online - Rokthok Lekhani News

मुंबई: एआई स्किल्स बढ़ाने का मौका, आईआईटी बॉम्बे ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन प्रोग्राम
मुंबई:  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे ने कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  के क्षेत्र में एक नया ई-पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम शुरू किया है। यह कार्यक्रम उन ग्रेजुएट्स और कामकाजी प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है, जो कंप्यूटिंग और एआई की एडवांस्ड स्किल्स हासिल करना चाहते हैं। आईआईटी बॉम्बे की कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग फैकल्टी ने इस प्रोग्राम को डिजाइन और तैयार किया है। संस्थान ने इसे अपने ‘एजुकेशन आउटरीच’ इनिशिएटिव के तहत शुरू किया है। इस ऑनलाइन कार्यक्रम को संचालित करने में एड-टेक कंपनी ग्रेट लर्निंग सहयोग कर रही है।

आईआईटी बॉम्बे के अनुसार, इस ई-पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा का उद्देश्य छात्रों और प्रोफेशनल्स को केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं है, बल्कि उन्हें कंप्यूटर साइंस के मूल सिद्धांतों और तकनीकी अवधारणाओं की मजबूत समझ देना है। आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कंपनियों को ऐसे प्रोफेशनल्स की जरूरत है, जिनके पास केवल एआई टूल्स चलाने की क्षमता नहीं, बल्कि उनके पीछे काम करने वाली तकनीक और कंप्यूटिंग सिस्टम की गहरी समझ भी हो।

आईआईटी बॉम्बे के कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग का कहना है कि यह कार्यक्रम उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो अपने करियर को कंप्यूटर साइंस और एआई के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहते हैं। यह कोर्स विशेष रूप से उन ग्रेजुएट्स और कामकाजी लोगों के लिए उपयोगी होगा, जो नौकरी के साथ अपनी तकनीकी क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं। इस प्रोग्राम में कंप्यूटर साइंस और एआई से जुड़े एडवांस विषयों की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार करना है, ताकि वे बदलती तकनीकी दुनिया में बेहतर अवसर हासिल कर सकें। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले वर्षों में एआई, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और कंप्यूटिंग से जुड़े क्षेत्रों में कुशल लोगों की मांग लगातार बढ़ेगी। ऐसे में प्रतिष्ठित संस्थानों की ओर से शुरू किए जा रहे इस तरह के कार्यक्रम छात्रों और प्रोफेशनल्स को करियर में आगे बढ़ने का अवसर दे सकते हैं। आईआईटी बॉम्बे ने इस पहल के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की है कि तकनीकी शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बदलते समय के अनुसार लगातार नए कौशल सीखना जरूरी है।

कंप्यूटर साइंस और एआई जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में लगातार अपडेट रहना बेहद महत्वपूर्ण है। नए प्रोग्राम के जरिए प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों, समस्या समाधान क्षमता और मजबूत कंप्यूटिंग आधार विकसित करने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी माना जा रहा है, जो आईटी सेक्टर में काम कर रहे हैं या भविष्य में एआई आधारित क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं। आईआईटी बॉम्बे की यह पहल देश में डिजिटल शिक्षा और तकनीकी कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। संस्थान का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा शिक्षार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

मुंबई: एफडीए ने 86 ऑनलाइन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, 14 लाइसेंस निलंबित किए
मुंबई: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 13 अगस्त को ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म के माध्यम से खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया, जिसमें राज्य भर में 86 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस अभियान के तहत, एक प्रतिष्ठान को तत्काल अपना कारोबार बंद करने का निर्देश दिया गया, जबकि 60 सुधार नोटिस जारी किए गए। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एफडीए ने तत्काल प्रभाव से 14 खाद्य व्यवसाय लाइसेंस निलंबित कर दिए, जिनमें ब्लिंकइट और ज़ेप्टो से जुड़े पांच-पांच, इंस्टामार्ट के दो, भगवती स्टोर के सात और स्विनस्टा एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का एक लाइसेंस शामिल है।

राज्यव्यापी निरीक्षण अभियान के दौरान एफडीए ने दूध और दुग्ध उत्पादों के खिलाफ भी कार्रवाई की। एफडीए ने बताया कि कुल 698 किलोग्राम दुग्ध उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी कीमत 34,302 रुपये है।विभाग ने प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों जैसे पान मसाला और गुटखा की बिक्री, वितरण और परिवहन से जुड़े मामलों में 10 एफआईआर दर्ज कीं। विज्ञप्ति के अनुसार, इन मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया और 46,76,631 रुपये का माल जब्त किया गया।इसके अलावा, दूध और डेयरी उत्पाद, बेकरी आइटम और खाद्य तेल सहित लगभग 1,270 किलोग्राम अन्य खाद्य पदार्थ जब्त किए गए, जिनका मूल्य लगभग 1,29,762 रुपये था।

एफडीए ने 109 होटलों, रेस्तरां, ढाबों और अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि 49 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए, जबकि चार खाद्य प्रतिष्ठान लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।एफडीए के अनुसार, अन्य खाद्य पदार्थों और प्रतिबंधित वस्तुओं सहित जब्त किए गए सामानों का कुल मूल्य 46,89,603 रुपये था।इसमें आगे कहा गया है कि विशेष निरीक्षण अभियान के तहत कुल 15 छापे मारे गए। इस बीच, मंगलवार को एफडीए ने जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड द्वारा संचालित डोमिनोज़ पिज्जा के चार आउटलेट्स के खाद्य-व्यवसाय लाइसेंस को निलंबित कर दिया, क्योंकि निरीक्षणों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी कई उल्लंघनों का पता चला था।प्रभावित आउटलेट विले पार्ले पश्चिम, बोरीवली पश्चिम, घाटकोपर, मुंबई में आर-सिटी मॉल और कराड, सतारा में मलकापुर में स्थित हैं।

