slapped - Rokthok Lekhani News

मुंबई: सिरफिरे ने रोक दी मुंबई लोकल, ट्रेन के सामने सीना ताने खड़ा रहा शख्स, फिर बरसे थप्पड़
मुंबई: मुंबई में एक शख्स ट्रेन से आगे कटने चला था. लेकिन उसे ऐसा सबक मिला जिसे वह ताउम्र नहीं भूलेगा. दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक शख्स आत्महत्या के इरादे से वसई और नालासोपारा के बीच रेलवे ट्रैक पर अचानक आकर खड़ा हो गया. उसे सामने देखते ही मुंबई लोकल तुरंत रुक गई. लेकिन वह शख्स हटने के लिए तैयार ही नहीं था. उसे काफी समझाया गया लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं था. फिर क्या था. लोगों को गुस्सा आ गया. इतने में रेलवे स्टाफ का एक सदस्य नीचे उतरा और उसे ट्रैक से हटने के लिए कहा. लेकिन उसने नहीं सुना. गुस्हसाए स्टाफ ने उसे दे दनादन कई तमाचे जड़ दिए. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

मरने के लिए ट्रेन के सामने पहुंचा, मिले थप्पड़
हैरानी की बात यह है कि शख्स मरने के लिए नाला पार करके रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था. मौत तो नहीं लेकिन उसे पिटाई जरूर मिल गई. सामने आए वीडियो में ट्रेन में मौजूद लोग कहते हुए सुनाई दे रहा हैं कि बजाओ इसको, यानी कि इसे पीटो.इसने में रेलवे स्टाफ ने उसे सच में पीट दिया. पीक आवर्स में हुई इस घटना से ट्रेन में मौजूद यात्रियों को काफी परेशानी झेलने पड़ी. ट्रेक काफी समय तक रास्ते में ही रुकी रही. जिस वजह से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई.

यात्री लेट हो रहे थे, शख्स सीना ताने खड़ा था
रेलवे ट्रैक के पास ही बड़ा सा नाला था. गुस्साए यात्री कहते सुनाई दे रहे हैं कि इसे पकड़कर पानी में फेंक दो. रेलवे स्टाफ ने काफी समझा बुझाकर उसे ट्रैक से नीचे उतारा. लेकिन कुछ देर के लिए इस घटना से स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई. एक तरफ लोग लेट हो रहे थे दूसरी तरफ मरने के लिए सीना ताने ट्रेन के सामने खड़ा शख्स वहां से हटने के लिए तैयार ही नहीं था.

यात्री लेट हो रहे थे, शख्स सीना ताने खड़ा था
रेलवे ट्रैक के पास ही बड़ा सा नाला था. गुस्साए यात्री कहते सुनाई दे रहे हैं कि इसे पकड़कर पानी में फेंक दो. रेलवे स्टाफ ने काफी समझा बुझाकर उसे ट्रैक से नीचे उतारा. लेकिन कुछ देर के लिए इस घटना से स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई. एक तरफ लोग लेट हो रहे थे दूसरी तरफ मरने के लिए सीना ताने ट्रेन के सामने खड़ा शख्स वहां से हटने के लिए तैयार ही नहीं था.

मुंबई: यात्री को थप्पड़; ऑटो ड्राइवर का चालान कटा, परमिट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू
मुंबई: मुंबई में एक ऑटो ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक यात्री को थप्पड़ मार रहा था। अब इस ऑटो ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खबर है कि उसका परमिट रद्द किया जाएगा। दरअसल ये मामला उस वक्त तूल पकड़ा, जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि यात्री, ड्राइवर के पैर भी छूने की कोशिश करता है लेकिन ड्राइवर को उस पर तरस नहीं आता और वह उसके साथ मारपीट करना जारी रखता है। सोशल मीडिया पर लोग इस ड्राइवर के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाल रहे थे और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

ऑटो ड्राइवर के ऊपर गिरी गाज
अंधेरी आरटीओ ने यात्री से बदसलूकी करने वाले एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक यात्री युवक को बार-बार थप्पड़ मारता दिख रहा है। आरटीओ ने ड्राइवर पर 500 रुपये का ई-चालान काटा है और उसका परमिट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरटीओ ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। आरटीओ के मुताबिक, ड्राइवर का यह बर्ताव बिल्कुल गलत है। उसे शो-कॉज नोटिस भेजा गया है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान भी जारी किया है।

