Gorakhpur - Rokthok Lekhani News

मुंबई में बैठा दलाल गोरखपुर से हासिल कर रहा कोटा, ऐसे खुला खेल
मुंबई : सांसदों सहित वीआईपी यात्रियों के कोटे से कंफर्म होने वाली सीटों में मुंबई में बैठे दलालों ने सेंध लगा दी है। यह दलाल मुंबई से टिकट बनवाकर उसे गोरखपुर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे जोनल मुख्यालय से कंफर्म करा रहे हैं। रेलवे सुरक्षा बल की अपराध आसूचना शाखा (सीआईबी) की टीम ने जब फर्जी आधार कार्ड पर छद्म नाम से यात्रा करने के मामले में पांच यात्रियों की जांच की तो वीआईपी कोटे से टिकट कंफर्म कराने का खेल पकड़ा गया। छह यात्रियों के एक पीएनआर पर पांच सीटें वीआईपी कोटे से कंफर्म कर दी गईं। आरपीएफ की एक टीम वीआईपी कोटे के दस्तावेजों की जांच के लिए गोरखपुर रवाना हो गई है।

माना जा रहा है कि सांसदों और अन्य वीआईपी यात्रियों के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हुआ है। साथ ही कोटा आवंटित करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। दलालों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर आरपीएफ ऑपरेशन उपलब्ध चला रही है। आरपीएफ की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ यात्री दलालों के बनाए टिकट और फर्जी आधार कार्ड के सहारे ट्रेन 20104 आजमगढ़-एलटीटी सुपरफास्ट से गोरखपुर से लखनऊ होकर मुंबई की यात्रा कर रहे हैं।

क्राइम ब्रांच के निरीक्षक रणजीत यादव, उप निरीक्षक प्रशांत सिंह यादव और निरीक्षक अजमेर सिंह ने टीम के साथ स्लीपर क्लास की बोगी एस-2 में छापा मारा।
सीट नंबर 27 पर प्रमोद नाम से सफर कर रहे यात्री आधार कार्ड की ऐप से जांच हुई तो वह फर्जी निकला। यात्री का असली नाम सिद्धार्थनगर बेलहरा बनौसी बांसी निवासी सुनील कुमार मिला। सीट संख्या 28 पर किरण और 29 पर यात्री शरद यात्री और 30 नंबर पर अन्य यात्री मिला।

पूछताछ में इन यात्रियों ने बताया कि सिद्धार्थनगर के ही परिचित संतोष के माध्यम से मुंबई के दलाल प्रमोद रूदल तिवारी को पांच हजार रुपये देकर चार लोगों का स्लीपर क्लास का टिकट बनवाया था। इसमें दो टिकट सही नाम से और दो अन्य के नाम पर दिया गया। गलत नाम के टिकट के साथ फर्जी आधार कार्ड दिया गया था।

ऐसे कंफर्म हुए टिकट
मुंबई में बैठे दलाल ने कुछ छह यात्रियों का टिकट पीएनआर नंबर 262-1196998 पर बुक कराया। टिकट को वीआईपी कोटे से गोरखपुर से कंफर्म कराया। इसमें छह में से पांच सीटें कंफर्म कर दी गईं।
वेटिंग लिस्ट के एक यात्री का टिकट निरस्त कर दिया गया। पांच में से चार यात्रियों ने यात्रा की, जबकि एक यात्री का टिकट निरस्त किया गया। पिछले सप्ताह भी आरपीएफ ने छह में से छह सीट वीआईपी कोटे से कंफर्म सीट वाले टिकट को पकड़ा था।

इसलिए दलालों ने बदला तरीका
विमान से कूरियर से भेजे जाने वाले टिकटों पर अंकुश लगने से दलालों ने दूसरे नामों से टिकट बनवाकर फर्जी आधार के जरिए यात्रा कराने का नया रास्ता खोजा है। पिछले एक महीने में आरपीएफ की क्राइम ब्रांच ने कई बार फर्जी आईडी बनवाकर छद्म नाम से यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा है। ऐसे में दलालों ने अब वीआईपी कोटे में सेंध लगाने का रास्ता खोज लिया है।

गोरखपुर : फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले 3 आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
गोरखपुर : ‘एफ बार बॉय फैशन टीवी’ की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रामगढ़ताल पुलिस ने मुंबई से तीन शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर ला रही है, जहां पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों में खुद को कंपनी का प्रबंध निदेशक बताने वाला शीफ खान उर्फ कशीफ सरदार हाशिम खान मलिक, आपरेशन हेड कृष्णा देवी और वित्त नियंत्रक नवीन अहूजा उर्फ नवीन सर अहूजा शामिल हैं।

