Drishyam 2 - Rokthok Lekhani

बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 2 को कड़ी टक्कर देने आ गई है भेड़िया....
बीते काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ बनाम बॉलीवुड की लड़ाई चल रही थी। इसी बीच रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 2 के कलेक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है। वहीं सिनेमाघरों में अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर स्टारर फिल्म ऊंचाई व यशोदा धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

इसके अलावा आज यानि शुक्रवार को थियेटर्स में वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म भेड़िया भी रिलीज हो गई है। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों को पसंद आया था, अब देखना होगा कि फिल्म क्या कमाल कर करती है। इसी बीच इन फिल्मों का गुरुवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी आ गया है। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।

दृश्यम 2 - सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर फिल्म दृश्यम 2 दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। दृश्यम की सफलता के बाद इसकी दूसरी किश्त भी धमाल मचा रही है। पहले ही हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये का पार पहुंच गया है। वहीं दृश्यम 2 के गुरुवार के कारोबार की बात करें तो फिल्म ने सातवें दिन 8.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 104.74 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इस फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 140 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।

ऊंचाई -अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी आदि सितारों से सजी फिल्म ऊंचाई की रफ्तार अब धीमे हो चली है। हालांकि शुरुआत में फिल्म का कारोबार अच्छा रहा है। ऊंचाई के गुरुवार के बिजनेस की बात करें तो इस फिल्म ने 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। अब तक ऊंचाई का कुल कारोबार 26.39 करोड़ रुपये हो गया है।

यशोदा - साउथ की स्टार सामंथा की फिल्म यशोदा, ऊंचाई के साथ रिलीज हुई थी। ऊंचाई का कारोबार तो ठीक-ठाक रहा, लेकिन यशोदा कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। स्लो मोशन में आगे बढ़ती हुई इस फिल्म ने गुरुवार को 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया। यशोदा का कुल कारोबार 19.12 करोड़ रुपये हो गया है।

कांतारा - ऋषभ शेट्टी की कांतारा दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि पिछले 55 दिनों से फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है। अब कांतारा को अमेजन प्राइम ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है। कलेक्शन की बात करें तो गुरुवार को कांतारा ने 45 लाख रुपये कमाई की है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 305.11 करोड़ रुपये हो गया है।

भेड़िया - वरुण धवन, कृति सेनन, अभिषेक मुखर्जी आदि की फिल्म भेड़िया भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वरुण धवन को भेड़िया काट लेता है तो वह भेड़िया की तरह हरकतें करने लगते हैं। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये है, ऐसे में पहले दिन फिल्म के सात से आठ करोड़ रुपये तक कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात करें तो दूसरे दिन इस फिल्म ने कुल 1.07 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

दृश्यम 2 : बॉक्स ऑफिस पर इस वजह से फ्लॉप हो रहीं साउथ की रीमेक हिंदी फिल्में... अभिषेक पाठक ने बताई बड़ी वजह
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। यह फिल्म साउथ में इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है। हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान मौजूदा समय में बनने वाली रीमेक फिल्मों के असफल होने पर अपनी राय रखी। अभिषेक के अनुसार किसी भी फिल्म की कहानी के मूल तत्व को लेकर उसे अपने अनुसार बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यह समस्या बन गई है कि निर्देशक अपने पास मौजूद कंटेंट के साथ प्रयोग नहीं कर रहे हैं और केवल फ्रेम दर फ्रेम फिल्म का रीमेक बना रहे हैं।अभिषेक ने आगे कहा कि फ्रेम टू फ्रेम रीमेक करके मेकर्स निर्देशक के रूप में वैल्यू ऐड करने में विफल हो रहे हैं। इस बातचीत में उन्होंने बताया कि 'दृश्यम 2' के हिंदी रीमेक के पक्ष में जो चीज काम करती है, वह यह है कि मूल फिल्म का कोई भी हिंदी उपशीर्षक या डब संस्करण इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है।

अभिषेक ने अपनी फिल्म पर बात करते हुए आगे कहा कि क्योंकि यह हिंदी में बनी है इसलिए हिंदी दर्शक इसमें उन अभिनेताओं को देखना पसंद करेंगे जिनसे वे जुड़े हुए हैं। उनके अनुसार, लोग 'केजीएफ' या 'आरआरआर' देख सकते हैं क्योंकि इनमें बड़े पैमाने पर एक्शन है, जहां भाषा वास्तव में मायने नहीं रखती क्योंकि लोग अनुभव के लिए जाते हैं, लेकिन थ्रिलर फिल्मों के साथ ऐसा नहीं है।

बता दें कि मलयालम भाषा में बनी मूल फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है। फिल्म में जॉर्जकुट्टी (मोहनलाल) और उसके परिवार के संघर्ष को दिखाया गया  जो पुलिस महानिरीक्षक के बेटे के मारे जाने पर संदेह के घेरे में आ जाते हैं। वहीं, इसके हिंदी रीमेक में अजय देवगन को विजय सलगांवकर के रूप में दिखाया गया है जबकि तब्बू पुलिस महानिरीक्षक मीरा देशमुख के रोल  में एक बार फिर नजर आने वाली हैं। इस बार फिल्म में अक्षय खन्ना भी महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। यह 18 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

दिवाली के मौके पर फिल्म 'दृश्यम 2' के मेकर्स दे रहे बम्पर छूट...
बॉलीवुड इन दिनों दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहा है। कभी किसी खास दिन पर छूट मिल रही है तो कभी टिकट 75 रुपये में मिल रहा है। अब इसी बीच अजय देवगन अपनी फिल्म दृश्यम 2 लेकर आ रहे हैं। दिवाली के मौके पर मेकर्स ने दृश्यम 2 को लेकर एक खुशखबरी साझा की है।

दृश्यम 2 के जरिए करीब सात साल बाद एद बार फिर विजय सलगांवकर का केस खुलने वाला है। इस केस का सच जानने के लिए अक्षय खन्ना केस की तह तक जाने वाले हैं। इस फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने दृश्यम 2 का ट्रेलर रिलीज किया था। इसका ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है। अब फिल्म को लेकर एक और खुशखबरी सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने कहा था कि 2 अक्टूबर को फिल्म के टिकट बुक करने पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अब दर्शकों के लिए मेकर्स ने एक और खुशखबरी साझा की है।

मेकर्स ने घोषणा की है कि दिवाली के मौके पर दृश्यम 2 की टिकट बुकिंग करने पर 25% की छूट मिलेगी। दृश्यम 2 ने दिवाली के मौके पर स्पेशल ऑफर अनाउंस किया है। 24 और 25 अक्टूबर को टिकट बुकिंग करने पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। एडवांस बुकिंग करने वालों के लिए खास मौका हो सकता है।

दृश्यम 2 को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियोज, भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित ये फइल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का म्यूजकि रॉकस्टार डीएसपी ने दिया है। दृश्यम 2 मशहूर एक्टर मोहनलाल की मलयालम फिल्म का रीमेक है।