किराए को लेकर हुआ था झगड़ा
मिली जानकारी के मुताबिक, किराए को लेकर ड्राइवर और यात्री के बीच झगड़ा हुआ था। डीएन नगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इस बीच, अंधेरी आरटीओ ने ड्राइवर को नोटिस देते समय उसका ऑटो भी जब्त कर लिया।
वीडियो में दिखा कि ड्राइवर ने अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास युवक को ऑटो से उतारकर कई बार थप्पड़ मारे। यह सब राहगीरों के सामने हुआ, जिनमें से एक ने घटना का वीडियो बना लिया था।

मुंबई: गेमिंग ज़ोन के कर्मचारी को थप्पड़; वीडियो वायरल
मुंबई: मुंबई में मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक नई घटना सामने आई है. एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के एक पदाधिकारी को एक गेमिंग ज़ोन के कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है. वीडियो में दिख रहे कर्मचारी ने बताया कि कुछ बच्चों के नियमित रूप से गेमिंग ज़ोन में आने और पैसे गंवाने की शिकायतें मिलने के बाद यह घटना हुई.

बच्चों के अभिभावकों ने शिकायत की कि उनके बच्चे स्कूल के समय गेमिंग ज़ोन में जाते हैं और घर से पैसे चुराकर गेम खेलते हैं. इस घटना के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने गेमिंग ज़ोन को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में स्कूल की वर्दी में कोई बच्चा गेमिंग ज़ोन में आया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

मुंबई : कैंटीन वाले पर थप्पड़ बरसाने के बाद MLA संजय गायकवाड़ का वीडियो वायरल
मुंबई : शिवसेना MLA संजय गायकवाड़ का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो मुंबई के MLA हॉस्टल में एक कैंटीन कर्मचारी को मारते हुए दिख रहे हैं। इस घटना से नया विवाद शुरू हो गया है। शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में गायकवाड़ कैंटीन कर्मचारी को कथित तौर पर बासी खाना परोसने के लिए मुक्का मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मिलिए शाह सेना के MLA संजय गायकवाड़ से। पिछले साल, उन्होंने राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। अब ये एक गरीब, बेबस कैंटीन कर्मचारी को पीट रहे हैं। लेकिन रुकिए-यहां कोई TV न्यूज़ चैनल हंगामा नहीं करेगा क्योंकि वो BJP के सहयोगी हैं।'

संजय गायकवाड बोले- कोई पछतावा नहीं
इस बीच, गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें इस घटना पर कोई पछतावा नहीं है और अगर कोई लोकतांत्रिक भाषा नहीं समझता है तो वो इसे दोहराएंगे। गायकवाड़ ने कहा, 'यहां पूरे राज्य से लोग आते हैं, कर्मचारी, अधिकारी, सभी लोग खाना खाने आते हैं। यह एक सरकारी कैंटीन है इसलिए यहां खाने की क्वॉलिटी अच्छी होनी चाहिए। मैंने किया उस पर मुझे कोई पछतावा नहीं है। मैं एक जन प्रतिनिधि हूं।'

संजय गायकवाड ने आगे कहा, 'जब कोई लोकतांत्रिक भाषा नहीं समझता है तो मुझे यही भाषा इस्तेमाल करनी पड़ती है। मैंने उसे यह देखकर नहीं पीटा कि वो मराठी बोलता है या हिंदी। मैंने संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी। मैं इसे दोहराऊंगा।'

'मुझे दाल खाकर उल्टी हो गई'
गायकवाड ने कहा, 'मैं हमेशा घर पर ही खाता हूं। मैंने अपने कमरे में दाल और चावल मंगवाए थे। मैंने थोड़ा सा खाया और मुझे बुरा लगा। जब मैंने दूसरा निवाला खाया, तो मुझे उल्टी हो गई। मैंने कैंटीन के कर्मचारियों से इस बारे में बात की। उन्होंने माना कि खाना खाने लायक नहीं था।'