इससे पहले इस मामले में बेतियाहाता निवासी वैभव मणि त्रिपाठी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक महिला कर्मचारी की तलाश जारी है। मामले की शिकायत रामगढ़ताल क्षेत्र की जूही सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की थी।
जूही सिंह ‘पार्क हॉस्पिटैलिटी’ नाम से फर्म संचालित करती हैं। आरोप है कि वैभव मणि त्रिपाठी ने खुद को फैशन टीवी से जुड़ा बताकर कानपुर और गोरखपुर में ‘एफ बार बाय फैशन टीवी’ की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दिया।

झांसे में आकर जूही सिंह और उनके पति राकेश सिंह ने अलग-अलग किश्तों में करीब एक करोड़ रुपये नकद और बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से आरोपियों को दे दिए। यह रकम फ्रेंचाइजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और सेटअप तैयार कराने के नाम पर ली गई थी।

बाद में जब कोई काम शुरू नहीं हुआ और न ही वैध अनुबंध सामने आया, तो पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ। फैशन टीवी कंपनी से संपर्क करने पर पता चला कि इस तरह का कोई अनुबंध ही नहीं किया गया था। जांच में एग्रीमेंट पर किए गए हस्ताक्षर भी फर्जी पाए गए।

मुंबई में बुलाकर ऑफिस दिखा करते थे फर्जी डील
जांच में सामने आया कि आरोपी देशभर के महत्वाकांक्षी कारोबारियों को निशाना बनाते थे। उन्हें फैशन टीवी ब्रांड के तहत बार, लाउंज, कैफे या सैलून खोलने का सपना दिखाया जाता था। इसके बाद उन्हें मुंबई के सांताक्रूज स्थित कथित ऑफिस में बुलाया जाता था, जहां उन्हें भरोसा दिलाकर 12.50 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक वसूले जाते थे। आरोपियों द्वारा तैयार किए गए एग्रीमेंट पेपर पर जाली हस्ताक्षर कर पीड़ितों को थमा दिए जाते थे। रकम लेने के लिए आरोपियों ने एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक आफ इंडिया और फेडरल बैंक की विले पार्ले शाखाओं में खाते खोल रखे थे, जिसमें रुपये ट्रांसफर कराया जाता था।

देशभर में दर्ज हैं कई मुकदमे
मुख्य आरोपित कशीफ खान उर्फ काशीफ सरदार के विरुद्ध लखनऊ, मुंबई, जयपुर, पटियाला, बड़ोदरा, उदयपुर, ग्वालियर, पणजी और गोरखपुर समेत कई शहरों में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह सुनियोजित तरीके से काम करता था, जिसमें अलग-अलग भूमिकाओं में लोग जुड़े थे। कोई खुद को निदेशक बताता था, कोई आपरेशन संभालता था और कोई वित्तीय लेन-देन।

वैभव से पूछताछ में मिले सुराग
वैभव मणि त्रिपाठी से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर रामगढ़ताल पुलिस की टीम मुंबई पहुंची और एक अप्रैल को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि आरोपितों को ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर लाया जा रहा है।

पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क और ठगी के पैटर्न का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने देशभर में कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और ठगी की कुल रकम कितनी है।

18 दिसंबर को रामगढ़ताल थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा
रामगढ़ताल थाना पुलिस ने 18 दिसंबर 2025 को रामगढ़ताल थाने में वैभव मणि त्रिपाठी,कुरुणेश प्रताप शाही,अखिलेश पाठक, अभिषेक पाठक, गौतम कनोडिया, रामअवतार बंसल, गौरव कनोडिया व नरेंद्र त्रिपाठी के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करके एक करोड़ रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर पुलिस ने वैभव मणि को जेल भेज दिया।

नवी मुंबई एयरपोर्ट से 30 नई डेस्टिनेशन के लिए उड़ेगी उड़ान, गोरखपुर, पटना अयोध्या, जबलपुर समेत अन्य रूट शामिल
मुंबई : नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपना पहला समर शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल 29 मार्च से 24 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा। इसके तहत अब एयरपोर्ट से देश के 46 शहरों के लिए फ्लाइट्स उपलब्ध होंगी। इस नए शेड्यूल में 30 नए घरेलू रूट जोड़े गए हैं, जिससे यात्रियों को देश के बड़े शहरों, पर्यटन स्थलों और धार्मिक जगहों तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा फ्लाइट्स
दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा 9 फ्लाइट्स होंगी, जबकि गोवा (7), बेंगलुरु (6) और कोचीन (5) के लिए भी अच्छी संख्या में उड़ानें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, वाराणसी और इंदौर जैसे शहर भी इस नेटवर्क में शामिल हैं। इस दौरान इंडिगो, अकासा, और एयर इंडिया अपनी उड़ानों की संख्या बढ़ाएंगी, जिससे यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