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड और गैर-कानूनी ऑनलाइन गेमिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश
मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-2 ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड और गैर-कानूनी ऑनलाइन गेमिंग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गोवा के कैंडोलिम स्थित एक आलीशान विला में छापेमारी कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी को आशंका है कि यह गिरोह पिछले छह महीनों से साइबर अपराध के जरिए हासिल की गई 500 करोड़ रुपये से अधिक की रकम को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर कर मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा था।

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के दौरान इस रैकेट से जुड़े विभिन्न बैंक खातों में मौजूद करीब 100 करोड़ रुपये की राशि को फ्रीज कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई साइबर अपराध से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, इनके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और पैसों के लेनदेन की पूरी श्रृंखला की जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक सुनियोजित तरीके से साइबर फ्रॉड और अवैध ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों को संचालित कर रहे थे। आरोपियों ने गोवा के कैंडोलिम में स्थित एक महंगे विला को किराए पर लिया था, जहां से इस पूरे नेटवर्क का संचालन किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, यह विला सामान्य रहने के लिए नहीं बल्कि साइबर अपराध की गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से इस्तेमाल किया जा रहा था।

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि गिरोह में शामिल लोगों को अपराध में शामिल करने से पहले विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों को लगभग 15 दिनों तक ट्रेनिंग दी गई, जिसमें उन्हें कई बैंक खातों के माध्यम से तेजी से पैसे ट्रांसफर करने, लेनदेन छिपाने और साइबर फ्रॉड से प्राप्त रकम को अलग-अलग खातों में भेजने के तरीके सिखाए गए थे। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क में शामिल आरोपी कुछ ही मिनटों में बड़ी रकम को कई बैंक खातों में ट्रांसफर करने की क्षमता रखते थे। इसके लिए वे अलग-अलग खातों, डिजिटल माध्यमों और अन्य वित्तीय चैनलों का इस्तेमाल करते थे, ताकि जांच एजेंसियों को लेनदेन की वास्तविक जानकारी आसानी से न मिल सके।

जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस सिंडिकेट का नेटवर्क केवल भारत तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि साइबर फ्रॉड से जुटाई गई रकम किन देशों या किन नेटवर्क के माध्यम से संचालित की जा रही थी। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि अवैध ऑनलाइन गेमिंग के जरिए कितनी रकम का लेनदेन हुआ।

मुंबई क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। हाल के वर्षों में ऑनलाइन ठगी, डिजिटल फ्रॉड और अवैध गेमिंग से जुड़े मामलों में तेजी आई है। अपराधी तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने और बड़ी रकम को छिपाने के नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे मामलों में वित्तीय लेनदेन की जांच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है।

मुंबई : गोवंडी पुलिस ने हेल्थ पॉलिसी के नाम पर लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया; कई राज्यों में फैला नेटवर्क; 12 गिरफ्तार
मुंबई : गोवंडी पुलिस ने हेल्थ पॉलिसी के नाम पर लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ करते हुए कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और गोल्ड के सिक्कों समेत करीब 17 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जब्त किया गया है।

कैसे हुआ इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा?
यह पूरा मामला तब सामने आया जब एक पीड़ित ने गोवंडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता को आरोपियों ने फोन करके खुद को एचडीएफसी एर्गो हेल्थ पॉलिसी के ऑफिस से होने का झांसा दिया था। ठगों ने पीड़ित से झूठ बोला कि उनकी पॉलिसी पर 1 लाख 53 हजार 825 रुपये का 'नो क्लेम बोनस' मिलने वाला है, जिसे हासिल करने के लिए एक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस झांसे में आकर पीड़ित ने अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी उनके साथ साझा कर दी। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर अलग-अलग तरीके से कुल 3 लाख 43 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुंबई के डीसीपी समीर शेख ने बताया कि गोवंडी पुलिस की साइबर टीम ने मामले का टेक्निकल इन्वेस्टीगेशन शुरू किया, तो उन्हें कुर्ला पश्चिम के कोहिनूर सिटी मॉल में मौजूद 'एम.के. रिक्रूटमेंट मैनपावर' नाम की जगह पर फर्जी कॉल सेंटर चलने की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां छापा मारकर फर्जी कॉल सेंटर चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कंप्यूटर, लैपटॉप, वाई-फाई राउटर, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और ग्राहकों को फंसाने वाली कॉलिंग स्क्रिप्ट बरामद की। मौके से 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। यह आरोपी ठगी के पैसों से क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन गोल्ड के सिक्के और दूसरा सामान ऑर्डर करते थे।

लोगों को कैसे बनाते थे निशाना?
डीसीपी समीर शेख ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो पता चला कि ये लोग एचडीएफसी कंपनी का हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले ग्राहकों का डेटा और सिम कार्ड हासिल कर उन्हें निशाना बनाते थे। पुलिस ने डेटा और सिम कार्ड सप्लाई करने वाले 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुंबई के आसाल्फा विलेज के साईं लीलावती निवास और कोहिनूर मॉल के एक अन्य गाले में चल रहे दो और फर्जी कॉल सेंटरों पर छापेमारी की। वहां से भी कॉल सेंटर का पूरा सामान जब्त किया गया और बाकी आरोपियों को पकड़ा गया।