Yogi Adityanath - Rokthok Lekhani News

​'महाराज जी, आप मेरा साथ दीजिए...', राम मंदिर दान घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल की सीएम योगी से अपील; तेज हुआ सियासी घमासान
अयोध्या/लखनऊ: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान के पैसों और आभूषणों की कथित हेराफेरी का मामला अब एक बड़े राजनीतिक विवाद में तब्दील हो चुका है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचकर इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।

​केजरीवाल ने मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) को 'फर्जी' करार दिया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे अपील करते हुए कहा कि वे इस 'महापाप' में शामिल बड़े रसूखदार लोगों को बचाने के बजाय उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

​'महाराज जी, दोषियों को बचाइए मत'

​अयोध्या पहुंचने के बाद रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने वाले केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "राम मंदिर से करोड़ों रुपये नकद, 200 किलो चांदी और हीरों से भरे बक्से चोरी हो गए हैं। यह कोई आम चोरी नहीं है, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ किया गया बहुत बड़ा विश्वासघात और महापाप है।"

​सीएम योगी आदित्यनाथ (जिन्हें उनके समर्थक 'महाराज जी' बुलाते हैं) की ओर सीधा इशारा करते हुए केजरीवाल ने कहा, "महाराज जी, आप मेरा साथ दीजिए। आप राज्य के मुख्यमंत्री हैं, मैं आपसे अपील करता हूं कि इस मामले में किसी भी बड़े रसूखदार व्यक्ति को मत बचाइए। यह SIT केवल एक दिखावा और लीपापोती है जो छोटे कर्मचारियों को फंसाकर असली गुनेहगारों को बचाने के लिए बनाई गई है।"

​8 लोगों पर FIR, लेकिन AAP उठा रही सवाल

​हाल ही में यूपी पुलिस ने इस मामले में मंदिर के निचले स्तर के कैश-काउंटिंग स्टाफ और बैंक से जुड़े 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। लेकिन विपक्षी दलों का आरोप है कि इतने बड़े पैमाने पर हुई चोरी बिना उच्च प्रबंधन या बड़े नामों की मिलीभगत के संभव नहीं है। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि "आखिर सरकार किसे बचा रही है? क्या सच सामने आने पर सरकार गिरने का डर है?"

​सीएम योगी का केजरीवाल पर तीखा पलटवार

​केजरीवाल के इन आरोपों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी देवरिया की एक जनसभा से बिना नाम लिए करारा जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा, "आज दिल्ली से एक 'सज्जन' अयोध्या आए हैं। दिल्ली की जनता ने उन्हें इतने सालों तक मौका दिया, लेकिन उन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा दिल्ली को कुछ नहीं दिया। अगर जिस निष्पक्षता के साथ डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या का विकास किया है, वैसा काम आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में किया होता, तो दिल्ली भी आज अयोध्या धाम की तरह चमक रही होती।"

​योगी आदित्यनाथ ने यह भी स्पष्ट किया कि दान मामले में जांच पूरी होने तक किसी को भी आधारहीन आरोप लगाने से बचना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि SIT अपना काम कर रही है और जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​राम मंदिर दान विवाद पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का यह सिलसिला आने वाले समय में और भी तेज होने की उम्मीद है।

यूपी के बलिया में गंगा नदी में बड़ा हादसा, 30 सवारों से भरी नाव पलटी, 4 की मौत; कई लापता
उत्तर प्रदेश के बलिया इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर एक नाव गंगा नदी में पलट गई है. घटना में 4 महिलों का मौत हो गई है. नाव में 30 लोग सवार थे.  बलिया के माल्देपुर गंगा घाट पर यह हादसा पेश आया है. घटना के बाद राहत और बचाव अभियान छेड़ा गया है. नाव पलटने के बाद कुछ लोग तो बाहर निकल आए हैं. लेकिन कई महिलाएं बह गई हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है और मौके पर डीएम बलिया मौजूद हैं. घटना में चार लोगों की हालात गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है...Boat capsized in Ganga River in Ballia...

जानकारी के अनुसार, बलिया के खेजुरी थाना के एक गांव  की महिलाएं नाव में सवार थी. ओहार परम्परा के तहत ये लोग बड़ी संख्या में जुटे हुए थे. इस परंपरा में नाव से गंगा पार करने का चलन है. इसलिए महिलाएं और पुरुष नाव से गंगा पार कर रहे थे और अचानक नाव पलट गई. गनीमत रही कि हादसे वाली जगह रस्सी बंधी थी और रस्सी पकड़कर कुछ पुरुष बाहर आ गए, लेकिन महिलाएं गंगा धार में फंस गई.

