Yashoda - Rokthok Lekhani

फिल्म ‘ऊंचाई’ से आगे निकली सामंथा की ‘यशोदा’, जानें ब्लैक पैंथर का कैसा रहा हाल...
शुक्रवार को अलग-अलग जॉनर की कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक की थी। इसमें हॉलीवुड की 'ब्लैक पैंथर', बॉलीवुड की 'ऊंचाई' और साउथ की 'यशोदा' शामिल है। पहले दिन जहां इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, तो अब वीकएंड पर इनके कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है। वहीं, दूसरे दिन भी 'ब्लैक पैंथर' बाकी फिल्मों से अपनी बढ़त बनाए हुए।

ऊंचाई - परिवारिक फिल्में बनाने के लिए मशहूर सूरज बड़जात्या इस बार दोस्ती के रिश्तों को दर्शती 'ऊंचाई' लेकर आए हैं। अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता स्टारर इस फिल्म को 40 करोड़ की लागत से बनाया गया है। वहीं, पहले दिन फिल्म ने जहां 1.81 करोड़ रुपये कमाए थे, तो अब शनिवार को इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला है। दूसरी दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में अब इसका कुल कलेक्शन 5.31 करोड़ रुपये हो गया है।

यशोदा - एक्शन और इमोशन से भरपुर सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' को दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। करीब 30 से 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 3.06 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। वहीं, अब दूसरे दिन इसके कलेक्शन में बढ़त देखने को मिली है और इसने चार करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 7.06 करोड़ रुपये हो गया है।

ब्लैक पैंथर - हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' ने दूसरे दिन भी सभी भारतीय फिल्मों को पटखनी दे दी है। पहले दिन जहां फिल्म ने 12.5 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी, तो अब दूसरे दिन इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 26 करोड़ रुपये हो गया है। 1250 करोड़ के बजट में बनी 'ब्लैक पैंथर' के हिसाब से फिल्म की कमाई कम है, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई अन्य फिल्मों से ज्यादा है।

कांतारा - ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म 'कातांरा' को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। वहीं, रिलीज के सातवें हफ्ते में भी फिल्म सिनेमाघरों में बनी हुई और अच्छी कमाई कर रही हैं। शुक्रवार को फिल्म ने 2.11 करोड़ रुपये कमाए, तो अब शनिवार को इसकी कमाई भी बढ़ी है और इसने 3.75 करोड़ का कारोबार किया। ऐसे में अब इसका कुल कलेक्शन 284.41 करोड़ रुपये हो गया है।

फेमस एक्ट्रेस सामंथा की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘यशोदा’ के ट्रेलर 27 अक्टूबर को होगा रिलीज...
नई दिल्ली : अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म यशोदा को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस सर्वाइवर फिल्म में अब तक के ना देखे गए अवतार में नजर आने वाली हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने फैंस को दिवाली का तोहफा देते हुए यशोदा के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

सामंथा ने यशोदा के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान अपने ट्विटर हैंडल पर एक टीजर वीडियो साझा कर दिया है। इस टीजर वीडियो में अलग-अलग रूप में संघर्ष कर रहीं एक्ट्रेस की झलक दिख रही है, जो उस परिस्थिति से बाहर निकलने के बारे में सोच रही है। ट्रेलर रिलीज डेट के बारे में जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लिखा, मैं तुम्हें देख रहीं होऊंगी, यशोदा का ट्रेलर 27 अक्टूबर, 2022 को शाम साढ़े 5 बजे रिलीज होगा।

सामंथा अपनी इस अपकमिंग सर्वाइवल थ्रिलर ड्रामा फिल्म में एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रही हैं जोकि अस्पताल में कैद है और वहां से निकलने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु एक अस्पताल में बैठी होती हैं और डॉक्टर उन्हें बताती है कि वह 3 महीने प्रेग्नेंट हैं, लेकिन इस बीच ही सामंथा रुथ प्रभु को बैठे-बैठे कई चीजें रिमाइंड होती हैं और ऐसा लगता है कि कोई उसका पीछा कर रहा है। यशोदा का टीजर सस्पेंस से भरपूर है।

ये फिल्म 11 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन फेमस हरि-हरीश की जोड़ी कर रही है, जो निर्देशन के क्षेत्र में अपना डेब्यू करने जा रही है।

श्रीदेवी मूवीज के बैनर तले बनी यशोदा का निर्माण शिवलेंका कृष्ण प्रसाद कर रहे हैं। बता दें, यशोदा के बड़े बजट की फिल्म है, जोकि एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसमें सामंथा एक्शन भी करती हुई दिखाई देंगी।

तमिल मूल भाषा में बनी इस फिल्म को निर्माता हिंदी बेल्ट में साउथ की फिल्मों के बढ़ते क्रेज को ध्यान में रखते हुए निर्माता यशोदा को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करेंगे। ये फिल्म तेलुगु,तमिल, मलयालम, हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ में भी रिलीज होगी।