रोजाना औसतन 156 फ्लाइट्स
मिली जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या बढ़ाकर हर हफ्ते करीब 1,092 एयर ट्रैफिक मूवमेंट तक पहुंचाई जाएगी, यानी रोजाना औसतन 156 फ्लाइट्स संचालित होंगी। लॉन्च के समय जहां रोजाना 22 फ्लाइट्स थीं, वहीं अप्रैल 2026 तक यह संख्या बढ़कर 78 दैनिक प्रस्थान तक पहुंचने की उम्मीद है। गौरतलब है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट ने 25 दिसंबर 2025 से अपनी कमर्शियल सेवाएं शुरू की थीं। अब इस नए शेड्यूल के साथ मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में बढ़ती हवाई यात्रा की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी और छोटे-बड़े शहरों के बीच कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

नए रूट में कौन-कौन शहर
30 नए रूट में आगरा, औरंगाबाद, अयोध्या, बागडोगरा, बरेली, बेलगाम, भावनगर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, दिउ, गोवा, गोरखपुर, हिण्डोन, जबलपुर, राजकोट, जम्मू, कन्नूर, कोल्हापुर , मदुरै, कोलकाता, पटना, रायपुर, श्रीनगर, तिरुपति, त्रिवेंद्रम और वाइजैग शामिल।

नायगांव में पेट्रोल पंप मालिक की हत्या कर फरार आरोपियों को पुलिस ने गोरखपुर से किया गिरफ्तार
नायगांव : नायगांव में पेट्रोल पंप मालिक की हत्या कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को मीरा भायंदर, वसई- विरार आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच 2 ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर बीते कुछ दिनों पहले उल्लासनगर के रहने वाले पेट्रोल पंप मालिक रामचंद्र गुरुमुखदास काकरानी का लूट के इरादे से किडनैप कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।

वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से कीमती घड़ी, हीरे की अंगूठी और नकदी सहित लाखों का माल भी बरामद किया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले नायगांव पुलिस स्टेशन अंतर्गत मुंबई अहमदाबाद महामार्ग पर एक कार में बुजुर्ग पेट्रोल पम्प मालिक का शव बरामद किया गया था। वहीं कार ड्राइवर मुकेश गोवर्धनदास खूबचंदानी फरार हो गया था। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

वहीं क्राइम ब्रांच यूनिट -2 द्वारा मामले की जांच करने के लिए अलग-अलग दो टीम तैयार की गई और सीसीटीवी की मदद से मृतक रामचंद्र के कार ड्राइवर मुकेश के दो साथी के बारे में पुलिस को जानकारी मिली। साथ ही उनके उत्तरप्रदेश या नेपाल के रहिवासी होने की बात पता चली। आपको बता दें कि पुलिस ने मृतक रामचंद्र के ड्राइवर और दोनो साथियों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर मुंबई अहमदाबाद महामार्ग पर लगे सीसीटीवी को खंगालने लगे। जिसके बाद उन्हें आरोपियों के उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में होने की गुप्त सूचना मिली।

वहीं पुलिस की यह भी जानकारी मिली की तीनों आरोपी मृतक के पास से लूट कर ले गए सोने की अंगूठी और मंहगी घड़ी को नेपाल में बेचने की कोशिश की, लेकिन लूटा हुआ माल अधिक कीमती होने के कारण वे बेचने में असफल हो गए और सारा सामान वापस उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में ले आए और छुप कर रहने लगे। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना और स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी मुकेश गोवर्धनदास खूबचंदानी उल्लासनगर का रहने वाला है। साथ ही गिरफ्तार दूसरा आरोपी अनिल राजकुमार उर्फ सहानी उर्फ नेपाली मल्लाह उर्फ थापा मुंबई के बोरीवली में सटरिंग का काम करता था और मूल निवासी नेपाल का रहने वाला है। वहीं अपर पुलिस आयुक्त अविनाश अम्बुरे ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी मुकेश पर मुंबई के अलग-अलग जगहों पर छह और मामले दर्ज हैं। जिनका भी खुलासा पुलिस ने किया है।