हादसे के पीछे तीन बड़े कारण सामने आई हैं. नाव में ओवरलोड सवारी थी और बीच धार में इंजन गड़बड़ और तेज हवा से नाव का असंतुलित हो गई. घटना के बाद नाविक घटनास्थल से फरार हो गया. डीएम बलिया ने बताया कि नाव में 30 लोग सवार थे..Boat capsized in Ganga River in Ballia...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बलिया में हुए नाव हादसे का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों , एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए...Boat capsized in Ganga River in Ballia...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खोला राज... कैसे दुरुस्त की यूपी कानून-व्यवस्था?
उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश प्रशासनिक दृष्टि से एक चुनौतीपूर्ण राज्य भी है। इस चुनौती के बावजूद प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को निरन्तर सुदृढ़ रखने में सफल सिद्ध हुई है। बीते पांच वर्षों में कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए पुलिस बल में चारों आयामों-भर्ती व प्रशिक्षण, पुलिस बल का आधुनिकीकरण, अवस्थापना सुविधाओं में वृद्धि तथा वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय के मार्गदर्शन में तेजी से कार्य किए गए। इसलिए ही यूपी महिला अपराध में सजा दिलाने में पहले स्थान पर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें गुरुवार को हरियाणा के सूरजकुण्ड में अमित शाह गृह मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय चिन्तन शिविर में कहीं।  शिविर में राज्यों के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, संघशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल तथा प्रशासक भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री  ने विश्वास व्यक्त किया कि गृह मंत्री के मार्गदर्शन में यह चिन्तन शिविर प्रधानमंत्री के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पुलिस के लिए अवस्थापना सुविधाओं में वृद्धि, पुलिस रिफॉर्म और पुलिस बल को तकनीकी से जोड़ने के अच्छे नतीजे आए हैं। इससे प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने में मदद मिली है। उन्होंने अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की अपनाई गई नीति के बारे में कहा कि प्रदेश में वर्तमान में संगठित अपराध समाप्त हो चुका है। ऐसे अपराधी जेल में हैं या पुलिस मुठभेड़ में उनकी मौत हो चुकी है।

सभी वर्गों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई:
सीएम योगी ने माफिया के खिलाफ कार्रवाई के बारे में कहा कि माफिया और अन्य अपराधियों की 44 अरब 59 करोड़ रुपये की संपत्ति का जब्तीकरण और ध्वस्तीकरण किया गया है। माफिया और अपराधियों की अवैध संपत्ति का जब्तीकरण कर उन पर बालिकाओं के लिए कॉलेज और निर्बल वर्ग के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। इससे समाज में बेहतर संदेश गया है। उन्होंने कहा कि चिह्नित माफिया के 18 मुकदमों में पैरवी कर 11 माफिया और उनके 28 सह अपराधियों को आजीवन कारावास या कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा कराई गई है।

इनमें दो को फांसी की सजा भी हुई है। पुलिस की इन कार्यवाहियों से समाज के सभी वर्गों विशेष कर महिलाओं, बालिकाओं, कमजोर वर्गों और कारोबारियों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ किया है। इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश में आंकड़ों के साथ अपराधों में आई कमी के बारे में जानकारी दी। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में सभी महत्वपूर्ण त्योहार, मेले, जुलूस आदि शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं। राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द्र कायम है। सभी वर्गों में आपसी सौहार्द्र और समरसता अक्षुण्ण है।

सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस की व्यापक कार्यवाही से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की प्रबल भावना जागृत हुई है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान मिला है।

नवी मुंबई में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश...योगी आदित्यनाथ को इसी कॉल सेंटर से धमकी दी गयी थी
नवी मुंबई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भांडाफोड़ महाराष्ट्र की नवी मुंबई पुलिस ने किया है। नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर बिपिन कुमार सिंह के मुताबिक इसी कॉल सेंटर से योगी आदित्यनाथ को धमकी दी गई थी।

जिस नंबर से धमकी आई थी, वह जीवी एंटरप्राइज का नंबर था। उसका एड्रेस वाशी था, लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची, तो वहां कोई कार्यालय नहीं था। नवी मुंबई में इंटरनेट कॉल को वॉइस कॉल में बदलकर कई राज्यों में फोन करने वाले फर्जी कॉल सेंटर गिरोह का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लीज लाइन की मदद से फोन कर करोड़ों की टैक्स चोरी कर रहे थे। यहां से बांग्लादेश, पाकिस्तान, सऊदी अरब सहित कई देशों से कॉल आने की जानकारी पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने दी।

पुलिस ने साजिद जलील सय्यद, अब्दुल अजीज फिरोजाबादी, सूरज वर्मा और अनूप वर्मा को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अब भी फरार है। केंद्रीय दूरसंचार विभाग के सुरक्षा अधिकारी अनिल हूले ने तुर्भे एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि बहरीन, यूएसए, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अरब देश में रहने वाले लोग जब केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में रिश्तेदारों को कॉल करते थे, तो स्थानीय नंबर दिखता था। इसके बाद साइबर सेल और क्राइम ब्रांच जांच शुरू की।

डीसीपी सुरेश मेंगडे ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी के नाम से स्थानीय डेटा सेंटर के सर्वर से जोड़कर उसमें एस्ट्रो सॉफ्टवेयर लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा था। विदेश के आईपी एड्रेस से कॉन्फिगर होने से कारण भारत सरकार के राजस्व को 2.62 करोड़ का चूना लगा है।