत को सामने ला दिया है। अभिभावक अक्सर बच्चों के साथ ऐसे स्थानों पर जाते हैं, जहां खाने-पीने की सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। ऐसे में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करना संचालकों की बड़ी जिम्मेदारी मानी जाती है। वहीं, संबंधित प्ले जोन प्रबंधन की ओर से इस आरोप पर अभी कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और भोजन में कॉकरोच मिलने की घटना किस कारण से हुई। फिलहाल मामला खाद्य सुरक्षा और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा होने के कारण चर्चा में है। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जांच करेगा और यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

जयपुर : दो जापानी पर्यटक लापता: रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे; टैक्सी चालक की शिकायत पर FIR दर्ज
जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर से दो जापानी नागरिकों के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दोनों जापानी पर्यटक नई दिल्ली से जयपुर आए थे और 7 फरवरी को एक होटल में ठहरे थे। अशोक नगर थाना प्रभारी (एसएचओ) मोतीलाल शर्मा ने बताया कि इन दोनों पर्यटकों को ले जाने वाले टैक्सी चालक ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। टैक्सी चालक को ही दोनों पर्यटकों की आवाजाही की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

रेस्टोरेंट जाने के बाद नहीं लौटे पर्यटक
एसएचओ के अनुसार, 7 फरवरी की रात टैक्सी चालक दोनों जापानी नागरिकों को अशोक नगर इलाके के एक रेस्टोरेंट में लेकर गया था। इसके बाद दोनों पर्यटक न तो टैक्सी के पास लौटे और न ही अपने होटल पहुंचे। टैक्सी चालक ने 8 फरवरी की सुबह तक उनका इंतजार किया, लेकिन जब दोनों की ओर से कोई संपर्क नहीं हुआ और वे होटल भी नहीं लौटे, तो चालक ने पुलिस से संपर्क कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। यह शिकायत सोमवार को दर्ज की गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अशोक नगर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।